वैज्ञानिक विधि के विभिन्न पद लिखिए write down the steps of scientific method in hindi

प्रश्न 26 : वैज्ञानिक विधि के विभिन्न पद लिखिए।
उत्तर : हमारे आस पास हम दैनिक जीवन में विभिन्न प्रकार की घटनाओ को देखते है , इन सभी घटनाओं को वैज्ञानिक ढंग से देखना और सोचना ही वैज्ञानिक विधि कहलाती है , किसी सत्य को भ्रम से पृथक करने के लिए वैज्ञानिक विधि काम में लेते है अर्थात किसी घटना आदि को प्रयोग और इसके निष्कर्ष द्वारा प्रमाणित करना वैज्ञानिक विधि का मूल उद्देश्य होता है।
वैज्ञानिक विधि के मुख्य पद निम्न प्रकार है –
  1. समस्या की पहचान करना।
  2. परिकल्पना बनाना
  3. परिक्षण योग्य परिकल्पना बनाना
  4. आंकड़े एकत्रित करना
  5. परिकल्पनाओ का परिक्षण करना
  6. परिणाम निकालना
  7. पुनः परिक्षण करना अर्थात परिक्षण की पुनरावृत्ति
  8. सिद्धांत का सामान्यीकरण करना।
अब हम इन पदों को विस्तार से अध्ययन करते है या समझते है कि कौनसे पद में क्या होता है।
  1. समस्या की पहचान करना : हमारे दैनिक जीवन में हम विभिन्न घटनाओ को देखते है या किसी समस्या को पाते है तो यह सबसे पहला पद होता है जिसमें हमने किसी घटना को देखा या समस्या को पाया। जैसे संसार में विभिन्न प्रकार की घटना घटित होती है उनको देखना या किसी घटना को पहचान करना।
  2. परिकल्पना बनाना : जब हमने किसी घटना को देखा तो उसके बाद हमारे दिमाग में उस घटना से समन्धित परिकल्पना बनना शुरू हो जाती है कि यह घटना किस प्रकार घटित हो रही है , और उस घटना को घटित होने से सम्बंधित हम विभिन्न प्रकार की परिकल्पना हमारे मन में या दिमाग में करने लगते है।
  3. परिक्षण योग्य परिकल्पना बनाना : इसके बाद हमने घटना से सम्बंधित जो पीछे पद में परिकल्पना की है उसको प्रमाणित करने के लिए किस प्रकार परिक्षण किये जाए , उससे कैसे आंकड़े आदि प्राप्त किये जाए आदि विभिन्न प्रकार की परिक्षण योग्य परिकल्पना की जाती है।
  4. आंकड़े एकत्रित करना : उस घटना से सम्बंधित सभी तथ्यों या आकंड़ो को देखा जाता है अर्थात उन उस घटना से सम्बंधित सभी आकंड़ो को एकत्रित किया जाता है।
  5. परिकल्पनाओ का परिक्षण करना : इसके बाद हमने उस घटना को लेकर जो परिकल्पना की है उस परिकल्पना को सिद्ध करने के लिए विभिन्न प्रकार के परिक्षण किये जाते है या प्रयोगों द्वारा उन परिकल्पनाओं को देखा जाता है कि हमने जो परिकल्पना की है वह ठीक है या नहीं।
  6. परिणाम निकालना : परिक्षण करने के बाद हमें उससे कुछ आंकड़े प्राप्त होते है अर्थात कुछ परिणाम प्राप्त होते है , अत: इस पद में प्रयोगों के आधार पर परिणाम निकाले जाते है।
  7. पुनः परिक्षण करना अर्थात परिक्षण की पुनरावृत्ति : चूँकि कभी कभी परिक्षण में विभिन्न प्रकार की गलती हो सकती है इसलिए हमें परिक्षण को बार बार करना पड़ता है जिससे अगर समान परिणाम प्राप्त होता है तो इसका अभिप्राय है कि हमारे प्रयोग में कोई त्रुटी नहीं है , इसलिए प्रयोगों को बार बार संपन्न किया जाता है।
  8. सिद्धांत का सामान्यीकरण करना : परिक्षण के बाद प्राप्त परिणाम के आधार पर हम उस घटना से समबन्धित विभिन्न प्रकार के सिद्धांत देते है , अर्थात प्रयोगों के आधार उस घटना के बारे में सिद्धांत का प्रतिपादन इस पद में होता है।

tag in english : write down the steps of scientific method in hindi .