तत्व (what is element in hindi)

(what is element in hindi) तत्व : वह पदार्थ जो केवल एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बना हुआ होता है उसे तत्व कहते है जैसे हाइड्रोजन।
हाइड्रोजन उन परमाणुओं से मिलकर बना हुआ होता है जिस परमाणु में केवल एक प्रोटोन होता है और एक ही इलेक्ट्रॉन होता है।
तत्व को निम्न प्रकार भी परिभाषित कर सकते है –
“एक ही परमाणुओं के समूह को तत्व कहा जाता है ” , इसके उदाहरण लोहा , सोना आदि है।
अब तक लगभग 118 तत्वो को खोजा जा चूका है।
जिन परमाणुओं से मिलकर कोई तत्व बना हुआ होता है यदि परमाणु में उपस्थित प्रोटोन की संख्या को बदल दिया जाए तो तत्व का प्रकार भी बदल जाता है।
जब हम हाइड्रोजन का एक सैंपल लेते है तो हम विश्लेष्ण करने से पाते है कि अधिकांश हाइड्रोजन में न्यूट्रॉन नहीं पाया जाता है तथा कुछ हाइड्रोजन परमाणुओं में एक न्यूट्रॉन पाया जाता है और कुछ परमाणुओं में दो न्यूट्रॉन पाए जाते है इस प्रकार के हाइड्रोजन को समस्थानिक कहते है।
समस्थानिक वे परमाणु होते है जिनमें प्रोटोन की संख्या तो सभी में समान होती है लेकिन न्यूट्रॉन की संख्या अलग अलग हो सकती है।
जब किसी परमाणु में उपस्थित न्यूट्रॉन की संख्या को परिवर्तित कर दिया जाए तो हमें इसका समस्थानिक प्राप्त होता है।
विश्व के सभी वैज्ञानिको ने मिलकर कुल लगभग 118 तत्वों को ज्ञात किया है इनमें से कुछ तत्व ऐसे है जो काफी पुराने समय से ज्ञात है जैसे सोना , चांदी , कार्बन आदि तत्व।
वही दूसरी तरफ कुछ तत्व ऐसी भी है जो अभी खोजे गए है जैसे meitnerium, darmstadtium और ununquadium आदि , अभी ज्ञात किये गए तत्व है।
इन सभी तत्वों को एक सारणी के रूप में प्रदर्शित किया गया है जिसे तत्वों की आवर्त सारणी कहा जाता है।
किसी भी तत्व का एक अणु एक परमाणु या एक ही प्रकार के एक से अधिक परमाणुओं से मिलकर बना हुआ होता है जैसे हीलियम (He) आदि कई ऐसे तत्व होते है जो उसी तत्व के एक परमाणु से मिलकर बने होते है।
लेकिन कुछ तत्व होते है जैसे ऑक्सीजन (O2) , जो दो समान प्रकार के ऑक्सीजन (O ) परमाणुओं से मिलकर बना हुआ होता है , इसी प्रकार ऑक्सीजन (O) के तीन परमाणु से मिलकर ओजोन (O3) अणु बनता है।
किसी अणु में उपस्थित तत्व के परमाणुओं की संख्या को उस तत्व को परमाणुकता कहलाती है जैसे ओजोन में ऑक्सीजन परमाणु के तीन परमाणु उपस्थित होते है इसलिए इसकी परमाणुकता 3 होती है।
tags : तत्वों की संयोजकता कितनी होती है ,  तत्व का अर्थ समझाइये , तत्व के नाम लिखिए और बताये कितने होते है ,  pdf तत्व कितने होते हैं तत्व के नाम और संकेत लिखिए और बताये , तत्व के नाम pdf download तत्व का परिभाषा तत्व की खोज किसने की थी नाम बताओ |