हवा का पर्यायवाची शब्द क्या है बताइए क्या होता है hawa ka paryayvachi shabd in hindi kaunsa hai ?

hawa ka paryayvachi shabd in hindi kaunsa hai ? हवा का पर्यायवाची शब्द क्या है बताइए क्या होता है ?

101. इनमें एक शब्द घोड़ा का पर्यायवाची शब्द नहीं है-

(अ) अश्म (ब) सैन्धव (स) घोटक (द) तुरंग

उत्तर-(अ)

102. निम्नलिखित में कौन सा शब्द ‘सिंह‘ का पर्यायवाची है,?

(अ) अंतक (ब) मृगांक (स) पंचानन (द) सिंधुर

उत्तर-(स)

103. ‘हवा‘ के लिए पर्यायवाची शब्द है-

(अ) अनिल (ब) अनल (स) अनंग (द) अनूप

उत्तर-(अ)

104. निम्नलिखित में एक ‘अग्नि‘ का पर्यायवाची नहीं है-

(अ) पावक (ब) अनल (स) अनिल (द) वह्रिन

उत्तर-(स)

105. ‘शशक‘ का पर्यायवाची शब्द है-

(अ) चंद्रमा (ब) शिशु (स) खरगोश (द) मृग

उत्तर-(स)

106. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द ‘जंगल‘ का पर्यायवाची नहीं है?

(अ) वन (ब) अरिणि (स) विपिन (द) दावा

उत्तर-(ब)

107. निम्नलिखित में कौन शब्द स्वर्ण का पर्यायवाची है-

(अ) कलित (ब) अवतंश (स) जातरुप (द) तामरस

उत्तर-(स)

108. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द ‘भ्रमर‘ का पर्यायवाची नहीं हैं?

(अ) चंचरीक (ब) शिलीमुख (स) द्विरेफ (द) द्विरद

उत्तर-(द)

109. ‘कमल‘ शब्द का पर्यायवाची होगा-

(अ) कन्दर्प (ब) अनंग (स) धनेश (द) इन्दीवर

उत्तर-(द)

110. ‘क्रोध‘ के लिए इन दिये गये पर्यायवाची शब्दों में एक गलत शब्द है, उसे चयनित कीजिए:

(अ) रोष (ब) अमर्ष द्य (स) स्वत्व (द) कोप

उत्तर-(स)

111. निम्नलिखित पर्यायवाची शब्दों में से जो एक शब्द ‘मोर‘ का पर्यायवाची नहीं है, उसे चिह्नित कीजिए

(अ) केकी (ब) कीश (स) शिखी (द) शिखण्डी

उत्तर-(ब)

112. इनमें से कौन-सा शब्द ‘कृष्णा‘ का पर्यायवाची है?

(अ) राधा (ब) रुक्मिणी (स) द्रोपदी (द) यशोदा

उत्तर-(स)

113. इनमें से एक शब्द श्बैलश् का पर्यायवाची नहीं है, उसे चयनित कीजिए-

(अ) अश्म (ब) वृषभ (स) बलीवर्द (द) गो

उत्तर-(अ)

114. निम्नलिखित में से जो शब्द ‘सौन्दर्य‘ का पर्यायवाची नहीं है, उसे चयनित कीजिए-

(अ) सुषमा (ब) शोभा (स) सुन्दरता (द) रमणी

उत्तर-(द)

115. निम्नलिखित विकल्पों में से एक शब्द ‘नदी‘ का पर्यायवाची नहीं है, उसे चयनित कीजिए

(अ) तरंगिणी (ब) तटिनी (स) तरिणी (द) सरिता

उत्तर-(स)

116. इसमें से कौन-सा शब्द ‘पार्थ‘ का पर्यायवाची है?

(अ) भीष्म (ब) श्रीकृष्ण (स) युधिष्ठिर (द) अर्जुन

उत्तर-(द)

117. नीचे दिए गए विकल्पों में से एक शब्द ‘घर‘ का पर्यायवाची नहीं है, उसे चयनित कीजिए

(अ) भवन (ब) भुवन (स) निकेतन (द) सदन

उत्तर-(ब)

118.‘लहर‘ के इन पर्यायवाची शब्दों में एक शब्द गलत है

(अ) वीचि (ब) दुकूल (स) तरंग (द) हिलोर

उत्तर-(ब)

119. निम्नलिखित में ‘इन्द्र‘ का पर्यायवाची कौन-सा शब्द है?

(अ) मधवा (ब) अरविन्द (स) मनोज (द) निलय

उत्तर-(अ)

120. इनमें एक शब्द ‘पुत्री‘ का पर्यायवाची नहीं है, उसे चयनित कीजिए-

(अ) तनया (ब) सुता (स) दारा (द) तनुजा

उत्तर-(स)

121. ‘आग‘ शब्द का पर्यायवाची है-

(अ) पुंडरीक (ब) वैश्वानर (स) सैंधव (द) शक्र

उत्तर- (ब)

122. ‘चन्द्रहास‘ शब्द का पर्यायवाची है-

(अ) चाँदनी (ब) पक्षी (स) मन्मथ (द) करवाल

उत्तर- (द)

123. ‘आशय‘ शब्द का पर्यायवाची है-

(अ) आहार (ब) आँचल (स) तात्पर्य (द) अपरिहार्य

उत्तर- (स)

124. ‘फल‘ का पर्यायवाची शब्द है-

(अ) फरेब (ब) फणी (स) परिणाम (द) फिराक

उत्तर- (स)

125. ‘सुन्दर‘ शब्द का पर्यायवाची है-

(अ) चारु (ब) केशी (स) अम्बुद (द) पुष्कर

उत्तर- (अ)

126. ‘यमुना‘ शब्द का पर्यायवाची है-

(अ) पुष्कर (ब) क्लेश (स) अर्कजा (द) तरंगिणी

उत्तर- (स)