C.N.G. का पूरा नाम बताइये , सी.एन.जी , what is full form of CNG in hindi

प्रश्न 14 : C.N.G. का पूरा नाम बताइये।

उत्तर : CNG (सी.एन.जी) का पूरा नाम ‘संपीडित प्राकृतिक गैस’ होता है , अंग्रेजी में CNG को Compressed natural gas (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और इसे ही हिंदी में संपीडित प्राकृतिक गैस कहा जाता है।
C.N.G. एक प्रकार का इंधन ही होता है जिसका उपयोग गैसोलीन , डीजल या एलपीजी के स्थान पर किया जा सकता है , जब सीएनजी गैस का दहन किया जाता है उस स्थिति में यह गैसोलीन , डीजल या एलपीजी आदि इंधनों की तुलना में कम हानिकारक गैसों को उत्पन्न करती है और C.N.G. इन अन्य इंधनों की तुलना में अधिक सुरक्षित भी होता है और यही कारण है कि CNG का उपयोग अन्य इंधनों से अधिक होना चाहिए।
यह अधिक सुरक्षित इसलिए होती है क्यूंकि यदि यह इंधन गलती से बिखर जाता है तो यह जल्दी से हवा में फ़ैल जाता है या उड़ जाता है जिससे अधिक खतरा नहीं होता है , इसके जल्दी से उड़ जाने का कारण यह है कि CNG गैस सामान्य हवा की तुलना में बहुत कम हल्की होती है इसलिए बिखरने की स्थिति में यह हवा में उड़ जाती है जिससे कोई बड़ा नुकसान या खतरा होने से बच जाता है इसलिए C.N.G. को अन्य इंधन की तुलना में अधिक सुरक्षित माना जाता है।
प्राकृतिक गैस जो मुख्य रूप से मीथेन की बनी होती है , प्राकृतिक गैस को जब संपीडित किया जाता है तो इससे सी.एन.जी का निर्माण होता है या हम दुसरे शब्दों में कह सकते है कि मीथेन को संपीडित किया जाता है या मीथेन गैस को उच्च दाब पर रखा जाता है जिससे सी.एन.जी बनती है।
इसका उपयोग ऑटो रिकसॉ में या कई प्रकार के वाहनों में बहुतायत से किया जाता है , यह इंधन पर्यावरण के अनुकूल माना जा सकता है क्यूंकि अन्य प्रकार के इंधन अधिक प्रदुषण उत्पन्न करते है इसलिए उनकी तुलना में यह पर्यावरण के अनुकूल है।
tags : what is full form of CNG in hindi ?