माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन क्या है microsoft powerpoint presentation 2010 in hindi

microsoft powerpoint presentation 2010 in hindi  माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन क्या है ? 

माइक्रोसॉफ्ट पॉवर पॉइन्ट बेसिक्स
1. माइक्रोसॉफ्ट पॉवर पाइन्ट 2010 एक प्रोग्राम है जिसके माध्यम से प्रजेटेंशन में चित्र वीडियो, एनीमेशन, टेक्स्ट चार्ट, को समाहित
कर डायनेमिक प्रजेंटेशन बनाये जाते है।
2. डॉटेड बार्डर प्लेस होल्डर – इसमें आप टेक्स्ट टाईप करने के साथ पिक्चर, चार्ट व अन्य आब्जेक्ट्स इन्सर्ट कर सकते है।
3. बैक स्टेज व्यू – पॉवर पाइन्ट 2010 में फाइल मेन्यु को बैक स्टेज व्यू कहा जाता है।
4. पहले से तैयार प्रेजेटेंशन से एक नई प्रजेटेंशन बनाने के लिए – छमू तिवउ म्गपेजपदह ऑप्शन पर डबल क्लिक करें।
5. पॉवर पाइंट फाइल को बंद करने का शार्टकट – Ctrl़W़
6. पॉवर पाइंट 2010 फाइल का एक्सटेंशन – .pptx
7. When Clicked – स्लाइड पर स्वयं से साउंड स्टार्ट करने के लिए।
8. Loop Until Stopped – इससे साउंड जब तक प्ले होता हे तब तक आप अगली स्लाइड पर नहीं जाते।
9. पेज सेट अप – इससे यूजर पेज का ओरिएंटेशन (पोर्टेट या लैण्ड स्केप) बदल सकता है।
10. Transparency Bar पिक्चर या रंग की डार्कनेस और Contrast को एडजस्ट करने के लिए इसका प्रयोग होता है।
11. स्लाइड ट्रांजीशन के प्रकार – स्टैण्डर्ड फेड, डीजाल्व, कट्स, वाइप, फेरिस व्हील्स, चेक बोर्ड आदि।
12. स्लाइड ट्रांजीशन – एक स्लाइड से दूसरी स्लाइड पर मूव करते समय होने वाले एनीमेशन इफेक्ट्स ।
13. एनीमेशन टैब – इससे पॉवर पाइन्ट 2010 के प्रजेटैंशन में विजुअल इफेक्ट्स डाले जासकते है।
14. एनीमेशन टैब के ग्रुप्स – प्रीव्यू, एनीमेशन, एडवांस्ड एनीमेशन, टाइमिंग.
15. एनीमेशन पैन – यह यूजर को प्रत्येक एनीमेशन को टाइमिंग समूह के समान मॉडिफाई करने की सुविधा देता है।
16. Add Animation Command – यह एनीमेशन समूह के कमांड के सम्बन्धित टेक्स्ट और ग्राफिक्स को एनिमेट करने के लिए सभी एनीमेशन विकल्पों का विजुअल प्रदान करता है।
17. टाइमिंग विकल्प – यह चयनित एनीमेशन की टाइमिंग और सीक्वेंस को Modify करने की सुविधा प्रदान करता है।
18. एनीमेशन इफेक्टस के प्रकार – एट्रेंस इफेक्ट्स, एग्जिट इफेक्ट्स, एम्फेसिस इफेक्ट्स, मोशन पाथ आदि।
19. Entrance effect – यह इफेक्ट बताता है कि एक ऑब्जेक्ट कैसे स्लाईड में प्रवेश करता
20. Exit effect – यह इफेक्ट बताता है कि एक ऑब्जेक्ट कैसे स्लाईड से बाहर निकलता है।
21. एम्फेसिस मििमबज – इस इफेक्टस से ऑब्जेक्ट की साइज को घटाना, बढ़ाना, कलर में बदलाव या सेण्टर पर Shrink कर सकते है।
22. मोशन पाथ — इस इफेक्टस से आब्जेक्ट को ऊपर-नीचे, बाये-दाये ले जा सकते हैं, एक स्टार या सर्कुलर पैटर्न बनाने में कर सकते है। यह एनिमेटेड आब्जेक्ट के चारों एक ट्रेक (पाथ) बनाने की सुविधा प्रदान करता है।
23. मोशन पाथ- स्लाइड से शुरू होकर स्लाइड में ही किसी जगह समाप्त हो जाता है तो ऐंट्रेस इफेक्टस के समान होता है।
24. मोशन पाथ – यदि यह स्लाइड पर प्रारम्भ होकर स्लाइड के बाद समाप्त होता है तो एग्जिट इफेक्ट के समान होता है।
25. मोशन पाथ – यदि यह स्लाइड पर शुरू होकर स्लाइड पर ही खत्म होता है तो एम्फेसिस – इफेक्ट के समान है।
26. इफेक्टिव प्रजेटेंशन बनाने के लिए
(1) स्लाइड की संख्या को निम्नतम रखना चाहिए
(2). उत्तम फाण्ट का चुनाव करना चाहिए।
(3). टेक्स्ट को सिम्पल रखना चाहिए।
(4). ग्राफिक्स का उपयोग करना चाहिए।
(5). चार्ट और ग्राफ के लिए उचित लेबल लगाये।
(6). एक समान बैलग्राउण्ड लगाये।
(7). स्पैलिंग एवं ग्रामर चेक करें।
27. हैड आउट्स – यह प्रत्येक प्रिंट किये गये पेज पर 1, 2, 3, 4, 6 या 9 स्लाइड्स दिखाता है।
28. स्पीकर नोट्स प्रत्येक प्रिंट किये गये पेज के उपरी भाग पर स्लाइड तथा Bottam पर नोट्स पैन के कंटेट शो करता है।
29. BottamFrom Beginning – प्रथम स्लाइड से स्लाइड शो शुरू कर सकते है।
30. From Current Slide – वर्तमान में सक्रिय स्लाइड से स्लाइड शो शुरू।
31. Broadcast Slide Show – दूर बैठे श्रोता के लिए स्लाइड शो ब्रोडकास्ट करने के लिए ।
32. Custom Slide Show – चयनित स्लाइड्स का स्लाइड शो देखने के लिए।
33. Set Up Slide show – स्लाइड शो के लिए एडवांस विकल्प सेट अप करना।
34. Hide Slide – प्रजेटेंशन से चयनित या वर्तमान स्लाइड को Hide करना।
35. Rehearse Timings – रिहर्सल के लिए फुल स्क्रीन स्लाइड शो प्रारम्भ करना।
36. रिकोर्ड Slide show स्लाईड शो के दौरान प्लेबैक के लिए Audio, Narrations, लेजर पाइंटर, ळमेजनतमे या स्लाइड और एनीमेशन टाइमिंग रिकार्ड करना।
37. मानीटर्स ग्रुप – यह युजर को स्लाइड शो प्रदर्शित करने के विकल्प देता है। Ex-&Resolution स्क्रीन का चुनाव, Extended मोड में 2 मानीटर्स का उपयोग करते हुए Presenter व्यू में Presentation दिखाने के विकल्प देता है।

महत्वपूर्ण प्रश्न
1. एक प्रोग्राम जिसके माध्यम से डाइनैमिक प्रसेंटेशन बनाया जा सकता हैं-
(अ) माइक्रोसॉफ्ट पैंट (ब) माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट
(स) माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (द) माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल
2. पावरपॉइंट 2010 मे फाइल मेनू को कहा जाता हैं –
(अ) बैक स्टेज व्यू (ब) पेज सेट अप
(स) एनिमेशन टैब (द) उपरोक्त मे से कोई नहीं
3. डोटेड बार्डर प्लेस होल्डर मे आप इन्सर्ट कर सकते हैं-
(अ) टेक्स्ट (ब) पिक्चर (स) चार्ट (द) उपरोक्तसभी
4. पावर पॉइंट फाइल का एक्सटैन्शन हैं –
(अ) .ppxt (ब) .tppx (स) .pptx (द) उपरोक्तसभी
5. पिक्चर या रंग की डार्कनेस और Contrast को एडजस्ट करते हैं-
(अ) Transperancy बार (ब) स्लाइड ट्रांसिशन
(स) एनिमेशन बार (द) उपरोक्त मे से कोई नहीं
6. एक स्लाइड से दूसरी स्लाइड पर मूव करते समय होने वाले एनिमेशन इफैक्ट-
(अ) Transperancy (ब) स्लाइड ट्रांसिशन
(स) एनिमेशन (द) उपरोक्त मे से कोई नहीं
7. इसके उपयोग से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन मे वीजुअल इफैक्ट डाले जाते हैं –
(अ) Transperancy बार (ब) स्लाइड ट्रांसिशन
(स) एनिमेशन टैब (द) उपरोक्त मे से कोई नहीं
8. एनिमेशन इफैक्ट के प्रकार होते है-
ं(अ) एंट्रैन्स इफैक्ट (ब) एक्जिट इफैक्ट
(स) एम्फेसिस इफैक्ट, मोशन पाथ (द) उपरोक्त सभी
9. इस इफैक्ट से ऑब्जेक्ट की साइज को घटा-बढ़ा सकते हैं, कलर में बदलाव या सेंटर मे Shrink कर सकते है-
ं(अ) एंट्रेन्स इफैक्ट (ब) एक्जिट इफैक्ट (स) एम्फेसिस इफैक्ट (द) मोशन पाथ
10. इस इफैक्ट से ऑब्जेक्ट को चारो तरफ मूव करने के साथ-साथ ऑब्जेक्ट के चारो और एक ट्रैक (पाथ) भी बना सकते हैं-
(अ) एंट्रैन्स इफैक्ट (ब) एक्जिट इफैक्ट (स) एम्फेसिस इफैक्ट, (द) मोशन पाथ
11. इस विकल्प से दूर बैठे श्रोता के लिए स्लाइड शो ब्रॉडकास्ट कर सकते हैं-
(अ) ब्रॉडकास्ट स्लाइड शो (ब) कस्टम स्लाइड शो
(स) सेट अप स्लाइड शो (द) उपरोक्त मे से कोई नहीं
12. इस विकल्प से चयनित स्लाइडस का स्लाइड शो देख सकते हैं-
(अ) ब्रॉडकास्ट स्लाइड शो (ब) कस्टम स्लाइड शो
(स) सेट अप स्लाइड शो (द) उपरोक्त मे से कोई नहीं
13. इस विकल्प से स्लाइड शो के लिए एडवांस विकल्प सेटअप कर सकते हैं-
(अ) ब्रॉडकास्ट स्लाइड शो (ब) कस्टम स्लाइड शो
(स) सेट अप स्लाइड शो (द) उपरोक्त मे से कोई नहीं
14. यह एक्स्टेंडेड मोड़ मे 02 मॉनिटर्स का उपोग करते हुए प्रेसेंटर व्यू मे प्रसेंटेशन दिखाने का विकल्प देता हैं-
(अ) ब्रॉडकास्ट स्लाइड शो (ब) कस्टम स्लाइड शो
(स) सेट अप स्लाइड शो (द) उपरोक्त मे से कोई नहीं
15. किस टेब से आप पिक्चर बॉक्स, चार्ट इत्यादि इन्सर्ट कर सकते है ?
(अ) फाइल (ब) एडिट (स) इन्सर्ट (द) व्यू
16. पावर पॉइट में पहले से ही इन्सर्ट इमेज को एडिट करने पर क्या घटित होता है –
(अ) स्त्रोत फाइल जो पहले से इन्सर्ट की हुई थी, चेंज नही होती
(ब) स्त्रोत फाइल जो पहले से इन्सर्ट की हुई थी, चेंज होती है।
(स) जब आप प्रेजेंटेशन को सेव करते हैं, स्त्रोत फाइल चेंज हो जाती है।
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
17. एक पावर पॉइंट शो मे निम्न में से कौनसा फाइल फॉर्मेट एड किया जा सकता हैं-
(अ) .jpg (ब) .gif (स) .wav (द) उपरोक्त सभी
18. पावर पॉइंट प्रेसेंटेशन बहुतायत से उपयोगी हैं-
(अ) टीचर के लिए नोट्स – आउटलाइन की तरह
(ब) स्टूडेंट्स के लिए प्रोजेक्ट प्रेसेंटेशन के लिए
(स) प्लानिंग की सूचना के लिए ।
(द) उपरोक्त सभी
19. एक स्लाइड शो मे स्लाइड्स चेंज होने पर डिस्प्ले के लिए एप्लाइड इफैक्ट हैं –
(अ) स्लाइड एनीमेशन (ब) कस्टम एनीमेशन
(स) कस्टम ट्रांजीशन (द) स्लाइड ट्रांजीशन
20. मोशन पाथ क्या हैं –
(अ) एनीमेशन एंट्रैन्स इफैक्ट का एक प्रकार (ब) स्लाइड्स को बढ़ाने का एक तरीका
(स) एक स्लाइड पर आइटम्स को मूव करने की एक विधि (द) उपरोक्त सभी
21. एक प्रेसेंटेशन के स्लाइड शो को स्टार्ट करने के लिए –
(अ) F5Key को दबाना (ब) स्लाइड्स शो मेन्यू से व्यू ऑप्शन को चुनना
(स) स्लाइड्स शो मेन्यू से Rehearse Timing को चुनना (द) (अ) और (ब)
22. एक नई प्रेसेंटेशन किससे बनाया जा सकता हैं-
(अ) ब्लैंक प्रेसेंटेशन से (ब) मोजुदा या पूर्व मे उपलब्ध प्रेसेंटेशन से
(स) डिजाइन टेम्पलेट से (द) उपरोक्त सभी
23. प्रेसेंटेशन में विद्यमान सभी स्लाइड का एक जैसा प्रदर्शन चाहने के लिए आप निम्न मे से क्या उपयोग करेंगे।
(अ) स्लाइड ले आउट विकल्प (ब) स्लाइड ऑप्शन एड करना
(स) आउटलाइन व्यू (द) प्रेसेंटेशन डिजाइन टेम्पलेट
24. एक नई प्रेसेंटेशन बनाने के लिए निम्न के अलावा क्या करेंगे –
(अ) स्टैंडर्ड टूल बार पर न्यू बटन पर क्लिक करना
(ब) File.दमू पर क्लिक
(स) File, Open पर क्लिक
(द) Ctrl ़ N Press करना