work energy and power class 10 notes in hindi , कार्य , ऊर्जा और शक्ति कक्षा 10 वीं अध्याय 11 : यह कक्षा 10 वीं का पाठ 11 है जिसमें हम पहले कार्य के बारे में पढेंगे और बाद ऊर्जा के बारे में विस्तार पूर्वक पढेंगे और फिर शक्ति के बारे में अध्ययन करेंगे।
टॉपिक
- कार्य
- कार्य के मात्रक
- कार्य के मात्रक
- ऊर्जा
- ऊर्जा के प्रकार
- यांत्रिक ऊर्जा
- गतिज ऊर्जा
- स्थितिज ऊर्जा
- गुरुत्वीय क्षेत्र में स्थितिज ऊर्जा
- सरल लोलक की स्थितिज ऊर्जा
- विद्युत ऊर्जा
- कोयला संयंत्र
- नाभिकीय संयंत्र
- जल विद्युत संयन्त्र
- पवन ऊर्जा संयंत्र
- सौर ऊष्मा संयंत्र
- सौर प्रकाश वोल्टीय ऊर्जा संयंत्र
- ऊर्जा का संरक्षण
- ऊर्जा का क्षय
- ऊष्मा ऊर्जा
- प्रकाश ऊर्जा
- ध्वनि ऊर्जा
- ऊर्जा क्षय को कम करने के उपाय
- शक्ति , शक्ति का मात्रक
- विद्युत शक्ति
बहुचयनात्मक प्रश्न और उत्तर
प्रश्न 1 : कार्य का मात्रक क्या है ?
प्रश्न 2 : यदि बल F व विस्थापन s के मध्य θ कोण बन रहा हो तो किये गए कार्य का मान होगा ?
प्रश्न 3 : m द्रव्यमान की वस्तु v वेग से गतिमान हो तो गतिज ऊर्जा का मान होगा ?
प्रश्न 4 : m द्रव्यमान की वस्तु पृथ्वी से h ऊँचाई पर स्थित हो तो उसकी स्थितिज ऊर्जा का मान होगा ?
प्रश्न 5 : शक्ति का मात्रक है ?
प्रश्न 6 : 1 किलोग्राम द्रव्यमान को 4 मीटर ऊंचाई पर ले जाने में किये गए कार्य का मान होगा ?
प्रश्न 7 : पृथ्वी की ओर मुक्त रूप से गिरती हुई वस्तु की कुल ऊर्जा का मान ?
प्रश्न 8 : यदि एक वस्तु का वेग दो गुना कर दिया जाए तो वस्तु की गतिज ऊर्जा कितनी होगी ?
प्रश्न 9 : विद्युत ऊर्जा का व्यावसायिक मात्रक है ?
प्रश्न 10 : एक स्प्रिंग को प्रत्यास्थता सीमा में x दूरी तक संपीडित करने पर उसमें अर्जित स्थितिज ऊर्जा का मान होगा ? (स्प्रिंग नियतांक k है )
अतिलघुरात्मक प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न 11 : कार्य की परिभाषा दीजिये एवं इसका मात्रक लिखिए।
प्रश्न 12 : ऊर्जा क्या है ? ऊर्जा का मात्रक लिखिए।
प्रश्न 13 : गतिज उर्जा से आप क्या समझते है ?
प्रश्न 14 : स्थितिज ऊर्जा क्या होती है ?
प्रश्न 15 : ऊर्जा संरक्षण नियम बताइए।
प्रश्न 16 : ऊर्जा का क्षय सामान्यतया किन किन रूपों में होता है ?
प्रश्न 17 : क्या एक शत प्रतिशत दक्ष निकाय बनाया जा सकता है ?
प्रश्न 18 : विद्युत ऊर्जा से आपका क्या अभिप्राय है ?
प्रश्न 19 : कोई तीन प्रकार के विद्युत संयंत्रो के नाम लिखिए।
प्रश्न 20 : शक्ति किसे कहते है ? शक्ति का मात्रक लिखिए।
प्रश्न 21 : घरो में बिजली की खपत कम करने के लिए कौनसी लाइट का प्रयोग उचित होगा ?
प्रश्न 22 : नए घरेलू बिजली से चलने वाले उपकरणों को खरीदते समय किन बातो का ध्यान रखना चाहिए ?
प्रश्न 23 : एक वस्तु पर 20N बल लगाने पर वह 10 मीटर विस्थापित हो जाती है। किये गए कार्य की गणना कीजिये।
प्रश्न 24 : एक 30 kg द्रव्यमान की वस्तु को 2m ऊपर उठाने में 1 मिनट लगता है तो व्यय की गयी शक्ति की गणना कीजिये।
प्रश्न 25 : 60w का एक बल्ब 8 घंटे प्रतिदिन जलाया जाए तो 30 दिन में कुल कितनी विद्युत यूनिट का उपयोग होगा ?
लघुरात्मक प्रश्न व उत्तर
प्रश्न 26 : कार्य से आप क्या समझते है ? यदि विस्थापन की दिशा बल की दिशा से भिन्न हो तो कार्य की गणना कैसे की जाती है ? उदाहरण सहित समझाइये।
प्रश्न 27 : u वेग से गतिमान एक वस्तु पर F बल लगाने पर वस्तु का वेग बढ़कर v हो जाता है। यदि इस दौरान तय की गयी दूरी s हो तो वस्तु की गतिज ऊर्जा में वृद्धि की गणना कीजिये।
प्रश्न 28 : स्थितिज ऊर्जा किसे कहते है ? एक आदर्श स्प्रिंग का नियतांक k हो तो स्प्रिन्ग को x दूरी तक संपीडित करने पर स्प्रिंग द्वारा अर्जित स्थितिज ऊर्जा का सूत्र ज्ञात कीजिये।
प्रश्न 29 : एक वस्तु नियत वेग v से गतिमान है , यदि वस्तु का द्रव्यमान m हो तो बताइये की उस वस्तु को विरामावस्था में लाने में कितना कार्य करना पड़ेगा ?
प्रश्न 30 : यांत्रिक ऊर्जा संरक्षण से आप क्या समझते है ?
प्रश्न 31 : एक वस्तु मुक्त रूप से ऊंचाई से गिरती है तो उसकी स्थितिज ऊर्जा निरंतर कम होती जाती है। इस प्रक्रिया में यांत्रिक ऊर्जा संरक्षण किस प्रकार हो रहा है ?
प्रश्न 32 : ऊर्जा क्षय किस प्रकार होता है ?
प्रश्न 33 : विद्युत ऊर्जा के उत्पादन से लेकर घरो तक उपभोग होने तक ऊर्जा क्षय किस प्रकार होता है ?
प्रश्न 34 : कार्य , ऊर्जा एवं शक्ति किस प्रकार से एक दुसरे से सम्बन्धित है ?
प्रश्न 35 : विद्युत ऊर्जा से आप क्या समझते है ? कोयला संयंत्र से विद्युत ऊर्जा किस प्रकार प्राप्त की जाती है ?
प्रश्न 36 : जल विद्युत संयंत्र द्वारा विद्युत ऊर्जा का उत्पादन कैसे होता है ?
प्रश्न 37 : विद्युत ऊर्जा क्षय को हम किस प्रकार कम कर सकते है ?
प्रश्न 38 : मकानों में वातानुकूलन को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए क्या किया जा सकता है ?
प्रश्न 39 : विद्युत शक्ति क्या है ? हमारे घरो में आने वाली विद्युत शक्ति के उपभोग की गणना कैसे की जाती है ? उदाहरण देकर समझाइये।
प्रश्न 40 : जब हम स्विच को चालु करके बल्ब को प्रदीप्त करते है तो उसमें होने वाले ऊर्जा रूपान्तरणों को बताइये।
निबंधात्मक प्रश्न व उत्तर
प्रश्न 41 : ऊर्जा किसे कहते है ? सिद्ध कीजिये की वस्तु द्वारा संपन्न कार्य उसकी दो विभिन्न अवस्थाओ में विद्यमान गतिज ऊर्जा के अंतर के बराबर होता है।
प्रश्न 42 : विद्युत ऊर्जा क्या है ? निम्न संयंत्रो में विद्युत ऊर्जा का उत्पादन कैसे होता है ? समझाइये।
(अ) जल विद्युत संयंत्र
(ब) पवन बिजली संयंत्र
(स) सौर ऊर्जा संयन्त्र
प्रश्न 43 : एक आदर्श सरल लोलक की कुल ऊर्जा संरक्षित रहती है। सरल लोलक की भिन्न अवस्थाओ में ऊर्जा की गणना कर इस कथन को सिद्ध कीजिये।
प्रश्न 44 : ऊर्जा के रूपांतरण में होने वाले विभिन्न प्रकार के क्षय को समझाइये। इन क्षयों को कम करने के लिए क्या किया जा सकता है ?
प्रश्न 45 : सिद्ध कीजिये की गुरुत्वीय क्षेत्र में स्वतंत्रता से गिरती हुई वस्तु की यांत्रिक ऊर्जा गति के प्रत्येक बिंदु पर स्थिर रहती है।
आंकिक प्रश्न और हल
महत्वपूर्ण बिंदु या कार्य , ऊर्जा और शक्ति पाठ सारांश
- कार्य : जब किसी वस्तु पर F मान का बल आरोपित किया जाता है और इस बल के कारण यदि s विस्थापन उत्पन्न हो जाता है तो वस्तु पर किया गया कार्य आरोपित बल और उत्पन्न विस्थापन के गुणनफल के बराबर होता है अर्थात कार्य = बल x विस्थापन
- यदि किसी वस्तु पर बल लग रहा है और इस बल के कारण विस्थापन हो रहा है उसी स्थिति में वस्तु पर कार्य किया जा रहा है यदि विस्थापन शून्य है तो किया गया कार्य भी शून्य होगा अर्थात वस्तु पर किसी प्रकार का कोई कार्य नही किया जायेगा।
- ऊर्जा : किसी वस्तु के कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहा जाता है उर्जा एक अदिश राशि होती है और ऊर्जा का मात्रक जूल होता है। ऊर्जा कई प्रकार की हो सकती है जैसे प्रकाश ऊर्जा , विद्युत ऊर्जा उष्मीय ऊर्जा आदि।
- शक्ति : शक्ति को कार्य करने की दर भी कहा जाता है।