खगोल भौतिकी में किसका अध्ययन किया जाता है ? what do we study in astrophysics in hindi

प्रश्न 21 : खगोल भौतिकी में किसका अध्ययन किया जाता है ?

उत्तर : खगोल भौतिकी , खगोल विज्ञान की प्रमुख शाखा होती है जिसमें खगोलीय पिण्डो जैसे तारों , सूर्य आदि का अध्ययन किया जाता है , खगोल भौतिकी में खगोलीय पिंडो के रासायनिक और भौतिकी गुणों का अध्ययन किया जाता है इसके साथ ही इस शाखा में अंतरिक्ष में इन खगोल पिण्डो की स्थिति , और गति का भी अध्ययन करते है।
जब हम अन्तरिक्ष में स्थित केवल तारो का अध्ययन करते है तो जिस शाखा में इसका अध्ययन किया जाता है उसे ताराभौतिकी कहते है अत: ताराभौतिकी , खगोल भौतिकी की ही एक शाखा है जिसमें केवल तारों के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है।
अत: खगोल भौतिकी ऐसी शाखा होती है जिसमें अन्तरिक्ष के पिण्डो अर्थात खगोल पिंडो की संरचना , इनका तापमान , इनकी आंतरिक रचना आदि का विस्तार पूर्वक अध्ययन करते है।
यह खगोल भौतिकी के कारण ही संभव हो पाया है कि हमें अन्तरिक्ष के विभिन्न पिंडो के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी और तथ्य ज्ञात है , आइयें तारो से सम्बंधित कुछ ज्ञात तथ्यों का अध्ययन करते है –
  • अध्ययन से ज्ञात हुआ है कि सूर्य और इसी प्रकार अन्य तारें दीप्तिमान गैस का एक गोले के समान होते है , इन तारो के पृष्ठ से केंद्र की ओर जब गया जाए तो ताप का मान बढ़ता जाता है और ताप का मान केंद्र में अधिकतम होता है।
  • तारों के आंतरिक अध्ययन से यह ज्ञात हुआ कि तारो भी गैसमण्डल पाया जाता है और तारो पर पाए गए गैस मंडल में प्रयोगों से कई तत्वों की पहचान की गयी है और ये सभी तत्व पृथ्वी पर भी पाए जाते है लेकिन याद रखे कि इसका अभिप्राय यह नहीं है कि तारो पर अन्य पदार्थ या तत्व नहीं पाए जाते है अर्थात तारो पर ऐसे तत्व भी पाए जा सकते है जो पृथ्वी पर नहीं है और इन सभी चीजो पर अध्ययन चल रहा है।

tag in english : what do we study in astrophysics in hindi ?