कार्बनिक यौगिकों का नामकरण , iupac name of carbon compounds in hindi , अनुलग्न , पूर्वलग्न

(iupac name of carbon compounds in hindi) कार्बनिक यौगिकों का नामकरण :
IUPAC : इसकी फुल फॉर्म International Union of Pure and Applied Chemistry है और हिंदी मे IUPAC की full form ” अन्तराष्ट्रीय संघठन शुद्ध अनुप्रयुक्त रसायन विज्ञान है “।
पूर्वलग्न (Prefix) : नाम लिखते समय जिन शब्दों को पहले लिखा जाता है उन्हें पूर्वलग्न कहते है।
कार्बन परमाणुओं की संख्या निश्चित होने पर पूर्वलग्न भी निश्चित होते है।
उदाहरण : एक कार्बन (1 C) होने पर पूर्वलग्न ‘मेथ’ लगाते है , इसी प्रकार अन्य निश्चित कार्बन परमाणुओं के लिए पूर्वलग्न निम्न प्रकार आते है –
कार्बन की संख्या
पूर्वलग्न
1C
Meth (मेथ)
2C
Eth (ऐथ)
3C
Prop (प्रोप)
4C
But (ब्यूट)
5C
Pent (पेन्ट)
6C
Hex (हेक्स)
7C
Hept (हेप्ट)
8C
Oct (ऑक्ट)
9C
Non (नॉन)
10C
Dec (डेक)

अनुलग्न (suffix) : नाम लिखते समय जिन शब्दों को अंत में लिखा जाता है उन्हें अनुलग्न कहते है।
प्रत्येक सजातीय श्रेणी के लिए अनुलग्न निश्चित होते है।
अनुलग्न :
एकबंध = एन (ane)
द्विबंध = ईन (ene)
त्रिबंध = आइन (yne)
rules of IUPAC system : इस पद्धति के निम्न नियम है।
1. सर्वप्रथम सबसे लम्बी कार्बन परमाणुओं की श्रृंखला का चयन किया जाता है।
2. अंकन वहां से किया जाता है जहाँ से क्रियात्मक समूह या त्रिबंध या द्विबंध या प्रतिस्थापी समूह को कम से कम अंकन मिले।
3. समान स्थिति पर प्रतिस्थापी समूह आने पर अंकन अंग्रेजी वर्णमाला क्रमानुसार किया जाता है।
4. समान प्रतिस्थापि समूहों की संख्या 2 , 3 , 4 , 5 ……… है तो उनके नाम से पूर्व डाई , ट्राई , टेट्रा , पेंटा ……  आदि।शब्दों का उपयोग किया जाता है।
5. अंक व अंक के मध्य कोमा (,) तथा अंक व शब्द के मध्य हाइफन (-) का उपयोग किया जाता है।
6. नाम अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के अनुसार लिखा जाता है।
7. समान स्थिति पर द्विबंध व त्रिबंध आने पर वरीयता द्विबंध को दी जाती है।
उदाहरण :

1.  एल्केन (alkane) : (-) बंध अर्थात एकल बन्ध
अनुलग्न = -ane
IUPAC = Alkane
सूत्र = CnH2n+2
जहाँ n = कार्बन परमाणुओं की संख्या है।
2. एल्किन (alkene) : द्विबंध अर्थात (=) बन्ध
अनुलग्न = -ene
IUPAC = alkene
सूत्र (formula) = CnH2n
3. एल्काइन (alkyne) : त्रि बंध अर्थात (≡) बन्ध
अनुलग्न = -yne
IUPAC = alkyne
सूत्र = CnH2n – 2
नोट : साधारण पद्धति में एक कार्बन परमाणु से दो CH3 समूह जुड़े होने पर उसे iso (आइसो) कहते है। इसी प्रकार साधारण पद्धति में कार्बन परमाणु से तीन CH3 समूह जुड़े होने पर उसे NeO (नियो) कहते है।
नोट : साधारण पद्धति में सभी कार्बन परमाणुओं को गिना जाता है तथा अशाखित श्रृंखला में नाम से पहले साधारण पद्धति में n-लिखा जाता है।
4.amine (ऐमीन) :

क्रियात्मक समूह =  -NH2
अनुलग्न = -amine (ऐमीन)
IUPAC = alkanamine
सूत्र : CnH2n+3-N
साधारण नाम = alkyl amine
5. एल्कोहल (alcohal) :
क्रियात्मक समूह = -OH
suffix (अनुलग्न) = -Ol (ऑल)
IUPAC = alkanol
साधारण नाम = alkyl alkohal
सूत्र : CnH2n+2-O
6. हैलाइड (halide) :
क्रियात्मक समूह = (-X)
यहाँ X = -F , -Cl , -Br , -I
पूर्वलग्न = halo (हैलो)
IUPAC = halo alkane
सूत्र = CnH2n+1-X
साधारण नाम = alkyl halide
7. सल्फोनिक अम्ल (sulphonic acid) :
क्रियात्मक समूह = -SO3H
अनुलग्न = -sulphonic acid
IUPAC = CnH2n+1SO3H
8. थायो एल्कोहल (thio alcohal) :
क्रियात्मक समूह = -SH
अनुलग्न = -Thiol
IUPAC = alkane thiol
सूत्र : CnH2n+2-S या CnH2n+1-SH
साधारण नाम = alkyl thio alcohol
9. नाइट्रो (-nitro) :
क्रियात्मक समूह : –NO2
पूर्वलग्न = -nitro (नाइट्रो)
IUPAC = nitro alkane
सूत्र = CnH2n+1NO2
10. एल्डिहाइड (aldehyde) :
क्रियात्मक समूह = -CHO
अनुलग्न = -al (ऐल)
IUPAC : alkanol (एल्केनेल)
सूत्र : CnH2n-O
11. कर्बोक्सिलिक अम्ल (carboxylic acid) :
क्रियात्मक समूह = -COOH
अनुलग्न = -oic acid (ओइक अम्ल)
IUPAC : -alkanoic acid
सूत्र : CnH2n-O2
12. ऐमाइड (amide) :
क्रियात्मक = -CONH2
अनु लग्न = -amide
I.U.P.A.C = alkan amide
सूत्र : CnH2n+1NO
13. अम्ल हैलाइड (–COX)
यहाँ X = -F , -Cl , -Br , -I
उदाहरण : अम्ल क्लोराइड
क्रियात्मक समूह = -COCl
अनुलग्न = -oyl chloride (ओइल क्लोराइड)
I.U.P.A.C =  alkanoyl chloride
सूत्र : CnH2n+1-COCl
14. एस्टर (ester) :
क्रियात्मक समूह = -COOR
यहाँ R = alkyl समूह
अनुलग्न = Oate (ओएट)
IUPAC = alkyl alkanoate
15. सायनाइड (cyanide) :
क्रियात्मक समूह = -CN
अनुलग्न = -nitrile (नाइट्राइल)
IUPAC : alkane nitrile
साधारण नाम = alkyl cyanide
सूत्र : CnH2n+1-CN
16. आइसो सायनाइड (ISO cyanide) :
क्रियात्मक समूह = -NC
अनुलग्न = iso nitrile
IUPAC = alkane iso nitrile
सूत्र :  CnH2n+1-NC
17. कीटोन (ketone) :
क्रियात्मक समूह = -CO
अनुलग्न = -one
I.U.P.A.C = alkanone
सूत्र = CnH2n-O
साधारण नाम : डाई एल्किल कीटोन
18. ईथर :
क्रियात्मक समूह = -O-
I.U.P.A.C = alkoxy alkane
साधारण नाम = di alkyl इथर
सूत्र : CnH2n+2-O
नोट : छोटे वाले समूह को alkoxy कहते है।