अणु (what is molecule in hindi)

(what is molecule in hindi) अणु : दो या दो से अधिक परमाणुओं का समूह जो रासायनिक बंधो द्वारा जुड़े होते है उसे अणु कहते है।
अणु का स्वतंत्र अवस्था में अस्तित्व पाया जाता है इसलिए इसे निम्न प्रकार भी परिभाषित किया जा सकता है –
“किसी तत्व या यौगिक का सूक्ष्मतम कण जो स्वतंत्र रूप से से अस्तित्व में रह सकता है उसे अणु कहते है। “
किसी पदार्थ या यौगिक के अणु में वही गुण पाए जाते है जो यौगिक में होते है।
जैसा कि हमने पढ़ा है कि किसी भी पदार्थ का सूक्ष्मतम कण परमाणु होता है लेकिन परमाणु का स्वतंत्र अस्तित्व नहीं पाया जाता है लेकिन अणु का स्वतंत्र अस्तित्व पाया जाता है इसलिए इसे कह सकते है कि किसी पदार्थ का सूक्ष्मतम कण जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है उसे अणु कहा जाता है।
अणु के उदाहरण : फास्फोरस , नमक का अणु , जल का अणु आदि।
याद रखिये कि दो या दो से अधिक परमाणु मिलकर ही अणु का निर्माण करते है तथा यह भी याद रखे कि परमाणु में वे गुण नहीं पाए जाते है जो पदार्थ या यौगिक के होते है लेकिन अणु के वही गुण होते है जो यौगिक के होते है।
जब समान प्रकार के परमाणु आपस में रासायनिक बंधो द्वारा जुड़कर किसी अणु का निर्माण करते है तो ऐसे बने अणु को समपरमाण्विक अणु कहते है जैसे जब समान दो ऑक्सीजन परमाणु आपस में रासायनिक बंध द्वारा जुड़ते है तो ऑक्सीजन (O2) के अणु का निर्माण होता है।
जब अलग अलग प्रकार के परमाणु आपस में रासायनिक बंध द्वारा जुड़ते है और अणु का निर्माण करते है तो ऐसे भिन्न भिन्न प्रकार के अणुओं से बने अणु को विषमपरमाण्विक अणु कहते है जैसे जब हाइड्रोजन के दो परमाणु और एक ऑक्सीजन का एक परमाणु आपस में रासायनिक बंध से जुड़कर जल (H2O) का अणु बनाते है।
tags : अणु in english बताइए , परमाणु एवं अणु में अंतर परमाणु  क्या क्या है , और अणु वर्ग 9 नोट्स पढ़े फ्री में , परमाणु और अणु के प्रश्न उत्तर देखे और पढ़े , हल सहित , द्विपरमाणुक अणु अणु शब्द किसने दिया अणु के उदाहरण दीजिये  परमाणु और अणु वर्ग 9 हिंदी में नोट पढो मुफ्त में |