थर्मोस्टेट क्या होता है | फ्रिज में थर्मोस्टेट का क्या काम होता है कार्य उपयोग thermostat in refrigerator in hindi

thermostat in refrigerator in hindi थर्मोस्टेट क्या होता है | फ्रिज में थर्मोस्टेट का क्या काम होता है कार्य उपयोग ?

उत्तर : यह एक ऐसा यंत्र होता है जो तापमान को एक निश्चित बिंदु ताप पर बनाये रखता है अर्थात एक स्थायी ताप को बनाये रखता है | जैसे फ्रिज में थर्मोस्टेट एक समान तापमान को बनाये रखता है | थर्मोस्टेट एक यंत्र होता है जो किसी बाह्य या भौतिक तापमान को ज्ञात करके उसे एक निश्चित ताप पर बनाये रखता है तो हमें आवश्यक होता है |

141. रूद्धोष्म परिवर्तन (Adiabatic Change) में-
(अ) ऊष्मा अपरिवर्तित रहती है
(ब) ताप अपरिवर्तित रहती है
(स) ऊष्मा व ताप दोनों बदलते हैं
(द) इनमें से कोई नहीं
142. समतापीय परिवर्तन (Isotheromal Change) में-
(अ) ऊष्मा अपरिवर्तित रहती है
(ब) ताप अपरिवर्तित रहती है
(स) ऊष्मा व ताप दोनों बदलते हैं
(द) इनमें से कोई नहीं
143. रेफ्रीजरेटर में थर्मोस्टेट (Thermostat) का कार्य है
(अ) तापमान को कम करना
(ब) हिमायन ताप को बढ़ाना
(स) एकसमान तापमान बनाये रखना
(द) गलनांक को घटाना
[UPPCS 1996]
144. तापगतिकी का प्रथम नियम सामान्यतया किससे सम्बद्ध मामला है ?
(अ) चार्ल्स नियम
(ब) ऊर्जा के संरक्षण के नियम
(स) ऊष्मा विनिमय के नियम
(द) न्यूटन के शीतलन नियम
[SSc~ 2015]
145. सूर्य की सतह का ताप होता है-
(अ) 600K (ब) 2000K
(स) 6000K (द) 7000K
146. जब पानी में नमक मिलाया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा परिवर्तन होता है?
(अ) क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिन्दु घटता है
(ब) क्वथनांक घटता है और जमाव बिन्दु बढ़ता है
(स) क्वथनांक और जमाव बिन्दु दोनों घटते हैं
(द) क्वथनांक और जमाव बिन्दु दोनों बढ़ते हैं
[RAS/RTS 2008]
147. गर्म मौसम में पंखा चलाने से आराम महसूस होता है, क्योंकि-
(अ) पंखा ठंडी हवा देता है
(ब) हमारा पसीना तेजी से वाष्पीकृत होता है।
(स) हमारे शरीर से अधिक ऊष्मा विकरित होती है
(द) हवा की संवाहकता बढ़ जाती है
[MPPSc~ 2008]
148. कमरे को ठंडा किया जा सकता है-
(अ) पानी के बहने से
(ब) सम्पीडित गैस को छोड़ने से
(स) रसोई गैस से
(द) ठोस को पिघलाने से
[BPSc~ 2005]
149. कोई पिण्ड ऊष्मा का सबसे अधिक अवशोषण करता है, जब वह हो-
(अ) काला और खुरदरा (ब) काला और मसृण
(स) सफेद और खुरदरा (द) सफेद और मसृण
[SSc~ 2011]
150. किस बिन्दु पर फारेनहाइट तापक्रम सेन्टीग्रेड तापक्रम का दोगुना होता है ?
(अ) -6.7°F (ब) -12.3°F
(स) 135°F (द) 160°F
[RAS/RTS 2008]
151. थर्मामीटरों में आमतौर पर पारद का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि इसमें-
(अ) उच्च (अधिक) तरलता होती है
(ब) उच्च सघनता होती है
(स) उच्च चालकता होती है
(द) उच्च विशिष्ट ऊष्मा होती है
[SSc~ 2012]
152. अशुद्धियों के कारण द्रव का क्वथनांक (B-P)-
(अ) बढ़ जाता है (ब) घट जाता है
(स) वही रहता है (द) कोई संबंध नहीं है
[MPPSc~ 2004]
153. एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर का ताप होता है-
(अ) 37° सेल्सियस (ब) 37° फारेनहाइट
(स) 98.4° सेल्सियस (द) 98.4° केल्विन
[Utt-PCS 2005]
154. प्रेशर कुकर में खाना कम समय में पकता है, क्योंकि-
(अ) अधिक दाब के कारण उबलते पानी का ताप कम हो जाता
(ब) चारों ओर से बंद होने के कारण वायु का प्रभाव नहीं पड़ता है
(स) अधिक दाब के कारण उबलते पानी का ताप बढ़ जाता है
(द) प्रयुक्त पानी का वाष्पन बहुत कम होता है
ख्न्जज.च्ब्ै 2005,
155. किसी वस्तु की विशिष्ट ऊष्मा किस पर निर्भर करती है ?
(अ) पिण्ड के द्रव्य पर
(ब) पिण्ड को उपलब्ध करायी गई ऊष्मा पर
(स) पिण्ड के द्रव्यमान पर
(द) पिण्ड के तापमान पर
[SSc~ 2013]
156. गर्मियों में सफेद कपड़े पहनना आरामदेह है, क्योंकि-
(अ) ये अपने ऊपर पड़ने वाली सभी ऊष्मा को परावर्तित कर देते हैं

(ब) ये शरीर से स्थानांतरित होने वाली सारी ऊष्मा को विकसित कर देते है
(स) ये पसीना सोख लेते हैं
(द) ये आँखों को शीतलता प्रदान करते हैं
[UPPCS 2007]
157. खाना पकाने के बर्तनों के नीचे का बाहरी हिस्सा काला क्यों छोड़ा जाता है ?
(अ) उसे रोजाना साफ करना मुश्किल होता है
(ब) काली सतह ऊष्मा की सुचालक होती है
(स) काली सतह ऊष्मा की कुचालक होती है
(द) काली सतह ऊष्मा की अच्छी अवशोषक होती है
[SSc~ 2013]
158. एक श्वेत और चिकनी सतह कैसी होती है ?
(अ) ताप की खराब अवशोषक तथा खराब परावर्तक
(ब) ताप की अच्छी अवशोषक तथा अच्छी परावर्तक
(स) ताप की खराब अवशोषक तथा अच्छी परावर्तक
(द) ताप की अच्छी अवशोषक तथा खराब परावर्तक
[SSc~ 2013]
159. निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
(अ) एयर कन्डीशनर और एयर कुलर दोनों तापक्रम नियंत्रित करते हैं
(ब) एयर कन्डीशनर तथा एयर कुलर दोनों आर्द्रता नियंत्रित करते हैं
(स) एयर कन्डीशनर आर्द्रता नियंत्रित करता है परन्तु एयर कुलर आर्द्रता नियंत्रित नहीं करता है
(द) दोनों वायु की गति नियंत्रित करते हैं
[UPPCS2007]
160. एक थर्मामीटर जो 2000°C मापने हेतु उपयुक्त हो, वह है-
(अ) वाष्प दबाब थर्मामीटर
(ब) पारे का थर्मामीटर
(स) पूर्ण विकिरण पाइरोमीटर
(द) गैस थर्मामीटर
[UPPCS 2009]
161. जब सीले बिस्कुटों को थोड़ी देर के लिए फ्रिज के अंदर रखा जाता है तो वह कुरकुरे हो जाते हैं, क्योंकि-
(अ) ठंड से अतिरिक्त नमी बाहर आ जाती है
(ब) फ्रिज के अंदर आर्द्रता कम होती है और इसलिए अतिरिक्त नमी अवशोषित हो जाती है फ्रिज के अंदर आर्द्रता अधिक होती है और इसलिए अतिरिक्त पानी अवशोषित हो जाती है
(द) फ्रिज के अन्दर दाब अधिक होता है, जिससे अधिक नमी बाहर आने में मदद मिलती है
[UPPCS 2009]
162. शीतकाल में एक मोटी कमीज की अपेक्षा दो पतली कमीजें हमें अधिक गरम क्यों रखा सकती हैं ?
(अ) दो पतली कमीजें अधिक मोटी हो जाती हैं, अतः ऊष्मा के संचरण को रोकती है
(ब) दो कमीजों के बीच वायु की परत सुचालक के रूप में काम करती है।
(स) दो कमीजों के बीच वायु की परतरोधी के माध्यम के रूप में काम करती है
(द) ऊष्मा का विकिरण नहीं होता है
[SSc~ 2008]
163. निम्नलिखित में से किसकी ऊष्मा धारिता अधिक है?
(अ) लोहे का टुकड़ा (ब) जल
(स) स्वर्ण का टुकड़ा (द) बेन्जीन
[SSc~ 2007]
164. यदि किसी स्थान के तापमान में सहसा वृद्धि होती है तो आपेक्षिक आर्द्रता-
(अ) बढ़ती है (ब) घटती है
(स) स्थिर रहती है (द) घतती-बढ़ती रहती है
[SSc~ 2007]
165. सेल्सियस में माप का कौन-सा तापक्रम 300 ज्ञ के बराबर है ?
(अ) 30°C (ब) 27°C
(स) 300°C (द) इनमें कोई नहीं
[ÙB 2009]
166. बिना किसी ताप-परिवर्तन के किसी पदार्थ को द्रव से गैस में परिवर्तित करने के लिए अपेक्षित ऊष्मा को किसकी गुप्त ऊष्मा कहा जाता है ?
(अ) वाष्पन (ब) उर्ध्वपातन
(स) संघनन (द) वाष्पीभवन
[SSc~ 2013]
167. ब्लैक बॉडी किसकी विकिरण को अवशोषित कर सकती है ?
(अ) केवल निम्न तरंगदैर्घ्य (ब) केवल मध्यवर्ती तरंगदैर्घ्य
(स) केवल उच्च तरंगदैर्घ्य (द) सभी तरंगदैर्घ्य
[SSc~ 2011]
168. शीत ऋतु के दिनों में हम मौसम किस प्रकार का होने पर ज्यादा ठंड महसूस करते हैं ?
(अ) साफ मौसम (ब) मेघाच्छन्न मौसम
(स) आर्द्र मौसम (द) अनार्द्र मौसम
[SSc~ 2013]
169. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
(अ) निरपेक्ष आर्द्रता को वायु के प्रति घन मीटर में ग्राम से व्यक्त किया जाता है
(ब) प्रति 165 मीटर की ऊँचाई के साथ ताप में 1°C की कमी हो जाती है
(स) वायु के ताप में बढ़ोतरी से वायु की नमी धारण करने की क्षमता कम हो जाती है
(द) ताप में वृद्धि से वायुदाब कम हो जाता है
[SSc~ 2012]
170. बर्फ को बुरादे में पैक क्यों किया जाता है ?
(अ) बुरादा बर्फ से चिपकता नहीं है।
(ब) बुरादा आसानी से पिघलने नहीं देता।
(स) बुरादा ऊष्मा का कुचालक होता है।
(द) बुरादा ऊष्मा का सुचालक होता है।
[SSc~ 2015]
171. मिट्टी के घड़े में निम्न में से किस क्रिया के कारण जल ठंडा रहता है?
(अ) द्रवण (ब) वाष्पीकरण
(स) उर्ध्वपातन (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
[UPPCS 2012]
172. शीतलन की दर किस पर निर्भर करती है ?
(अ) बॉडी और उसके आस-पास की चीजों के बीच तापमान में अंतर (ब) विकिरणकारी सतह का क्षेत्रफल
(स) विकिरणकारी सतह की प्रकृति
(द) उपर्युक्त सभी
[SSc~ 2015]
173. गैसों के दो विशिष्ट ताप इसके द्वारा संबंधित हैं-
(अ) CP-CP= R/J (ब) CP+CV= R/J
(स) CP-CV= RJ (द) CP/CV= R
ख्ैैब् 2015,
174. पसीना शरीर को ठंडा करता है, क्योंकि-
(अ) त्वचा पर पानी की मौजूदगी शीतलता देती है
(ब) वाष्पीकरण के लिए गुप्त ऊष्मा की आवश्यकता होती है
(स) पानी की विशिष्ट ऊष्मा उच्च होती है
(द) पानी ऊष्मा का हीन चालक है

उत्तरमाला
141. (अ) 142. (ब) 143, (स)
144. (ब) 145. (स) 146. (अ) 147. (ब) 148. (ब) 149. (अ) 150. (द) 151. (स) 152. (अ) 153. (अ) 154. (स) 155. (अ) 156. (अ)
157. (द) 158. (स) 159. (स) 160. (स) 161. (ब) 162. (स) 163. (ब) 164. (ब) 165. (ब) 166. (अ) 167. (स) 168. (अ) 169. (स)
170, (स) 171. (ब) 172. (अ) 173. (अ) 174. (ब)