हमारी app डाउनलोड करे और फ्री में पढाई करे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
Download our app now हमारी app डाउनलोड करे

पतंजलि ऋषि द्वारा दिए गए योग के आठों चरण के नाम लिखिए 8 limbs in yoga given by patanjali

By   March 21, 2019
प्रश्न 27 : पतंजलि ऋषि द्वारा दिए गए योग के आठों चरण के नाम लिखिए।

उत्तर : पतञ्जलि ऋषि के द्वारा दिये गए योग में कुल आठ चरण है और ये आठ चरण निम्न प्रकार है –
  1. यम (सार्वजनीन नैतिक धर्मादेश)
  2. नियम (अनुशासन से पहले शिद्ध करने का तरीका)
  3. आसन
  4. प्राणायाम (सांस पर नियंत्रण)
  5. प्रत्याहार (मन को बाहरी चीजो से हटाना)
  6. धारणा (संकेन्द्रण)
  7. भावना (मनन या चिंतन)
  8. समाधि (अतिचेतन स्थिति)
पतंजलि द्वारा योग में बताये गए इन आठ चरणों को योग के अंग भी कहते है , योग में  ‘आठ अंग’ शब्द संस्कृत भाषा के आष्टांग से लिया गया है जिसका अभिप्राय होता है कि योग में आठ अंग या चरण होते है।
पतंजलि नाम के ऋषि ने बताया था कि मनुष्य के शरीर में नाड़ियाँ और ऐसे केंद्र है जिसे चक्र कहा जाता है , पतंजलि ने कुल आठ चक्र के बारे में बताया जो निम्न है –
मूलाधार , स्वादिष्ठान , मणिपुर , ह्रदय , अनाहत , विशुद्धि , आज्ञा और सहस्त्रार नाम के कुल आठ चक्र है।
पतंजलि ऋषि ने इन आठ चक्रों को सक्रीय रूप से बनाये रखने के लिए योग में आठ चरणों का जिक्र किया है।
1. यम : इस चरण में हमारे चारो तरफ के वातावरण के प्रति हमारा व्यवहार है।
2. नियम : इस चरण में खुद के प्रति व्यवहार होता है।
3. आसन : इसमें हमारे भौतिक आसन अर्थात भौतिक स्थिति को बताया गया है।
4. प्राणायाम : इस चरण में सांस पर संयम या सांस के विस्तार के बारे में बताया गया है।
5. प्रत्याहार : हमारे मन से बाहरी चीजो को दूर करने के बारे में इस चरण में बताया है।
6. धारणा : इसमें हमारे एकाग्रता को विकसित करने के बारे में लिखा हुआ है।
7. ध्यान या भावना : इस चरण में ध्यान को विकसित करने के बारे में बताया है।
8. समाधि : पूर्ण रूप से खुद को एकीकृत कैसे करे इसके बारे में यह चरण होता है।

योग के लाभ

योग प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को विभिन्न प्रकार से प्रभावित करता है , कुछ लोग जो योग करते है वे यह मानते है कि योग करने से शरीर पूर्ण रूप से आराम दायक स्थिति में रहता है तो कुछ लोग यह मानते है कि योग करने से शरीर एकीकृत महसूस होता है और कुछ लोग जो योग करते है वे ये मानते है कि योग से उनकी एकाग्रता में वृद्धि हुई है।
योग करने मनुष्य का शरीर अधिक खुश , स्वस्थ , शक्तिशाली और उर्जावान बना रहता है , योग करने से पाचन क्षमता अच्छी बनी रहती है। योग से स्मरण क्षमता अच्छी बनी रहती है।
english description : 8 limbs in yoga given by patanjali in hindi language ?