हमारी app डाउनलोड करे और फ्री में पढाई करे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
Download our app now हमारी app डाउनलोड करे

भौतिकी में आयनीकरण सिद्धान्त किस वैज्ञानिक ने दिया ? who did give first ionization theory in physics

By   March 18, 2019

प्रश्न 11 : भौतिकी में आयनीकरण सिद्धान्त किस वैज्ञानिक ने दिया ?

उत्तर : भौतिक विज्ञान में आयनीकरण का सिद्धांत डॉ. मेघनाथ साहा ने दिया था।
जैसा कि हम पढ़ चुके है कि मेघनाथ तारा भौतिकी के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रथम वैज्ञानिक थे , इन्होने ही भौतिकी में आयनीकरण सिद्धांत दिया था , मेघनाद भारत के महान खगोल भौतिक विज्ञानी थे जो तारों के बारे में अध्ययन कर रहे थे , अन्तरिक्ष में तारों के बारे विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त करना उनका कार्य था , वे तारो के बारे में उनके रसायन गुण और उनकी स्थिति और भौतिकी द्वारा उनके बारे में विभिन्न गणना आदि करते थे।
तारो की रासायनिक और भौतिकी स्थिति का ज्ञान प्राप्त करने के लिए उन्होंने एक आयनीकरण समीकरण या सिद्धांत दिया था जिसे ‘साहा आयनीकरण समीकरण’ नाम से जाना जाता है , अपने इस कार्य के लिए उन्हें काफी ख्याति प्राप्त हुई।
उनके द्वारा दिए गए आयनीकरण सिद्धांत को भौतिक विज्ञान के क्षेत्र मूलभूत खगोल भौतिकी आयनीकरण सिद्धान्त कहा जाता है , उनके इस सिद्धांत के आधार पर ही वे पहले ऐसे वैज्ञानिक थे जिन्होंने तारों के स्पेक्ट्रम को उनके तापमान से सम्बंधित किया अर्थात उनके मध्य एक सम्बन्ध स्थापित किया।
उस समय एग्नेस क्लार्क के द्वारा लिखी गयी पुस्तक को पढ़ते हुए उन्होंने इसे आधार मानकर नोट्स लिखे और अपनी सम्पूर्ण जानकारी और अध्ययन को मध्य में रखकर उन्होंने तारों की संरचना , उनकी भीतर की संरचना , इनका तापमान आदि के बारे में एक मूलभूत ज्ञान प्राप्त हुआ।
english tag : who did give first ionization theory in physics ?