WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

अणु क्या है , परिभाषा , उदाहरण , अणु किसे कहते है (what is molecule in hindi)

By   August 9, 2018

(what is molecule in hindi) अणु क्या है , परिभाषा , उदाहरण , अणु किसे कहते है : किसी भी रासायनिक यौगिक या तत्व के छोटे कण को अणु कहते है जिसमे वे सभी गुण  उपस्थित हो जो उस यौगिक या तत्व में उपस्थित हो।

अणु दो या दो अधिक परमाणुओं से मिलकर बना होता है , ये परमाणु आपस में रासायनिक बन्ध से जुड़े रहते है। रासायनिक बन्ध बनाने के लिए दो परमाणुओं में या तो इलेक्ट्रॉन का आदान प्रदान होता है या साँझा होता है।

अणु बनाने के लिए कुछ विशेष प्रकार के परमाणु बंध द्वारा जुड़ते है और अणु का निर्माण करते है या तो एक ही प्रकार के परमाणु मिलकर अणु का निर्माण करते है जैसे ऑक्सीजन (O2) बनाने के लिए दो परमाणु ऑक्सीजन के मिलते है।

या फिर अलग अलग परमाणु मिलकर किसी अणु का निर्माण करते है जैसे कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) में दो ऑक्सीजन के परमाणु और एक कार्बन परमाणु मिलते है और CO2 का निर्माण करते है।

कुछ अणु ऐसे होते है जिनके निर्माण में हजारों परमाणु आपस में जुड़ते है और उस अणु का निर्माण करते है जैसे प्रोटीन।

प्रोटीन में बहुत सारे परमाणु मिलते है और इससे एक चैन बन जाती है।

अणु की परिभाषा : “अणु वह कण है जो दो या दो से अधिक परमाणुओं से रासायनिक रूप से जैसे रासायनिक बन्ध द्वारा जुड़े रहते है।  ”

याद रखने वाली बात यह है की अणु किसी यौगिक या सबसे छोटा भाग या कण होता है जिसमे यौगिक के सभी रासायनिक और भौतिक गुण पाये जाते है।

जब किसी अणु को तोडा जाता है तो तोड़ने के बाद इनमें वे रासायनिक और भौतिक गुण नही पाये जाते जो मूल यौगिक में उपस्थित होते है |