बायोगैस का मुख्य घटक क्या है? बायो गैस का प्रमुख अवयव कौन सा है what is the composition of biogas in hindi

what is the composition of biogas in hindi बायोगैस का मुख्य घटक क्या है? बायो गैस का प्रमुख अवयव कौन सा है ?

1. बायोगैस बनाने के लिए सामान्यतः प्रयुक्त द्रव्य है-
(अ) पशुओं का अपशिष्ट (ब) शस्य अवशेष
(स) जलीय पादप (द) वन अवशेष
S.S.C.F.C.I.  परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
जानवरों के गोबर (अपशिष्ट) को बायोगैस प्लांट के लिए मुख्य कच्चा पदार्थ माना जाता है।
2. बायोगैस का मुख्य घटक है-
(अ) ऑक्सीजन (ब) मेथेन
(स) एसिटिक ऐसिड (द) मेथिल एल्कोहल
S.S.C.Tax Asst  परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
गोबर गैस (Bio-Gas) का संगठन इस प्रकार है- मेथेन – 55%, हाइड्रोजन – 7.4%, कार्बन डाइऑक्साइड – 35.0%, नाइट्रोजन – 2.6% तथा हाइड्रोजन सल्फाइड के कुछ अंश।
3. निम्नलिखित में से अश्रु-गैस का घटक कौन-सा है?
(अ) एथेन (ब) एथेनॉल
(स) ईथर (द) क्लोरोपिक्रिन
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
क्लोरोपिक्रिन का रासायनिक सूत्र CCI3NO2 है। यह एक जहरीली रसायन है। क्लोरोपिक्रिन अश्रुस्रावक है और त्वचा तथा श्वसनतंत्र के लिए हानिकारक है। 3 से 30 सेकंड तक 3 से .37 ppm क्लोरोपिक्रिन के संपर्क में आने से अश्रु-स्राव तथा आंखों में दर्द होने लगता है। प्रबल अश्रुस्रावक होने के कारण क्लोरोपिक्रिन का प्रयोग अश्रुगैस के रूप में होता है।
4. वायु का मुख्य घटक है-
(अ) नाइट्रोजन (ब) कार्बन डाइऑक्साइड
(स) ऑक्सीजन (द) हाइड्रोजन
S.S.C.Tax Asst.  परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
वायु में सबसे अधिक नाइट्रोजन 78%, ऑक्सीजन 21% तथा अक्रिय गैस लगभग 1ः होती है।
5. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्त्व उत्कृष्ट गैस का उदाहरण है?
(अ) नाइट्रोजन (ब) हाइड्रोजन
(स) क्लोरीन (द) हीलियम
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
आवर्त सारणी में च- इसवबा के तत्त्वों को उत्कृष्ट या नोबल गैस कहा जाता है। इसमें हीलियम, निऑन, आर्गन, क्रिप्टॉन, तथा रेडॉन सम्मिलित हैं।
6. गेहूं की फसल कटाई किसका उदाहरण है?
(अ) निष्कर्षण (ब) गुरुत्व पृथकन
(स) क्रोमेटोग्राफी पृथकन (द) भिन्नात्मक आसवन
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
गेहूं की फसल की कटाई गुरुत्व पृथकन का एक उदाहरण है। इस विधि में अलग-अलग घनत्व के घटकों को उनके मिश्रण से पृथक किया जाता है।
7. जिंक फॉस्फाइड का आम तौर पर प्रयोग किया जाता है-
(अ) कवकनाशी के रूप में (ब) शाकनाशी के रूप में
(स) कृन्तकनाशी के रूप में (द) गन्धहारक के रूप में
S.S.C.Tax Asst.  परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
जिंक फॉस्फाइड का आम तौर पर कृन्तकनाशी (Rodenticide) के रूप में प्रयोग किया जाता है।
8. वातावरण में मौजूद सल्फर के ऑक्साइड बारिश से धुल जाते हैं और क्या कारित करते हैं?
(अ) झीलों में यूट्रोफिकेशन
(ब) मृदा में चभ् का निम्नस्तरीकरण
(स) औद्योगिक धूम निर्माण
(द) फॉसिल ईंधन संग्रहों का क्षरण
S.S.C.  कांस्टेबल (G.D.) परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
वाताकरण में मौजूद सल्फर के ऑक्साइड बारिश में धुलकर मृदा में चभ् का निम्नस्तीकरण करते हैं। सल्फर की आवश्यक मात्रा मृदा की प्रकृति पर निर्भर करती है।
9. ग्रीन हाउस इफेक्ट‘ का क्या अभिप्राय है?
(अ) ऊष्मा के संरक्षण के लिए फसलों की ग्रीन हाउस में खेती
(ब) कार्बन डाइऑक्साइड गैसों के कारण सौर ऊर्जा का संग्रह
(स) पृथ्वी की रूपरी सतह पर सौर ऊर्जा का संग्रह
(द) वातावरणीय प्रदूषण के कारण ताप में वृद्धि
S.S.C.  मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
‘ग्रीन हाउस प्रभाव‘ पृथ्वी के तापमान में हुई बढ़ोत्तरी है जो कि हातावरण में जल कणों, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड, और मेथेन जैसी गैसों के स्तर बढ़ने के कारण होता है और ये से सूर्य की गर्मी को अवशोषित करती हैं जबकि इन गैसों के बिना गर्मी अंतरिक्ष में चली जाएगी और पृथ्वी 60°F तक ठंडी जाएगी। इन गैसों के प्रभाव के कारण इन्हें ‘ग्रीन हाउस गैसें‘ कहते है।
10. निम्नलिखित में से कौन-सी ग्रीन हाउस‘‘ गैस नहीं है?
(अ) हाइड्रोजन (ब) कार्बन डाइऑक्साइड
(स) नाइट्रिक ऑक्साइड (द) क्लोरोफ्लोरोकार्बन
S.S.C.  Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर- (अ)
ग्रीन हाउस गैस में प्रमुख रूप से कार्बन डाइऑक्साइड, मेथेन, क्लोरोफ्लोरोकार्बन, नाइट्रिक ऑक्साइड तथा जल वाष्प होती है। जिसमें CO2 , 60%, मेथेन 20%, नाइट्रस ऑक्साइड 6%, क्लोरोफ्लोरोकार्बन 14ः होता है।
11. निम्नलिखित में से कौन-सी ‘ग्रीन हाउस गैस‘ नहीं है?
(अ) क्लोरोफ्लोरोकार्बन (ब) मेथेन
(स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) नाइट्रोजन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
12. गैसो के निम्न समूहों में से कौन सा ‘हरित घर प्रभाव‘ में योगदान करता है?
(अ) कार्बन डाइऑक्साइड और मेथेन
(ब) अमोनिया और ओजोन
(स) कार्बन मोनोक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड
(द) कार्बन टेट्राफ्लोओराइड और नाइट्रस ऑक्साइड
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
13. ग्रीन हाउस गैस है-
(अ) कार्बन डाइऑक्साइड (ब) सल्फर डाइऑक्साइड
(स) नाइट्रिक ऑक्साइड (द) एथेन
S.S.C.  मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
14. ग्रीन हाउस प्रभाव के लिए मुख्यतः जिम्मेदार वायुमंडलीय गैस कौन-सी है?
(अ) ओजोन (ब) नाइट्रोजन
(स) ऑक्सीजन (द) कार्बन डाइऑक्साइड
S.S.C.F.C.I.  परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
15. निम्नलिखित में से कौन-सी वातावरणीय गैसें ग्रीन हाउस गैसें होती हैं?
1. कार्बन डाइऑक्साइड 2. नाइट्रोजन
3. नाइट्रस ऑक्साइड 4. जल वाष्प
नीचे दिए गए कोड का प्रयोग करके सही उत्तर बताइए-
(अ) 1,3 और 4 (ब) 1 और 4
(स) 1 और 3 (द) 1,2 और 4.
S.S.C.  मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
16. ओजोन परत का अवक्षय मुख्यतः किस कारण से होता है?
(अ) ज्वालामुखीय उद्भेदन (ब) विमानन ईंधन
(स) रेडियोधर्मी किरणें (द) क्लोरोफ्लोरोकार्बन
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
ओजोन परत का अवक्षय, मुख्यतः ‘हेलोजनित गैसों‘ (Halogenated Gases) द्वारा होता है। हेलोजनित गैसों में ‘क्लोरोफ्लोरोकार्बन‘, हैलन्स और नाइट्रोजन ऑक्साइड प्रमुख हैं। ओजोन का सर्वाधिक विनाश क्लोरोफ्लोरोकार्बन में वृद्धि के कारण होता है।
17. वायुमंडल में ओजोन हास मुख्यतः किया जाता है-
(अ) सल्फर डाइऑक्साइड द्वारा
(ब) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड द्वारा
(स) हाइड्रोजन सल्फाइड द्वारा
(द) क्लोरोफ्लोरोकार्बन द्वारा
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
18. वायुमंडल में कौन-सी गैस, पराबैंगनी किरणों का अवशोषण कर लेती है?
(अ) ओजोन (ब) मीथेन
(स) नाइट्रोजन (द) हीलियम
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
वायुमंडल में ओजोन गैस द्वारा पराबैंगनी किरणों का अवशोषण होता है, जिससे पराबैंगनी किरणें सीधे पृथ्वी पर नहीं पहुंचती हैं।
19. निम्न में से कौन ‘पौधाघर प्रभाव‘ पर ज्यादा असर डालता है?
(अ) ओजोन (ब) कार्बन मोनोक्साइड
(स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) जल वाष्प
S.S.C.  स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
पौधाघर प्रभाव (Green House effect) में जल वाष्प का योगदान 36-72% है, जबकि कार्बन डाइऑक्साइड का योगदान 9-26% है।
20. निम्नलिखित में से कौन सा ईंधन न्यूनतम पर्यावरण प्रदूषण फैलाता है?
(अ) हाइड्रोजन (ब) कोयला
(स) डीजल (द) केरोसिन
S.S.C.C.P.O.  परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
हाइड्रोजन ईंधन न्यूनतम पर्यावरण प्रदूषण फैलाने वाला ईंधन है। इसका उपयोग विद्युत रासायनिक सेल या आंतरिक दहन इंजन के रूप में प्रयुक्त होता है। इसका उपयोग विद्युत या बैटरी द्वारा चलित वाहनों और विद्युत उपकरणों में भी किया जाता है।
21. पाश्चुरीकरण एक प्रक्रिया है जिसमें दूध को गरम किया जाता है-
(अ) 60° से. पर 10 मिनट तक
(ब) 63° से. पर 20 मिनट तक
(स) 63° से. पर 30 मिनट तक
(द) 72° से. पर 10 मिनट तक
S.S.C.Section off  परीक्षा, 2017
उत्तर-(स)
पाश्चुरीकरण (Pasteurçation) वह प्रक्रिया है जिसमें दूध को 63° से. पर 30 मिनट तक गर्म किया जाता है और फिर शीघ्रता से ठंडा किया जाता है। जिससे लैक्टिक अम्ल जीवाणुओं की द्यसंख्या कम हो जाती है रोगजनक विषाणुओं की मृत्यु हो जाती है।
22. दहन, एक-
(अ) जैविक प्रक्रिया है (ब) भौतिक प्रक्रिया है
(स) रासायनिक प्रक्रिया है (द) भौतिक और रासायनिक प्रक्रिया है
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत.प्) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
दहन एक रासायनिक प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया ईंधन और ऑक्सीजन के मध्य होती है। इस प्रक्रिया में प्रकाश ऊर्जा व ताप ऊर्जा उत्पन्न होती है।