पर्सनल कम्प्यूटर क्या है | पर्सनल कंप्यूटर किसे कहते है , प्रमुख के भाग कौनसे है परिभाषा घटक personal computer in hindi

personal computer in hindi पर्सनल कम्प्यूटर क्या है | पर्सनल कंप्यूटर किसे कहते है , प्रमुख के भाग कौनसे है परिभाषा घटक मुख्य भागों के बारे में लिखिए अनुप्रयोग के बारे में बताइये |

पर्सनल कम्प्यूटर
पीसी व्यक्तिगत उपयोग के लिए छोटा, अपेक्षाकृत कम खर्चीला डिजाइन किया गया कम्प्यूटर है । यह माइक्रोप्रोसेसर प्रौद्योगिकी पर आधारित है । कम्प्यूटर निर्माताओं को एक चिप पर पूरा सीपीयू डालने में सक्षम बनाता है। व्यापार में इसका उपयोग शब्द संसाधन, लेखांकन, डेस्कटॉप प्रकाशन, स्प्रेडशीट तथा डेटाबेस प्रबंधन आदि के लिए होता है। घर में पर्सनल कम्प्यूटर का उपयोग मनोरंजन के लिए, ई-मेल देखने तथा छोटे-छोटे दस्तावेज तैयार करने के लिए होता है।
पर्सनल कम्प्यूटर का विकास
पीसी (पर्सनल कम्प्यूटर) सबसे पहले 1970 के दशक में दिखाई दिया। 1970 में माइक्रो प्रोसेसर के विकास ने पी.सी. का विकास किया। सर्वप्रथम सबसे लोकप्रिय पीसी एप्पल द्वितीय 1977 में एप्पल कम्प्यूटर के द्वारा लाया गया। 1981 में प्ठड (प्दजमतदंजपवदंस ठनेेपदमेे डंबीपदम) ने अपना पहला पीसी प्ठड पीसी के नाम से लाया। प्ठड पीसी उस समय का सर्वाधिक लोकप्रिय पीसी था।
पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) के भाग या घटक
एक पीसी आमतौर पर निम्नलिखित भागों से मिलकर बनता है-
1. सिस्टम यूनिट: पीसी द्वारा किये जाने वाले सारे कार्य यहीं से नियंत्रित होते हैं। इसके पीछे के भाग से की बोर्ड, मॉनिटर, माउस तथा प्रिन्टर आदि तारों के सहारे जुड़े रहते हैं। हार्ड डिस्क, सीडी ड्राइव तथा फ्लॉपी ड्राइव इत्यादि इसके अन्दर जुड़े रहते हैं जिन्हें इसे सॉफ्टवेयर के द्वारा नियंत्रित किया जाता है। यह पीसी का मुख्य भाग है। संरचना के आधार पर सिस्टम यूनिट दो प्रकार का होता है
(अ) डेस्कटॉप टाइप : सिस्टम यूनिट एक वर्गाकार बॉक्स के तरह होता है तथा मॉनिटर इसके ऊपर रखा जाता है।
(ब) टावर टाइप : इसमें सिस्टम यूनिट एक टावरनुमा बॉक्स में होता है जो मॉनिटर के बगल में रखा जाता है। इसमें अतिरिक्त भडारण उपकरणों को स्थापित करना आसान होता है।
सिस्टम यूनिट के मुख्य भाग
(प) सी पी यू: इसे प्रोसेसर या माइक्रोप्रोसेसर भी कहते हैं। यह पीसी से जड़े विभिन्न उपकरणों को नियंत्रित करता है। यह कम्प्यूटर द्वारा प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण करता है।
इसके तीन भाग होते हैं-
मुख्म मेमोरी : वर्तमान में उपयोग हो रहे डेटा या निर्देशों को संग्रहित करता है।
अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट: अंकगणितीय तथा तार्किक गणनाओं में इसका उपयोग होता है। यहाँ सभी प्रकार की गणना की जा सकती है।
कंट्रोल यूनिट: यह कम्प्यूटर द्वारा हो रहे सारे कार्यों को नियंत्रित करता है।
(पप) मदर बोर्ड: यह प्लास्टिक का बना एक सर्किट बोर्ड है, जिसमें धातु द्वारा निर्मित महीन धागे के समान संरचनाएँ होती हैं। इस धातु के संरचना को बस कहते हैं, जिसके द्वारा विभिन्न संकेतों या सूचनाओं का आदान-प्रदान विद्युत प्रवाह के रूप में होता है, यह कम्प्यूटर की बुनियाद है। कम्प्यूटर में प्रोसेसर, विभिन्न प्रकार के कार्ड जैसे डिस्पले कार्ड, साउंड कार्ड आदि मदरबोर्ड पर ही स्थापित किये जाते हैं। यह कम्प्यूटर का मुख्य पटल होता है।
(पपप) रैम: मदरबोर्ड पर रैम लगाने का स्थान (ैसवज) बना रहता है, जिसमें हम अपनी आवश्यकतानुसार रैम लगा सकते हैं। यह एक कार्यकारी मेमोरी है यानि यह तभी काम करता है जब हम कम्प्यूटर पर काम कर रहे होते हैं। कम्प्यूटर बंद रहने पर इसमें संग्रहित सभी सूचनायें नष्ट हो जाती है। यहाँ सूचनाओं को अस्थायी तौर पर रखा जाता है।
(पअ) रॉम: रॉम अर्थात् रीड ओनली मेमोरी जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इस मेमोरी में संग्रहित सूचनाओं को केवल पढ़ा जा सकता है, उसे परिवर्तित नहीं किया जा सकता है। कम्प्यूटर बंद रहने पर भी रॉम में सूचनायें संग्रहित रहती है, नष्ट नहीं होती।
(अ) मैथ कोप्रोसेसर: यह कम्प्यूटर का दूसरा सहायक प्रोसेसर है। इसका उपयोग वैज्ञानिक गणनाओं और बीजगणितीय कार्यों के चल बिन्दु (Floating Point) गणनाओं में होता है।
(अप) विडियो कार्ड: इसे ग्राफिक्स एक्सेलेरेटर कार्ड, डिसप्ले एडेप्टर या ग्राफिक्स कार्ड भी कहा जाता है। यह हार्डवेयर का भाग है. जिसका कार्य स्क्रीन पर चित्र या दृश्य प्रदर्शित करना है।
(अपप) साउण्ड कार्ड : अधिकतर पीसी मल्टीमीडिया के लिए बने होते हैं। कार्ड मदरबोर्ड पर एक स्लॉट में लगा रहता है या बोर्ड में ही बना होता है। साउण्ड की सहायता से संगीत, भाषण या कोई भी ध्वनि को सुना जा सकता है।
(अपपप) विद्युत् आपूर्ति )ः पीसी के पीछे जहाँ पावर कार्ड जोड़ा जाता है विद्यत आपूर्ति है। यह ए.सी. वोल्टेज को कम्प्यूटर के विभिन्न घटकों लिए उपयुक्त डी.सी. वोल्टेज में परिवर्तित करता है। कम्प्यूटर के घटकों को $5 वोल्ट की आवश्यकता होती है।
(पग) स्पीकर: सिस्टम यूनिट के अन्दर कुछ ध्वनि संकेत के लिए स्पीकर लगा होता है। जैसे कम्प्यूटर ऑन करने पर स्क्रीन ऑन होने के पहले बीप ध्वनि स्पीकर द्वारा उत्पन्न होता है।
(ग) टाइमर: यह मदरबोर्ड पर लगा आंतरिक घड़ी है जो बैटरी से चलती है तथा कम्प्यूटर के आपरेशनों को सिक्रोनाइज करने के लिए इलेक्ट्रीकल पल्स पैदा करती है तथा इसके स्पीड की गणना गीगा हर्टज में की जाती है।
(गप) एक्सपैंशन स्लॉट: यह कम्प्यूटर के मदरबोर्ड में निर्धारित वह स्थान है, जहाँ भविष्य में किसी अन्य उपकरण को जोड़ने के लिए स्लॉट बना होता है ।
सिस्टम यूनिट के सामने के भाग में पावर स्विच, रिसेट बटन, फ्लॉपी ड्राइव तथा सीडी ड्राइव होता है। पावर स्विच सिस्टम यूनिट में विद्युत आपूर्ति को ऑन या ऑफ करने के लिए प्रयोग होता है। रिसेट बटन सिस्टम में विद्युत आपूर्ति को बंद किये बिना फिर से ऑन करने के लिए होता है। यह सिस्टम हैंग करने के स्थिति में प्रयोग होता है। फ्लॉपी ड्राइव तथा सीडी ड्राइव क्रमशः फ्लॉपी तथा सीडी के रीड और राइट करने के लिए उपयुक्त होता है।
सिस्टम यूनिट के पीछे भाग में विभिन्न बाह्य यंत्रों को जोड़ने के लिए पोर्ट और जैक बने होते हैं। ये निम्नलिखित हैं।
(अ) पावर सॉकेट
(ब) की-बोर्ड पोर्ट
(स) मॉनिटर पोर्ट
(द) सीरियल पोर्ट
(इ) पैरेलल पोर्ट
(फ) ऑडियो जैक
(ज) नेटवर्क पोर्ट
(च) यू एस बी पोर्ट
(व)SCSI पोर्ट
2. हार्ड डिस्क: यह विशाल क्षमता युक्त स्थाई भंडारण उपकरण है। सॉफ्टवेयर, प्रोग्राम एवं डेटा इसमें संग्रह कर रखते हैं तथा आवश्यकतानुसार कम्प्यूटर उसका उपयोग करता है। यह कम्प्यूटर में लगा स्थायी डेटा स्टोर करने का उपकरण है।
3. सीडी ड्राइव: सीडी से डाटा पढ़ने या लिखकर स्टोर के लिए इसकी आवश्यकता होती है।
4. फ्लॉपी ड्राइव: फ्लॉपी को पढ़ने या लिखने के लिए इसकी आवश्यकता होती है।
5. मॉनिटर: यह आउटपुट उपकरण है जिसके द्वारा मानव तथा कम्प्यटन बीच संवाद होता है। यह सी पी यू से जुड़ा रहता है।
6. माउस: यह इनपुट उपकरण है। यह दो बटन, तीन बटन या ऑप्टिकल होते हैं। यह सी पी यू से कार्ड के साथ जुड़ा रहता है।
7. की-बोर्ड : पीसी में डेटा को इनपुट करने के लिए लगा उपकरण जिसके द्वारा हम अक्षरों एवं अंकों को इनपुट के रूप में कम्प्यूटर में डालते हैं। साधारण की बोर्ड में 104-की होते हैं पर प्ठड पीसी के की बोर्ड में 83-की होते हैं।
8. स्पीकर: यह एक आउटपुट उपकरण है। यह ध्वनि के रूप में आउटपुट देता है। इसका उपयोग प्रायः मनोरंजन के लिए होता है।
9. प्रिन्टर: यह एक आउटपुट उपकरण है जो कम्प्यूटर द्वारा प्रदत्त आउटपुट को कागज पर प्रिन्ट करता है या हार्ड कॉपी प्रदान करता है।
10. स्कैनर : वह उपकरण जो इमेज को स्कैन कर बाइनरी कोड में बदलकर कम्प्यूटर में इनपुट करता है।
11. सीडी रॉम ड्राइव : सीडी से डेटा पढ़ने में प्रयुक्त किया जाने वाला यंत्र है।
12. सीडी राइटर: सीडी से डेटा पढ़ने एवं लिखने दोनों में प्रयुक्त किया जाने वाला यंत्र है।
13. मॉडेम: यह डवकनसंजवत-क्मउवकनसंजवत का संक्षिप्त नाम है। यह टेलीफोन लाइन के द्वारा कम्प्यूटर को इंटरनेट से जोड़ता है तथा डेटा को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजता है।
14. यू पी एस: यह बैटरी से संचालित उपकरण है जिसके द्वारा कम्प्यूटर में अनवरत विद्युत आपूर्ति बनी रहती है। कम्प्यूटर के अचानक बंद हो जाने से वर्तमान में हो रहे कार्य नष्ट हो सकते हैं। परन्तु यू पी एस के उपयोग से ऐसा होने से बचाया जाता है।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. ……….सी.पी.यू. के लिए सामान्य गणित परफार्म करता है।
(अ) ।स्न् (ब) क्प्डड (स) ठन्ै (द) त्महपेजमत (इ) इनमें से कोई नहीं
2. मदरबोर्ड के कंपोनेन्ट्स के बीच इन्फार्मेशन…..के माध्यम से ट्रेवल करता है।
(अ) फ्लैश मेमरी (ब) ब्डव्ै (स) बेज (द) बसेज (इ) पेरिफरल्स
3. कम्प्यूटर का मुख्य पटल कहलाता है
(अ) फादर बोर्ड (ब) मदर बोर्ड (स) की बोर्ड (द) उपर्युक्त तीनों (इ) इनमें से कोई नहीं
4. पी.सी. का पूरा नाम क्या है ?
(अ) पर्सनल कम्प्यूटर (ब) प्राइवेट कम्प्यूटर (स) पब्लिक कम्प्यूटर (द) 1 तथा 2 दोनों
(इ) इनमें से कोई नहीं
16. ……..संपूर्ण कंप्यूटर प्रणाली के लिए संप्रेषण नियंत्रण करता है।
(अ) अंकगणित-तार्किक यूनिट (ब) सेमी कंडक्टर (स) मदरबोर्ड (द) कोप्रोसेसर
(इ) इनमें से कोई नहीं
17. …….कंप्यूटर प्रणाली के लिए विस्तारण क्षमता प्रदान करते हैं।
(अ) सांकेट्स (ब) स्लॉट्स (स) बाइट (द) बेज (इ) इनमें से कोई नहीं
18. प्रोसेसिंग डिवाइज / उपकरण का उदाहरण होगा………
(अ) चुंबकीय / मैग्नेटिक इंक रीडर (ब) टैबलेट पी.सी. (स) विशेष कार्य कार्ड
(द) स्कैनर्स (इ) कुंजीपटलें
19. …….डिस्क को पढ़ने के लिए प्रयोग में आने वाला हार्डवेयर है।
(अ) फ्लॉपी डिस्क (ब) हार्डवेयर (स) सॉफ्टवेयर (द) डिस्क ड्राइव (इ) सीपीयू
20. …….एक बॉक्स है जिसमें कंप्यूटर सिस्टम के सर्वाधिक महत्वपूर्ण भाग होते हैं।
(अ) सोफ्टवेयर (ब) हार्डवेयर (स) इनपुट डिवाइस (द) सिस्टम यूनिट (इ) इनमें से कोई नहीं
21. …….हार्ड ड्राइव सिस्टम यूनिट में परमानेन्टली लोकेटेड होते हैं और ये निकालने के लिए डिजाइन नहीं किये गये होते हैं, जब तक कि उन्हें रिपेर या रिप्लेस करने की जरूरत न हो।
(अ) स्टेटिक (ब) इंटरनल (स) एक्सटरनल (द) रिमुव (इ) इनमें से कोई नहीं
22. इलेक्ट्रानिक कंपोनेन्टवाले थिन प्लेट या बोर्ड को ….. कहते हैं।
(अ) हार्ड डिस्क (ब) स्कैनर (स) त्।ड (द) त्व्ड (इ) सर्किट बोर्ड
23. निम्न में से कौन-सा सिस्टम यूनिट का भाग है ?
(अ) मॉनिटर (ब) ब्च्न् (स) ब्क्-त्व्ड (द) फ्लॉपी डिस्क (इ) प्रिंटर
24. एक्सपैंशन कार्ड …… में इन्सर्ट किए जाते हैं।
(अ) स्लॉट (ब) पेरिफेरल डिवाइस (स) सीपीयू (द) कंप्यूटर के पीछे (इ) पेग्स
25. मदरबोर्ड क्या है?
(अ) कंप्यूटर के ऑन करने पर एक्सेस किया जानेवाला पहला चिप
(ब) सर्किट बोर्ड जिसमें पेरिफेरल डिवाइसें होती हैं।
(स) वही जो सीपीयू चिप है
(द) सर्किट बोर्ड जिसमें सीपीयू और अन्य चिप होते हैं कि
(इ) मदर का भाग
26. कंप्यूटर सिस्टम की घड़ी क्या है?
(अ) एक सॉफ्टवेयर है जो टास्क बार पर समय दिखाती है और परिवर्तित नहीं की जा सकती
(ब) एक टाइमिंग डिवाइस है जो कंप्यूटर में सभी इन्स्ट्रक्शन इनपुट को प्रोसैस करती है
(स) एक टाइमिंग डिवाइस है जो कंप्यूटर के ऑपरेशनों को सिंकोनाइज करने के लिए इलेक्ट्रिकल पल्स पैदा करती है.
(द) एक डिवाइस है जो कंप्यूटर सिस्टम में सबसे नई और सबसे आधुनिक है
(इ) इनमें से कोई नहीं
27. निम्न में से कौन सा सीपीयू का भाग नहीं है?
(अ) एएलयू (ब) प्रीफेच यूनिट (स) डीकोड यूनिट (द) रेम (इ) इनमें से कोई नहीं
28. कंप्यूटर की घड़ी की स्पीड की गणना…..में की जाती है।
(अ) गीगाबाइट (ब) बिट (स) मेगाहार्ट्ज (द) गीगाहार्ट्ज
(इ) इनमें से कोई नहीं ीमससम
उत्तर
1. (अ) 2. (द) 3. (ब) 4. (अ) 5. (अ) 6. (स) 7. (द) 8. (द) 9. (स) 10. (स) 11. (ब) 12. (अ) 13. (ब) 14. (अ) 15. (द) 16. (स) 17. (ब) 18. (स) 19. (द) 20. (द) 21. (ब) 22. (इ) 23. (ब)24. (अ) 25. (द) 26. (स) 27. (द) 28. (ब)