जीव विज्ञान की तीन मुख्य शाखाओं के नाम लिखिए ? write down three branches names of biology

प्रश्न 24 : जीव विज्ञान की तीन मुख्य शाखाओं के नाम लिखिए ?
उत्तर : जिव विज्ञान , विज्ञान की एक शाखा होती है जिसमें जीवो और उनके जीवन से सम्बंधित अध्ययन किया जाता है जैसे जीवों की संरचना , जीवों में होने वाली विभिन्न प्रकार की रासायनिक प्रकिया , जीवो का विकास आदि का विस्तार से अध्ययन किया जाता है।
जीव विज्ञान की कई शाखाएं होती है , इनमें से प्रमुख तीन शाखा निम्न प्रकार है –
  1. वनस्पति विज्ञान (Botany)
  2. प्राणी विज्ञान (Zoology)
  3. कोशिका जीवविज्ञान (Cell Biology)
अब हम जानते है कि इन शाखाओं में किस चीज का अध्ययन किया जाता है।

 

  1. वनस्पति विज्ञान (Botany) : जीव विज्ञान की इस शाखा को प्लांट साइंस भी कहा जाता है , इस शाखा में हम वनस्पति अर्थात पेड़ पौधों के बारे में अध्ययन किया जाता है , वह वैज्ञानिक जो वनस्पति शाखा से सम्बंधित होता है उसे वनस्पति-वैज्ञानिक (botanist) कहते है। बॉटनी शब्द ग्रीक भाषा से लिया गया है जिसका अभिप्राय होता है घास या चरागाह।
  2. प्राणी विज्ञान (Zoology) : जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें जानवरों और जानवरों से सम्बंधित जगत का विस्तार पूर्वक अध्ययन किया जाता है , इसमें जानवरों की रचना या संरचना , प्रकार , भ्रूण आदि का अध्ययन करते है। प्राणी शब्द ग्रीक भाषा से लिया गया है जिसका मतलब होता है जानवर या प्राणी जगत।
  3. कोशिका जीवविज्ञान (Cell Biology) : जीव विज्ञान की इस शाखा को साइटोंलोजी भी कहते है , इस शाखा में कोशिका या कोशिकाओं की संरचना और कोशिका के फंक्शन के बारे में अध्ययन किया जाता है , किसी भी जीव की मूलभूत इकाई कोशिका ही होती है , कुछ जीवो में केवल एक कोशिका होती है जिन्हें एक कोशिकीय जिव कहते है और कुछ जीवों में कोशिकाओं की संख्या करोडो मे होती है।
इनके अलावा भी जीव विज्ञान की बहुत शाखाएं होती है जो निम्न प्रकार है –
  • टक्सोनोमी : इसमें इसमें जीवो की पहचान , वर्गीकरण और उनके लिए काम में ली जाने वाली शब्दावली का अध्ययन करते है।
  • मोर्फोलोजी : इसमें प्राणियों के बाह्य अंग की , स्थिति , संरचना , आकार , रंग आदि का अध्ययन किया जाता है।
  • एनाटॉमी : इसमें प्राणियों या जीवो की आंतरिक संरचना का विस्तार पूर्वक अध्ययन करते है जिसे प्राय हम नग्न आँखों से नहीं देख पाते है।
  • हिस्टोलोजी : इसमें जीवों के ऊतको का अध्ययन करते है जैसे उनकी संरचना आदि।
  • फिजियोलॉजी : इसमें शरीर के अलग अलग अंगो के फंक्शन या कार्यविधि का अध्ययन करते है।
  • जेनेटिक्स : इसमें जीवों से समन्धित आनुवंशिकता का अध्ययन किया करते है , इसमें जनक से वंशज में आनुवंशिक गुणों के स्थानान्तरण का भी विस्तार पूर्वक अध्ययन किया जाता है।

tag : write down three branches names of biology ?