WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

महारत्न कंपनी इन इंडिया कौन कौनसी हैं ? maharatna companies of india in hindi list names

maharatna companies of india in hindi list names महारत्न कंपनी इन इंडिया कौन कौनसी हैं ?

प्रश्न : ONGC, OIC, NTPC तथा SAIL के बाद जिस ‘नवरत्न‘ PSU को ‘महारत्न‘ का दर्जा दिया गया है, वह है –
(अ) HAL (ब) GAIL
(स) Coal India Ltd. (द) BHEL
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
अप्रैल, 2011 में भारत ‘महारत्न‘ का दर्जा प्रदान उपक्रम (अक्टूबर, 2014 की स्थिति के अनुसार) इस प्रकार हैं-
1. कोल इंडिया लिमिटेड, 2. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन , 3. एन.टी.पी.सी. 4. ओ.एन.जी.सी., 5. सेल (SAIL), 6. GAIL’ तथा 7. BHEL’
’ 1 फरवरी, 2013 को महारत्न प्राप्तकर्ता।
44. सार्वजनिक क्षेत्र निम्नलिखित में से कौन-सा उद्यम ‘नवरत्न‘ है?
(अ) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि.
(ब) एम.एम.टी.सी.लि.
(स) नेशनल एल्युमीनियम कम्पनी लि.
(द) ऑयल इंडिया लि.
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षाय 2008
उत्तर-(अ)
प्रश्नकाल में, SAIL (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि.) नवरत्न, कंपनियों में शामिल थी। वर्तमान में (26 अक्टूबर, 2014 तक) SAIL, BHEL, CIL, GAIL, IOCL, NTPC तथा ONGC महारत्न कंपनी हैं।

प्रश्न : नवंबर, 2010 के शुरू में यू.एस. राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान भारतीय तथा यू.एस. कंपनियों के बीच अनेक व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनकी राशि थी-
(अ) $ 8 बिलियन (ब) $ 10 बिलियन
(स) $ 12 बिलियन (द) $ 15 बिलियन
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
नवंबर, 2010 में मुंबई में यू.एस.राष्ट्रपति ओबामा के प्रवास के पहले ही दिन दोनों देशों की कंपनियों के बीच 20 ऐसे समझौते संपन्न हुए जिनसे अमेरिका में रोजगार के लगभग 50 हजार नए अवसर सृजित हो सकेंगे। इन समझौतों के जरिए भारतीय कंपनियां लगभग 10 अरब डॉलर ( $10 बिलियन डॉलर) मूल्य के विभिन्न सामान अमेरिकी कंपनियों से खरीदेंगी।
24. लघु उद्योगों के लिए उच्चतम वित्त निकाय कौन-सा है?
(अ) IDBI (ब) SIDBI
(स) IFCI (द) NABARD
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
लघु उद्योगों के लिए उच्चतम वित्त निकाय SIDBI है। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (Small Industries Development Bank of India) की स्थापना अप्रैल, 1990 में की गई थी। यह बैंक भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) के पूर्ण स्वामित्व में एक सहायक बैंक के रूप स्थापित किया गया है। यह बैंक (सिडबी) छोटे पैमाने के उद्योगों की स्थापना, वित्त पोषण, विकास तथा ऐसे कार्यों में समन्वय करने वाली प्रमुख वित्तीय संस्था है।
25. एस.आई.डी.बी.आई. इसका द्योतक है-
(अ) स्माल इन्नोवेशन डेवलपमेंट बैंकर्स इंस्टीट्यूशन
(ब) स्माल इंडस्ट्रीज डिजाईन्ड बैंक ऑफ इंडिया
(स) स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया
(द) स्माल इंड्रस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंकर इंस्टीट्यूट
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
26. भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना कब की थी?
(अ) जुलाई, 1964 (ब) जुलाई, 1966
(स) जुलाई, 1962 (द) जुलाई, 1968
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना 1 जुलाई, 1964 को की गई थी। यह अन्य विकास बैंकों की तरह उद्योगों को दीर्घकालीन ऋण तथा अन्य विकासात्मक सेवाएं प्रदान करता है। शीर्ष बैंक के रूप में यह अन्य विकास बैंकों को पुनर्वित्तीयन भी करता है।
27. भारतीय स्टॉक बाजार का विनियमन और पर्यवेक्षण किसके द्वारा किया जाता है?
(अ) RBI (ब) UTI
(स) ICICI (द) SEBI
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
भारतीय स्टॉक बाजार का विनियमन और पर्यवेक्षण SEBI के द्वारा किया जाता है।
28. भारत में शेयर बाजार की कार्यप्रणाली का विनियमन निम्नलिखित में से कौन करता है?
(अ) सेबी (ब) एम.आर.टी.पी. अधिनियम
(स) फेरा (द) बी.आई.एफ.आर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
29. निम्नलिखित में से कौन भारत की क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों का नियामक है?
(अ) आर.बी.आई. (ब) एस.बी.आई.
(स) एस.आई.डी.बी.आई. (द) सेबी
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
SEBI भारत की क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों का नियामक है। ‘भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड‘ (SEBI) भारत में प्रतिभूति और वित्त का नियामक बोर्ड है, जिसकी स्थापना 12 अप्रैल, 1988 को हुई। भारतीय संसद द्वारा पारित सेबी अधिनियम, 1992 के तहत इसे वैधानिक अधिकार दिया गया।
30. रिक्त स्थान भरिए-
भारत ने समाज का समाजवादी रूप लाने के लिए…………..को अपनी आर्थिक प्रणाली के रूप में अपनाया है-
(अ) समाजवाद (ब) मिश्रित अर्थव्यवस्था
(स) पूंजीवाद (द) राजनीतिक अर्थव्यवस्था
S.S.C. F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
भारत ने समाज का समाजवादी रूप लाने के लिए ‘मिश्रित व्यवस्था‘ को अपनी आर्थिक प्रणाली के रूप में अपनाया है। मिश्रित अर्थव्यवस्था में कुछ लक्षण समाजवादी (सार्वजनिक) अर्थव्यवस्था के होते हैं तो कुछ लक्षण पूंजीवादी (निजी) अर्थव्यवस्था के, यह दोनों का मिला-जुला स्वरूप है।
31. भारत को मिश्रित अर्थव्यवस्था किसके अस्तित्व के कारण कहा जाता है?
1. सार्वजनिक क्षेत्र 2. निजी क्षेत्र
3. संयुक्त क्षेत्र 4. सहकारी क्षेत्र
(अ) 1,4 (ब) 1,2
(स) 3,4 (द) 2,4
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
32. समाजवादी अर्थव्यवस्था में उत्पादन के सभी कारक किसके स्वामित्व और नियंत्रण में रहते हैं?
(अ) जनता के (ब) उत्पादकों के
(स) राज्य के (द) श्रमिक संघों के
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
समाजवादी अर्थव्यवस्था वह अर्थव्यवस्था है जिसमें उत्पादन के साधनों /कारकों पर सरकार का नियंत्रण होता है। संपत्ति का निजी स्वामित्व नहीं होता है। सरकार ही सारी आर्थिक क्रियाओं को नियंत्रित करती है।
33. समाजवाद क्या प्राप्त करने में सफल रहता है?
(अ) समाज में उच्च वैयक्तिक कल्याण
(ब) समाज में अधिकतम सामाजिक
(स) लोगों के जीवन का उच्च स्तर
(द) समाज में आय का समान वितरण
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
समाजवाद समाज में अधिकतम सामाजिक कल्याण प्राप्त करने में सफल रहता है।
34. आर्थिक आयोजना एक अनिवार्य अभिलक्षण है-
(अ) मिश्रित अर्थव्यवस्था का
(ब) द्विविध अर्थव्यवस्था का
(स) समाजवादी अर्थव्यवस्था का
(द) पूंजीवादी अर्थव्यवस्था का
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
आर्थिक आयोजना समाजवादी अर्थव्यवस्था का एक अनिवार्य लक्षण है।
35. भारत में कृषि आय की गणना की जाती है-
(अ) उत्पादन विधि से (ब) आय विधि से
(स) व्यय विधि से (द) पण्य प्रवाह विधि से
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
भारतीय अर्थव्यवस्था के अंतर्गत कृषि, वन, खाने, चरागाह, मत्स्ययन आदि की गणना उत्पादन विधि से तथा उद्योग, व्यापार, परिवहन, सार्वजनिक सेवाएं व प्रशासन, कला, घरेलू सेवाओं आदि की गणना आय-विधि से की जाती है। व्यय विधि अर्थव्यवस्था के उपभोग तथा विनियोग व्यय के प्रवाह को प्रदर्शित करता है।
36. निम्न में से कौन-सा अल्पाधिकारी उद्योगों का एक लक्षण है?
(अ) उत्पाद विभेदन (ब) सजातीय वस्तुएं
(स) कीमत दृढ़ता (द) कीमत विभेद
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
अल्पाधिकारी उद्योग बाजार की वह स्थिति होती है जिसमें समरूप या विभेदीकृत अथवा निकट स्थानापन्न वस्तुओं का उत्पादन करने वाली बहुत थोड़ी-सी प्रतियोगी फर्मे होती हैं। उदाहरण लोहा, इस्पात, सीमेंट, मोटर उद्योग आदि अल्पाधिकार के उदाहरण हैं। कीमत दृढ़ता अल्पाधिकारी उद्योगों का एक विशेष लक्षण है।
37. दबाव समूहों के संबंध में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है?
(अ) दबाव समूहों का लक्ष्य सरकार पर कब्जा करना होता है
(ब) दबाव समूहों का लक्ष्य सरकारी नीतियों को प्रभावित करना होता है (स) दबाव समूह अपने समूह के हित को उजागर करते हैं
(द) दबाव समूह का अभिलक्षण हितों की समरूपता है
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
दबाव समूह का लक्ष्य सरकार पर कब्जा करना नहीं होता है, जबकि विकल्प (ब), (स), तथा (द) में वर्णित समस्त तथ्य दबाव समूह के ही लक्षण हैं।
38. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ.) के नियमों के अनुसार हर सदस्य को अपनी वैध मुद्रा का सममूल्य घोषित करना होता है, अमेरिकी डॉलर के रूप में और-
(अ) सिल्वर के रूप में (ब) स्वर्ण के रूप में
(स) पाउंड, स्टर्लिंग के रूप में (द) हीरे के रूप में
S.S.C.CPO परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के नियमों के अनुसार, हर सदस्य को अपनी वैध मुद्रा का सममूल्य अमेरिकी डॉलर, यूरो, पाउंड, स्टर्लिंग तथा जापानी येन के रूप में घोषित करना होता है। चूंकि प्रश्न में, विकल्प के रूप में पाउंड, स्टर्लिंग ही उपरोक्त समूह में शामिल हैं। अतः उपयुक्त विकल्प (स) है।
39. आई.एम.एफ. ने वर्ष 2011-12 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर क्या बताई है?
(अ) 9.5% (ब) 9%
(स) 8.2% (द) 8.6%
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
अप्रैल, 2011 में आई.एम.एफ. ने भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 8.2% बताई थी। IMF द्वारा वर्ष 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 5.6% प्रक्षेपित की गई तथा वर्ष 2015 के लिए प्रक्षेपित की गई वर्ष 2013 के लिए वृद्धि दर 5.0% आकलित की गई। IMF की रिपोर्ट WEO , 2015 के अनुसार 2015 के लिए भारत की संवृद्धि दर 7.3 प्रतिशत अनुमानित है।
40. IMF की पूंजी किसके योगदान से बनती है?
(अ) ऋण (ब) घाटे की वित्त व्यवस्था
(स) सदस्य राष्ट्र (द) उधार
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एक अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक संगठन है। ब्रेटनवुड सम्मेलन के दौरान 27 दिसंबर, 1945 को इसकी स्थापना वाशिंगटन में हुई थी। किंतु इसने वास्तविक रूप से 1 मार्च, 1947 से कार्य प्रारंभ किया था। इसकी पूंजी सदस्य देशों के योगदान से बनी। है। प्रत्येक सदस्य देश को प्रवेश के समय कोटे की 25% राशि स्वर्ण या डॉलर के रूप में जमा करनी होती है।
41. यदि आय के उच्च स्तर पर कर की दर बढ़ जाए तो इसे कहा जाएगा-
(अ) समानुपातिक कर (ब) आरोही कर
(स) एकमुश्त कर (द) अवरोही कर
S.S.C.Section off. परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
यदि आय के उच्च स्तर पर कर की दर बढ़ जाए तो इसे आरोही कर कहा जाएगा। आय की वृद्धि के साथ-साथ कर की दर में वृद्धि होना प्रगतिशील या आरोही कर कहलाता है। टेलर का कथन है कि जैसे-जैसे करदाता की आय में वृद्धि होती है, वैसे ही कर की प्रभावपूर्ण दर में वृद्धि हो जाती है।
42. निम्न में से कौन-सा भारत में संयुक्त क्षेत्र उद्यम का उदाहरण है?
(अ) मारुति उद्योग लिमिटेड (ब) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
(स) हिंदुस्तान एन्टीबॉयटिक्स लि. (द) भारत एल्युमीनियम लि.
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
भारत एल्युमीनियम कंपनी लि. का निगमीकरण वर्ष 1965 में एक PSU के रूप में हुआ था। वर्ष 2001 में भारत सरकार ने इसकी 51 फीसदी हिस्सेदारी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को बेच दी।
कंपनी स्वामित्व
मारुति उद्योग लिमिटेड सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन
(संयुक्त क्षेत्र उद्यम)
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन सार्वजनिक
हिंदुस्तान एन्टीबॉयटिक्स लि. सार्वजनिक
भारत एल्युमीनियम लि. वेदांत ग्रुप
संयुक्त उद्यमों की संभावना और अवधि सीमित होती है।