वर्डपैड क्या है कंप्यूटर वर्ल्ड पैड में किसे कहते है ? वर्डपैड और एमएस वर्ड अंतर wordpad in hindi

wordpad in hindi वर्डपैड क्या है कंप्यूटर वर्ल्ड पैड में किसे कहते है ? वर्डपैड और एमएस वर्ड अंतर ?

विंडोज के अन्तर्गत उपयोगी प्रोग्राम
विंडोज के अन्तर्गत उपयोगी प्रोग्राम निम्नलिखित हैं-
1. नोट पैड 2. वर्ड पैड
3. पेंट 4. कैलकुलेटर
5. फोन डायलर 6. इमैजिंग
7. मीडिया प्लेयर 8. सीडी प्लेयर
9. ध्वनि रिकॉर्डर और वाल्यूम कंट्रोल
10. खेल 11. क्लिप बोर्ड
1. नोटपैड: यह एक साधारण टेक्स्ट एडिटर है। इनमें केवल टेक्स्ट लिखा जाता है, कुछ भी विशेष फाइल में जोड़ा नहीं जा सकता है। परन्तु किसी भी ज्मगज ।चचसपबंजपवद के द्वारा ये आसानी से खोले तथा पढ़े जा सकते हैं।
Click Start >> Programs >> Accessories >> Notepad
2. वर्ड पैड: यह विंडोज के अन्तर्गत दूसरा वर्ड प्रोसेसर है जो नोट पैड से कुछ अधिक उन्नत है। इनमें फॉन्ट्स, रंग तथा चित्र की भी सुविधा है । टेक्स्ट लिखने (compose) की हर आवश्यकता इनमें मौजूद है।
Click Start >> Programs >> Accessories >> Wordpad
3. पेट: इस अनुप्रयोग के द्वारा चित्र देख सकते हैं तथा स्वयं बना भी सकते हैं।
Click Start >> Programs >> Accessories >> Paint
4. कैलकुलेटर: यह एक सरल प्रोग्राम है जिसके द्वारा साधारण तथा वैज्ञानिक गणना किया जा सकता है। इसके द्वारा Sin, Cos, Tan, Log, डिग्री, रेडियन, ग्रेडियन्ड आदि का मान निकाला जा सकता है।
LogClick Start >> Programs >> Accessories >> Calculator
5. फोन डायलर: इनके द्वारा हम कम्प्यूटर को फोन की तरह उपयोग कर सकते हैं, केवल हमें मॉडम इंस्टॉल (Install) करना होगा जो कम्प्यूटर को टेलीफोन लाइन से जोड़ता है।
Click Start >> Programs >> Accessories >> Com
6. इमैजिंग: विंडोज के साथ एक इमैजिंग प्रोग्राम आता है जिसके द्वारा स्कैनर को जोडकर स्कैन्ड इमेज को कम्प्यूटर में संग्रह कर सकते हैं।
Click Start >> Programs »> Accessories >> Scaner and camera wçard
7. मीडिया प्लेयर: इनके द्वारा हम बिना किसी विशेष साॅफ्टवेयर का उपयोग किये फिल्म देख सकते हैं तथा संगीत सुन सकते हैं केवल हमें फिल्म या संगीत की सीडी की आवश्यकता होती है।
Click Start >> Programs >> Accessories >>Entertainments>>Media Player
8. सीडी प्लेयर: इसके द्वारा हम अपने कम्प्यूटर सिस्टम को एक शक्तिशाली सीडी प्लेयर में परिवर्तित कर सकते हैं।
Click Start >> Programs >> Accessories >> Entertainment >> Cd~ Player
9. ध्वनि रिकॉर्डर और वॉल्यूम कंट्रोल: ध्वनि रिकॉर्डर के द्वारा हम ध्वनि को रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Click Start >> Programs >> Accessories >> Entertainment >>Sound Recorder
वाल्यूम कंट्रोल के द्वारा हम ऑडियों सेटिंग को बदल सकते हैं। ध्वनि को ऑन आॅफ और कम तथा ज्यादा इत्यादि कर सकते हैं।
ClickStart >> Programs >> Accessories >> Entertainment >> Volume Control
10. खेल: विंडोज के साथ कई मनोरंजन खेल भी आते हैं।
Click Start >> Programs >>Accessories >> Entertainment >> Game
11. क्लिप बोर्ड: इनके द्वारा किसी सूचना को एक जगह से दूसरी जगह कॉपी काॅपी या मूव कर सकते हैं। जब हम किसी टेक्स्ट, चित्र या दूसरे वस्तु को कॉपी करते हैं, तो पहले क्लिप बोर्ड में कॉपी होता है, फिर जिस स्थान पर कॉपी करना है उसका चयन कर पेस्ट किया जाता है। कट तथा पेस्ट करने पर कट के बाद टेक्स्ट को क्लिप बोर्ड में रखा जाता है तब पेस्ट की प्रक्रिया होती है।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सॉफ्टवेयर के ……..में कमांडों और ओशनों की सचियां होती हैं।
(अ) टाइटल बार (ब) मेनु बार (स) फार्म्युला बार (द) टूल बार (इ) इनमें से कोई नहीं
2. M-S off~ice 2000 को किस कंपनी ने बनाया?
(अ) नॉवेल (ब) कोरल (स) लोटस (द) माइक्रोसाफ्ट (इ) इनमें से कोई नहीं
3. टेक्स्ट हाईलाइट करके ‘Edit‘, ‘Copy’ क्लिक करने पर क्या होगा?
(अ) टेक्स्ट डाक्यूमेंट से कॉपी होकर क्लिपबोर्ड में रखा जायेगा
(ब) क्लिपबोर्ड से डाक्यूमेंट में कर्सर ब्लिक कर रहा है, वहाँ जायेगा
(स) डाक्यूमेंट से निकलकर क्लिपबोर्ड में रखा जायेगा
(द) केवल (ब) और (स)
(इ) इनमें से कोई नहीं
4. एप्लिकेशन से कॉपी किया गया डाटा ………… में स्टोर किया जाता है।
(अ) ड्राइवर (ब) टर्मिनल (स) प्रौम्प्ट (द) क्लिपबोर्ड (इ) इनमें से कोई नहीं
5. माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी के संस्थापक हैं
(अ) पॉल एलन (ब) बिल गेटस (स) उपर्युक्त दोनों (द) इनमें से सभी
(इ) इनमें से कोई नहीं
6. माइक्रोसॉफ्ट है- ं
(अ) माइक्रोचिप निर्माण करने की एक संस्था
(ब) सॉफ्टवेयर विकास करने वाली एक संस्था
(स) माइक्रोइंजीनियरिंग वाली एक संस्था
(द) कम्प्यूटर हार्डवेयर विकसित करने वाली एक संस्था
(इ) इनमें से कोई नहीं
7. कम्प्यूटर स्क्रीन पर विलंक करने वाले प्रतीक को….कहते हैं।
(अ) माउस (ब) लोगो (स) हैंड (द) पाम (इ) कर्सर
8. कटिंग और पेस्टिंग के साथ काटी गई मद अस्थायी रूप से ……..में स्टोर की जाती है।
(अ) त्व्ड (ब) हाई ड्राइव (स) डिस्केट (द) डैशबोर्ड (इ) क्लिपबोर्ड
9. विंडो 95 में प्रासेसिंग के लिए राइट की जगह लिया जाता है
(अ) यूनिक्स (ब) राइट प्रो (स) वर्ड (द) एनिमेशन (इ) इनमें से कोई नहीं
10. कम्प्यूटर की लाइट जलने के बाद उसे कार्यशील बनाने की प्रक्रिया को कहा जाता है ?
(अ) एप्लीकेशन (ब) सिस्टम (स) बूट स्ट्रैप (द) स्ट्रैप (इ) इनमें से कोई नहीं
11. एक लोकप्रिय विन्डोइंग इन्वार्मेन्ट विन्डोज-3 माइक्रोसॉफ्ट द्वारा निर्गत की गई
(अ) 1985 में (ब) 2000 में (स) 1995 में (द) 1990 में (इ) इनमें से कोई नहीं
12. दो कम्प्यूटरों के बीच संबंध बनाने की तकनीक या सुविधा को क्या कहा जाता है ?
(अ) इंटरनेट (ब) ई-मेल (स) ई-प्रोम (द) इंटरफेस (इ) इनमें से कोई नहीं
13. किस कमांड के प्रयोग से प्रोग्राम से किसी भाग को हटाया जा सकता है?
(अ) Delete (ब) Save (स) Load (द) Edit (इ) Search
14. माउस के कर्सर की गति को घटाने एवं बढ़ाने के लिए किस आप्शन का प्रयोग किया जाता है ?
(अ) सेटिंग्स (ब) कंट्रोल स) कंट्रोल पैनल (द) ड्राइव (इ) उपर्युक्त सभी
15. विण्डोज सॉफ्टवेयर का निर्माण किया गया
(अ) IBM GRT (ब) एप्पल कार्पोरेशन द्वारा (स) विप्रो द्वारा (द) उपर्युक्त तीनों
(इ) इनमें से कोई नहीं
16. विंडो 2000 को विकसित किया है
(अ) एप्पल (ब) जेनिथ (स) आई बी एम (द) माइक्रोसॉफ्ट (इ) इनमें से कोई नहीं
17. एम०एस० विंडोज किस प्रकार का सॉफ्टवेयर है-
(अ) CUI (ब) MUI (स) LUI (द) GUI (इ) इनमें से कोई नहीं
18. निम्नलिखित में से किसकी सहायता से हमे कम्यूटर की उपयोगिता एवं जगह की उपलब्धता के बारे में पता चलता है ?
(अ) My Computer (ब) My Document (स) M (द) My Search
(इ) इनमें से कोई नहीं
19. ड्राइवर सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं होती है
(अ) विंडो 95 में (ब) डॉस में (स) थ्रीडी में (द) फोटोस्टॉइलर (इ) इनमें से कोई नहीं
20. विंडोज 98 का विकास कब हुआ?
(अ) 1994 (ब) 1998 (स) 2001 (द) 2004 (इ) इनमें से कोई नहीं
21. क्लोज बटन क्या है?
(अ) इसपर क्लिक करने से डायलाग बॉक्स, डाक्यूमेंट जो विंडो पर खुला रहता है, बंद हो जाता है।
(ब) विंडो जो टाइटल बार के अंत में मौजूद रहता है।
(स) ग जैसा छोटा बटन। (द) उपर्युक्त सभी (इ) इनमें से कोई नहीं
22. स्क्रीन के बैकग्राउण्ड को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) एप्लिकेशन (ब) विंडों (स) डेस्कटॉप (द) फ्रेम (इ) इनमें से कोई नहीं
23. शार्टकट्स और अन्य विशेष कार्यों के लिए …… की और …… की अन्य कीज् के साथ कांबिनेशन में प्रयोग किया जाता है।
(अ) कंट्रोल, आल्ट (ब) फंक्शन, टोगल (स) डिलीट, इनसटे (द) कैप्स, लॉक, नम लॉक
(इ) इनमें से कोई नहीं
24. हेल्प मेनु किस बटन पर उपलब्ध होता है?
(अ) एंड (ब) स्टार्ट (स) टर्न ऑफ (द) रिस्टार्ट (इ) इनमें से कोई नहीं
25. आप अपनी पर्सनल फाइलध्फोल्डर ………… में रख सकते हैं
(अ) माई फोल्डर (ब) माई डाक्यूमेंट (द) माई टेक्स्ट (स) माई फाइल्स (इ) इनमें से कोई नहीं

26. विन्डोज डेक्सटॉप पर …….. द्वारा विभिन्न एप्लिकेशन और डाक्यूमेंट दर्शाया जाता है।
(अ) प्रतीक (द) आइकन (ब) लेबल (स) ग्राफ (इ) इनमें से कोई नहीं
27. हार्ड डिस्क से डिलिट की गई फाइलें ………….. में भेजी जाता है।
(अ) रिसाइकल बीन (ब) फ्लॉपी डिस्क (स) क्लिप बोर्ड (द) मदरबोर्ड (इ) इनमें से कोई नहीं
28. निम्न में से किस प्रकार के मीनू को ड्रॉप डाउन मीनू भी कहते हैं ?
(अ) फ्लाई आउट (ब) कैस्केडिंग (स) पॉप-अप (द) पुल-डाउन (इ) इनमें से कोई नहीं
29. कमांडों की वे सूचियां हैं जो स्क्रीन पर प्रकट होती हैं।
(अ) ळन्से (ब) आइकन (स) मीनू (द) विंडोज (इ) इनमें से कोई नहीं
30. मीनू पर प्रत्येक ……….एक विशेष कार्य करता है।
(अ) क्लाइंट (ब) सर्वर (स) नोड (द) कमांड (इ) इनमें से कोई नहीं
31. कंप्यूटर सिस्टम को कमांड भेजने के लिए ……….स्क्रीन पर डिसप्ले हुए चित्रों (जिन्हें आइकन कहा जाता है) और मीनू का प्रयोग करता है।
(अ) कमांड-आधारित यूजर इंटरफेस (ब) ळन्प् (स) सिस्टम युटिलिटी (द) ।च्प्
(इ) इनमें से कोई नहीं
32. ……शब्द वर्तमान में प्रयुक्त विंडो के वर्णन के लिए किया जाता है।
(अ) वेब विंडो (ब) प्रदर्शन क्षेत्र (स) वर्डपैड विंडो (द) अॅक्टिव / सक्रिय विंडो (इ) मॉनिटर
33. हार्ड डिस्क से डिलीट की गई फाइलें कहां भेजी जाती हैं ?
(अ) रीसाइकिल बिन (ब) फ्लॉपी डिस्क (स) क्लिप बोर्ड (द) मदर बोर्ड (इ) इनमें से कोई नहीं
34. कॉपी कमांड कहां सेव करती है?
(अ) डेस्कटॉप (ब) क्लिप बोर्ड (स) प्रिंटर (द) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (इ) पेस्ट
35. विंडोज 95, विंडोज 98, और विंडोज छज् किस नाम से जाने जाते हैं?
(अ) प्रोसैसर (ब) डोमेन नाम (स) मोडम (द) आपरेटिंग सिस्टम (इ) इनमें से कोई नहीं
36. टास्कबार ……. होता है।
(अ) स्टार्ट मेनु पर (ब) स्क्रीन के बॉटम पर (स) क्विक लांच टूल बार पर (द) स्क्रीन के टाप पर
(इ) इनमें से कोई नहीं
37. सामान्यतः ……. लोकेटेड आइकन से आप रिसाइकल बिन एक्सेस करते हैं।
(अ) डेस्कटाप पर (ब) हार्ड ड्राइव पर (स) शॉर्टकट मेनु पर (द) प्रोपर्टीज डायलग बॉक्स में
(इ) इनमें से कोई नहीं
38. ……. तक रिसाइकल बिन डिस्कार्डेड आइटम्स स्टोर करता है।
(अ) दूसरे यूजर के लाग ऑन करने (ब) कंप्यूटर बंद होने
(स) दिवसांत (द) आपके खाली करने (इ) इनमें से कोई नही
39. विंडोज ME में, ME से क्या शब्द बनता है ?
(अ) Millennium (ब) Micro&Expert (स) Macro&Expert (द) Multi&Expert
(इ) My&Expert
40. सारे स्क्रीन पर विंडोज को डिस्प्ले करने वाले बटन को क्या कहते हैं ?
(अ) स्क्रोल बॉक्स (ब) डाउन साइज (स) रिस्टोर डाउन (द) मिनिमाइज (इ) मैक्सीमाइज
41. किस प्रकार का बार विभिन्न ड्रॉप-डाउन मेनू के नाम या आइकन दिखाता है ?
(अ) टाइटल बार (ब) टूल बार (स) स्टार्ट बार (द) टास्क बार (इ) मेनू बार
उत्तर
1. (द) 2. (द) 3. (अ) 4. (द) 5. (स) 6.(ब) 7. (इ) 8. (इ) 9. (स) 10. (स) 11. (द) 12. (द) 13. (अ)
14. (स) 15. (अ) 16. (द) 17. (द) 18. (अ) 19. (अ) 20. (ब) 21. (द) 22. (स) 23. (अ) 24. (ब) 25.(ब) 26. (द)
27. (अ) 28. (द) 29. (स) 30. (द) 31. (अ) 32. (द) 33. (अ) 34. (ब) 35. (द) 36. (ब) 37. (अ) 38. (द) 39. (अ)
40. (इ) 41. (इ)