सीमान्त अभिकर्मक , SI मात्रक , सजातीय श्रेणी की परिभाषा क्या है , उदाहरण

सीमान्त अभिकर्मक (Limiting reagent): जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में दो क्रिया कारक भाग लेते है इनमे से एक क्रियाकारक कम मात्रा में व दूसरा क्रिया कारक अधिक मात्रा में है , तो जो क्रियाकारक कम मात्रा में होता है वह पहले समाप्त होगा।  वह क्रियाकारक जो पहले ख़त्म हुआ वह क्रियाकारक क्रियाफल के बनने की सीमा निर्धारित करता है अतः कम मात्रा वाले क्रिया कारक को सीमांत अभिकर्मक कहते है।

A + B2 →  AB2

  1. A के 300 परमाणु + B के 200 अणु

B = 200 अणु

SI मात्रक से क्या अभिप्राय है ?

मात्रको की अंतर्राष्ट्रीय पद्धति को SI मात्रक कहते है।

वेग या चाल = दुरी /समय = m/s = ms-1

क्षेत्रफल = लम्बाई x चौड़ाई = m1 x m1 = m2

आयतन = लम्बाई x चौड़ाई x ऊँचाई = m

1018 Exa  एक्सा
1015 pate  पेटा
1012 Tera  टेरा
109 giga  गीगा
106 mega  मेगा
103 kilo  किलो
102 neto  नेटो
10 deca  डेका
10-1 deci  डेसी
10-2 centi  सेंटी
10-3 mili  मिली
10-6 micro  माइक्रो
10-9 nano  नैनो
10-12 pico  पीको
10-15 femto  फेम्टो
10-18 ato  एटो

सजातीय श्रेणी (homologous series):

वह श्रेणी जिसमे दो क्रमागत सदस्यों में CH2 समूह का अंतर है तथा जिसके गुण लगभग समान होते है इसे सजातीय श्रेणी कहते है।
क्रमिक सदस्यों को सजात कहते है।
विशेषताएँ :
1. प्रत्येक सजातीय सदस्यों को निश्चित सूत्र द्वारा व्यक्त किया जाता है।
उदाहरण – Alk ane – CnH2n+2
Alk ene – CnH2n

Alk ine – CnH2n – 2

2 . इनमे भौतिक गुणों में क्रमिक परिवर्तन होता है। 
3. इनको बनाने की विधियाँ लगभग समान होती है। 
4. एक श्रेणी के सभी सदस्यों के रासायनिक गुण समान होते है।  
5. प्रत्येक श्रेणी का क्रियात्मक समूह या अभिलाक्षणिक समूह निश्चित होता है। 
क्रियात्मक समूह : परमाणु का परमाणुओं का समूह जो किसी सजातीय श्रेणी के गुणों को निर्धारित करता है उसे क्रियात्मक समूह कहते है। 
प्रत्येक सजातीय श्रेणी का क्रियात्मक समूह निश्चित होता है। 
 सजातीय श्रेणी 
 क्रियात्मक समूह
Alcohol (एल्कोहल )
OH
Ald ehyde (एल्डिहाइड )
CHO
Ketone (कीटोन )
CO
Ether (ईथर )
O
Carboxylic acid (कार्बोक्सिलिक अम्ल )
COOH
Cyanid (सायनाइड )
CN
Iso cyanide (आइसो सायनाइड )
NC
Amide (एमाइड )
CONH2
Amine (ऐमिन )
NH2
Nitro (नाइट्रो )
NO2
Acid chloride (अम्ल क्लोराइड )
COCl
Anhydride (एनहाइड्राइड )
Thio alcohol (थायो एल्कोहल )
-SH
Sulphonic acid (सल्फोनिक अम्ल )
SO3H
Ester (एस्टर )
COOR