नियोनेटॉलाजी किसे कहते हैं ? Neonatology in hindi study of नवजात शिशु की 3 माह तक की आयु के अध्ययन को कहते हैं

Neonatology in hindi study of नियोनेटॉलाजी किसे कहते हैं ?

1. नवजात शिशु की 3 माह तक की आयु के अध्ययन को कहते हैं –
(अ) कोरॉलोजी (ब) कॉन्कॉलोजी
(स) नीमाटॉलोजी (द) नियोनेटॉलोजी
S.S.C.k~ Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
नियोनेटॉलाजी के अंतर्गत 3 माह तक की आयु के नवजात शिशुओं का अध्ययन किया जाता है।
2. निम्नलिखित में से किसका संबंध वनवर्धन (सिल्विकल्चर) के साथ है?

(अ) हिल्सा का संवर्धन
(ब) सिल्वर कॉर्प का संवर्धन
(स) तेल उत्पादक पादपों का संवर्धन
(द) जंगली फसलें
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
वनवर्धन (सिल्वीकल्वर) के द्वारा जंगली पादपों के स्वास्थ्य, गुणवत्ता तथा विकास को नियंत्रित किया जाता है जिनसे विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।
3. कार्बन पद चिह्न किस प्रकार कम किए जा सकते हैं?
(अ) यह सभी
(ब) सार्वजनिक परिवहन द्वारा कम करके।
(स) अपशिष्ट पदार्थों का पुनर्चक्रण करके।
(द) ऊर्जा दक्ष उपकरणों का प्रयोग करके।
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
सार्वजनिक परिवहन, अपशिष्ट पदार्थों के पुनर्चक्रण तथा ऊर्जा दक्ष उपकरणों के प्रयोग द्वारा कार्बन पद चिह्न कम किए जा सकते है।
4. शहद की मक्खी का विष कैसा होता है?
(अ) अम्लीय (ब) क्षारीय
(स) नमकीन (द) प्रोटीन
S.S.C. CPO परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
शहद की मक्खी का विष अम्लीय होता है तथा इसमें अत्यधिक अम्लीय पेप्टाइड मेलिटिन उपस्थित होता है।
5. ‘शहद‘ कैसे बनाया जाता है?
(अ) कर्मी मधुमक्खियों द्वारा रसदार पौधों से
(ब) पुष्पों से एकत्र किए गए मकरंद पर कर्मी मधुमक्खिी पाचक रसों
की क्रिया द्वारा
(स) कर्मी मधुमक्खियों द्वारा रसदार पौधों से फल शर्करा चुनिंदा
अवचूषण और अपने गाटों में संसाधन द्वारा
(द) मकरंद कोषों में कर्मी मधुमक्खियों द्वारा
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
कर्मी मधुमक्खियों द्वारा एकत्र किए गए मकरंद पर उसके पाचन रसों की क्रिया द्वारा ‘शहद‘ बनाया जाता है।
6. अधिक ठंडे क्षेत्रों में रहने वाले जंतुओं का फर उनके किस काम आता है?
(अ) उनकी जल से रक्षा करता है
(ब) वायु को फंसा कर उन्हें गरम रखता है
(स) शत्रुओं से उनकी सुरक्षा करता है
(द) फर के कारण वे सुंदर दिखाई देते हैं
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी-(10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
अधिक ठंडे प्रदेशों जैसे टैगा, टुण्ड्रा और अंटार्कटिका में रहने वाले जंतुओं सील, धु्रवीय भालू आदि में मोटा फर (त्वचा पर घने लंबे बाल) पाया जाता है जो उनकी अत्यधिक ठंड से रक्षा करता है।
7. नमक का भारी मात्रा में सेवन करने के बावजूद किस पशु को उच्च रक्तचाप नहीं होता?
(अ) भेड़ (ब) भैंस
(स) बाघ (द) ऊंट
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
घरेलू और जंगली दोनों प्रकार के ऊंटों के जीनोम विश्लेषण से यह सिद्ध हुआ है कि नमक के भारी मात्रा में सेवन करने के बावजूद उसे उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसे रोग नहीं होते।
8. जीव के लिए बॉडी के कुल भार का या रसायन के ऊतक सांद्रण का 50ः कम करने के लिए अपेक्षित समय को क्या कहते हैं?
(अ) देहली सीमा काल (ब) अर्धायु
(स) अवशिष्ट अवधि (द) अर्धायु अवधि
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
जीव के लिए शरीर के कुल भार का या रसायन के ऊतक सांद्रण का 50% कम करने के लिए अपेक्षित समय को अर्धायु अवधि कहते हैं।
9. 24 घंटों के भीतर दवा की एक खुराक या कई खुराक देने के अल्पकाल के भीतर होने वाले प्रतिकूल प्रभाव को क्या कहते हैं?
(अ) पुरानी विषाक्तता (ब) घोर विषाक्तता
(स) LD50 (द) LC50
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
24 घंटों के भीतर दवा की एक खुराक या कई खुराक देने के अल्पकाल के भीतर होने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ‘घोर विषाक्तता‘ (Acute Toxicity) कहते हैं।
10. मधुमक्खी के पुंमधुप (ड्रोन) होते हैं-
(अ) जननक्षम नर (ब) जननक्षम मादा
(स) अनुर्वर नर (द) अनुर्वर मादा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
मधुमक्खियों में ड्रोन जननक्षम नर (थ्मतजपसम डंसम) होते हैं। मधुमक्खियों का संभोग, कीट दुनिया (Insects World) में सबसे नाटकीय यौन आत्महत्या के उदाहरणों में से एक है जिसका अंत ड्रोन की मृत्यु के रूप में होता है।
11. कुछ रेगिस्तानी छिपकलियां अपने मल को शुष्क आकार में निष्कासित करती हैं। इससे किस प्रकार की मदद मिलती है?
(अ) परभक्षियों के विरुद्ध बचाव की कार्रवाई
(ब) जीवों को सीमित रखने का उपाय
(स) जीवों का पर्यावरण के अनुसार अनुकूलन
(द) खाद्य की कमी की समस्या निपटाना
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
कुछ रोगिस्तानी छिपकलियां अपने मल को शुष्क रूप (प्रायः यूरिक एसिड) में निष्कासित करती हैं। यह जीवों के पर्यावरण के अनुरूप अनुकूलन का द्योतक है।
12. ‘पुरावशेष का महानतम अन्वेषक‘ किसे कहा जाता है?
(अ) अरस्तू (ब) डार्विन
(स) कुविअर (द) सुकरात
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
‘पुरावशेष का महानतम अन्वेषक‘ कुविअर को कहा जाता है।
13. निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया में ऊर्जा मुक्त होती है?
(अ) श्वसन (ब) प्रकाश-संश्लेषण
(स) अंतर्ग्रहण (द) अवशोषण
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
श्वसन की प्रक्रिया में ऊर्जा मुक्त होती है। कोशिकाओं में ऊर्जा उत्पादन के लिए अपचयी अभिक्रियाओं को सम्मिलित रूप से कोशिकीय श्वसन कहते हैं तथा इसमें ग्लूकोज का उपयोग होने के कारण ग्लूकोज को ‘कोशिकीय ईंधन‘ (Celluler Fuel) कहते हैं।
14. टीकाकरण द्वारा निम्नलिखित में से किसको नियंत्रित नहीं किया जा सकता?
(अ) चेचक (ब) मधुमेह
(स) पोलियो (द) काली खांसी
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
मधुमेह रोग इन्सुलिन के अल्प स्रावण के कारण होता है जिससे रुधिर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। मधुमेह रोग को टीकाकरण द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता।
15. मलजल उपचार के मंथन टैंक का कार्य किसे निकालना है?
(अ) तेल और वसीय पदार्थ
(ब) निलंबित ठोस पदार्थ
(स) शीतकणी पदार्थ
(द) अजैविक पदार्थ
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
मलजल उपचार के मंथन टैंक का कार्य तेल और वसीय पदार्थों को निकालना है। यह अपशिष्ट पदार्थों को भी अलग करता है।
16. एक्सोबायोलॉजी एक विज्ञान है जिसका संबंध है-
(अ) लुप्त रूपों के साथ
(ब) अन्य ग्रहों में जीवन के साथ
(स) बाह्य अंतरिक्ष में जीवन के साथ
(द) समुद्री आवास में जीवन के साथ
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
एक्सोबायोलॉजी (Exobiology) एक विज्ञान है, जिसका संबंध बाह्य अंतरिक्ष में जीवन के साथ है। इसमें ब्रह्मांड में मौजूद विभिन्न ग्रहों, उपग्रहों तथा चंद्रमा का भी अध्ययन किया जाता है।
17. पशुओं का पशु महामारी रोग होता है-
(अ) कीड़ों द्वारा
(ब) जीवाणुओं (बैक्टीरिया) द्वारा
(स) विषाणुओं (वाइरस) द्वारा
(द) प्रोटोजोआ द्वारा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
‘रिंडरपेस्ट‘ रोग को पशुओं का ‘महामारी रोग‘ कहा जाता है। यह बीमारी एक प्रकार के विषाणुओं (वाइरस) द्वारा उत्पन्न होती है। यह फटे हुए खुर वाले पशु जैसे-गाय, भैंस, बकरी और जुगाली करने वाले दूसरे पशुओं में होने वाला एक भयानक संक्रामक रोग है।
18. सायनाइड विषाक्तता के कारण सेकेंडों में मृत्यु हो जाती है क्योंकि-

(अ) कार्डियक अरेस्ट करता है।
(ब) इलेक्ट्रॉन अभिगमन श्रृंखला को यह तोड़ता है।
(स) हृदय की पेशियों के एन्जाइमों को अप्रक्रितिम कर देता है
(द) लाल रक्त कोशिकाओं में लयन उत्पन्न करता है।
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
सायनाइड विषाक्तता के कारण सेकेंडों में मृत्यु हो जाती है क्योंकि यह श्वासरोध (Aprea) तथा कार्डियक अरेस्ट करता है।
19. ठोस अपशिष्ट पर अप्रवेश्य पदार्थ के विलेपन को क्या कहते हैं?
(अ) भराव (ब) आच्छादन
(स) संपुटन (द) रासायनी स्थिरीकरण
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
ठोस अपशिष्ट पर अप्रवेश्य पदार्थ के विलेपन को संपुटन कहते हैं।
20. जलीय जीवों में नाइट्रोजन विनिमय का अंत्य उत्पाद होता है-
(अ) N2 (ब) अमोनिया
(स) CO2 (द) यूरिया
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
जलीय जीवों में नाइट्रोजन विनिमय का अंत्य उत्पाद से होता है जो प्रोटीन उपापचय का प्राथमिक प्रतिफल होता। मछलियां अमोनिया को अपने गिल की सहायता से पार उत्सर्जित कर देती हैं।
21. दांत और हड्डियां किससे मजबूती और दृढ़ता प्राप्त करने हैं?
(अ) क्लोरीन (ब) सोडियम
(स) कैल्शियम (द) फ्लुओरीन
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
कैल्शियम जीवित प्राणियों में हड्डियों, दांतों और शरीर के अन्न हिस्सों में पाया जाता है। दांतों और हड्डियों को मजबूती और दृढ़ता प्रदान करने में कैल्शियम की प्रमुख भूमिका होती है।
22. अंडद्वार के माध्यम से परागनलिका के प्रवेश को क्या कहते हैं?
(अ) अंडद्वारी प्रवेश (ब) मध्यप्रवेश
(स) निभागीयुग्मन (द) युग्मक-संलयन
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
अंडद्वार के माध्यम से परागनलिका के प्रवेश को अंडद्वारी प्रवेश (Porogamy) कहते हैं।
23. निम्नलिखित में से किसमें बहुल बाह्य त्वचा पाई जाती है?
(अ) बोरहाविया (ब) एमारेन्थस
(स) हैलिऐन्थस (द) नेरियम (कनेर)
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत.प्) परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
नेरियम (कनेर) में बहुल बाह्य त्वचा पाई जाती है।
24. राइजोस्फियर शब्द निम्नलिखित में से किसने गढ़ा था?
(अ) हिल्टनर (ब) गैरेट
(स) ऐलेक्सोपोलस (द) उपर्युक्त में कोई नहीं
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
राइजोस्फियर (Rhçosphere) शब्द हिल्टनर द्वारा दिया गया था।