गलत कथन चुनिए | निम्नलिखित में से एक कथन गलत है | wrong sentence in hindi example kaunsa hai

निम्नलिखित में से एक कथन गलत है ? wrong sentence in hindi example kaunsa hai गलत कथन चुनिए |

61. निम्नलिखित में से एक कथन गलत है

(अ) संधि में दो पक्षों का मेल होता है।

(ब) संधि तोड़ने को श्विच्छेद‘ कहते है।

(स) समास में पदों के प्रत्यय समाप्त कर दिये जाते हैं।

(द) समास तोड़ने को ‘विग्रह‘ कहते हैं।

उत्तर- (अ)

62. निम्नलिखित में से एक कथन गलत है

(अ) दो वर्णों के मेल से होने वाले विकार को संधि कहते हैं।

(ब) दो स्वरों के मेल से उत्पन्न विकार को स्वर संधि कहते हैं।

(स) व्यंजन से स्वर अथवा व्यंजन के मेल से उत्पन्न विकार को व्यंजन संधि कहते हैं।

(द) विसर्ग के साथ विसर्ग के मेल से उत्पन्न विकार को विसर्ग संधि कहते हैं।

उत्तर-(द)

63. शुद्ध वाक्य का चयन कीजिये।

(अ) आज घोड़ा दौड़ भी होगी।

(ब) मेरे लिए गणित कठोर विषय है।

(स) बाण शधं और बन्दूक अधं है।

(द) गरीबों के लिए निरूशुल्क शिक्षा की व्यवस्था है।

उत्तर- (द)

64. वाक्य में त्रुटिपूर्ण भाग का चयन कीजिये। यदि कोई त्रुटि न हो तो (द) भाग का चयन कीजिये।

भारत/ सबसे बड़ा / लोकतंत्रिक देश है। कोई त्रुटि नहीं (अ) (ब) (स) (द)

उत्तर-(स)

65. निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य का चयन कीजिये।

(अ) आप बताएं कि आपकी समस्या क्या है?

(ब) मैं तुम्हारे साथ व्यापार करना चाहता हूँ।

(स) उसने खाना खाया और सो गया।

(द) परिश्रम करके सफलता प्राप्त करो।

उत्तर-(स)

66. दिए गए प्रश्न में वाक्य के पहले और अंतिम भाग को क्रमशः (1) और (6) की संख्या दी गई है। इनके बीच आने वाले अंशों को चार भागों में बाँटकर (य) (र) (ल) (व) की संख्या दी गई है। यह चारों उचित क्रम में नहीं है।  ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों का उचित क्रम चुनिए जिससे सही वाक्य का निर्माण हो।

(1) सकारात्मक सोच

(य) सार्थकता ही

(र) सार्थकता है,

(ल) ही जीवन की

(व) सफलता है और सफलता

(6) ही सार्थकता है

(अ) व य र ल (ब) ल र य व

(स) य र ल व (द) र ल व य

उत्तर-(ब)

निर्देश (67-71): नीचे दिये गए वाक्यों में से एक खण्ड में त्रुटि है, उसे छाँटिए-

67. (अ) राम ने अपनी (ब) गलती के लिए

(स) क्षमा (द) की भीख मांगी

उत्तर- (द)

68. (अ) कल 27 अगस्त को

(ब) कौन

(स) तारीख

(द) होगी

उत्तर-(स)

69. (अ) शीर्षक को छोटा

(ब) आकर्षक और विषय

(स) अबद्ध रखना चाहिए

(द) कोई त्रुटि नहीं

उत्तर-(स)

70. (अ) समय के सदुपयोग (ब) द्वारा

(स) मनुष्य देवता (द) बन जाता है

उत्तर-(’)

71. (अ) धनवान को व्यर्थ

(ब) बेकार में

(स) सहायता देकर

(द) कोई लाभ न होगा

उत्तर-(ब)

72. ‘‘आचार्यों ने कहा है कि अंहिसा ही परमधर्म है।‘‘ संरचना के आधार पर वाक्य भेद बताएँ

(अ) सरल वाक्य

(ब) उपवाक्य

(स) संयुक्त वाक्य

(द) मिश्र वाक्य

उत्तर-(द)

73. ‘‘आपने बुलाया होता तो हम अवश्य आते।‘‘ अर्थ के आधार पर वाक्य भेद है

(अ) संदेहवाचक वाक्य

(ब) इच्छावाचक वाक्य

(स) संकेतवाचक वाक्य

(द) आज्ञावाचक वाक्य

उत्तर-(स)

74. निम्न में से कौन विराम चिन्ह का प्रकार नहीं है?

(अ) निर्देशक (ब) लाघव

(स) उपदेशक (द) विवरण

उत्तर-(स)

75. निम्नलिखित वाक्यों में कौन सा वाक्य संयुक्त वाक्य नहीं है?

(अ) वह आया और पानी पीकर चला गया।

(ब) करो या मरो।

(स) वह आकर पानी पीकर चला गया।

(द) उसने परिश्रम किया, परन्तु सफल न हो सका।

उत्तर-(स)

76. निम्नलिखित में कौन सा वाक्य शुद्ध है?

(अ) फूलों की सौन्दर्यता दर्शनीय है।

(ब) यहाँ ताजा और गर्म भैंस का दूध मिलता है।

(स) उसे मृत्युदंड की सजा दी गई।

(द) ऊपर के वाक्यों में कोई शुद्ध नहीं है।

उत्तर-(द)

77. ख् य ,, कोष्ठांकित विराम चिह्न का नाम क्या है?

(अ) योजना-विराम (ब) अर्द्ध-विराम

(स) अल्प-विराम (द) निर्देशक चिह्न

उत्तर-(ब)

78. कोई आदमी धन की चाहत रखता है, तो कोई संतान की। उपर्युक्त वाक्य के आधार पर नीचे दिए गए कौन से शब्द भेद अशुद्ध हैं?

(अ) प्रथम कोई शब्द सार्वनामिक विशेषण है।

(ब) दूसरी बार आया कोई शब्द सर्वनाम है।

(स) दोनों बार आया कोई शब्द सर्वनाम है।

(द) ‘कोई‘ शब्द का प्रयोग ‘सर्वनाम‘ और ‘विशेषण‘ दोनों रूपों में हो सकता है।

उत्तर-(स)

79. उपवाक्य पहचानिए-

‘‘वह आदमी जो कल आया था, आज भी आया है।’’

(अ) संज्ञा उपवाक्य (ब) विशेषण उपवाक्य

(स) क्रिया विशेषण उपवाक्य (द) क्रिया उपवाक्य

उत्तर-(ब)

80. शुद्ध वाक्य छांटिए

(अ) उस वन में प्रातः काल के समय का दृश्य बहुत ही सुहावना होता था।

(ब) उस वन में सुबह के समय का दृश्य बहुत ही सुहावना होता था।

(स) उस वन में प्रातः काल का दृश्य बहुत ही सुहावना होता था।

(द) उस वन में सवेरे के समय का दृश्य बड़ा ही मनोरम होता था।

उत्तर-(स)

81. किस वाक्य में विराम चिन्ह का उचित प्रयोग नहीं है?

(अ) मैं मनुष्य में मानवता देखना चाहती हूँ। उसे देवता बनाने की मेरी इच्छा नहीं।

(ब) वह दूर से, बहुत दूर से आ रहा है।

(स) सुनो सुनो वह गा रही है।

(द) प्रिय महाशय, मैं आपका आभारी हूँ।

उत्तर-(द)

82. “यद्यपि वह पंडित है, फिर भी हठी है‘‘ को संयुक्त वाक्य में परिवर्तित करने पर सही उत्तर होगा-

(अ) वह पंडित है, किंतु हठी है।

(ब) वह पंडित है। वह हठी है।

(स) पंडित होने के कारण वह हठी है।

(द) पंडित होते हुए भी वह हठी है।

उत्तर- (अ)

83. निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?

(अ) यह व्यर्थ बात करने से कोई लाभ नहीं है।

(ब) संपूर्ण देश भर में निराशा छा गई।

(स) भाई ने भाई के साथ सलाह की

(द) कृपया पत्रोत्तर शीघ्र दें।

उत्तर-(द)

84. शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।

(अ) गुरू आ रहा है।

(ब) गुरू आ रहे है।

(स) गुरु आ रहे हैं।

(द) गुरूजी आ रहे हैं।

उत्तर-(द)

85. ‘आप क्या कहते है‘ में ‘ने‘ परसर्ग लगाकर शुद्ध वाक्य बनेगा?

(अ) आपने क्या कहते हैं

(ब) अपने क्या कहते हैं

(स) आप ने क्या कहते हैं

(द) आपने क्या कहा है

उत्तर-(द)

86. कौन सा वाक्य शुद्ध है?

(अ) आईन्स्टीन के पास विलक्षण बुद्धि थी।

(ब) आईन्स्टीन के पास विचित्र बुद्धि थी।

(स) आईन्स्टीन के पास अलौकिक बुद्धि थी।

(द) आईन्स्टीन के पास दैवीय बुद्धि थी।

उत्तर-(अ)

87. कौन सा वाक्य शुद्ध है

(अ) शरत्कालीन दिनों में चंद्रमा की शोभा देखने योग्य होती है।

(ब) शरद् काल के दिनों में चन्द्रमा की शोभा देखने योग्य होती है।

(स) शरत् काल में चन्द्रमा की शोभा देखने योग्य होती है।

(द) शरत् काल के दिनों में चन्द्रमा की शोभा देखने योग्य होती

उत्तर-(स)