पहले वित्त आयोग का गठन कब हुआ first finance commission was constituted in hindi

first finance commission was constituted in पहले वित्त आयोग का गठन कब हुआ  first finance commission was appointed in the year ?

प्रश्न :  भारतीय संविधान के अनुसार निम्नलिखित में से क्या सांविधानिक निकाय/संस्था है?
(अ) वित्त आयोग (ब) राष्ट्रीय विकास परिषद
(स) योजना आयोग (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
संविधान के अनुच्छेद 280 के अनुसार, संविधान प्रारंभ होने के 2 वर्ष के भीतर और तत्पश्चात प्रत्येक 5 वर्ष की समाप्ति के बाद या जब राष्ट्रपति आवश्यक समझे, एक आदेश के द्वारा वित्त आयोग का गठन कर सकेगा। इसमें एक अध्यक्ष एवं चार अन्य सदस्य होंगे। पहले वित्त आयोग का गठन के.सी. नियोगी की अध्यक्षता में वर्ष 1951 में किया गया था। राष्ट्रीय विकास परिषद एवं योजना आयोग संविधानेत्तर संस्थाएं हैं जिनका उल्लेख संविधान में नहीं है।
प्रश्न : पहले वित्त आयोग का गठन हुआ था-
(अ) 1950 में (ब) 1951 में
(स) 1952 में (द) 1954 में
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

1. राज्य सभा के लिए राष्ट्रपति द्वारा कितने सदस्य नामित किए जाते हैं?
(अ) 2 (ब) 12
(स) 15 (द) 20
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 (1) के उपबंधों के अनुसार, राष्ट्रपति द्वारा मंत्रिपरिषद की सलाह पर कला, साहित्य, विज्ञान व सामाजिक सेवा के क्षेत्र से संबंधित 12 व्यक्तियों को राज्य सभा के सदस्य के रूप में नामित किया जाता है।
2. राष्ट्रपति राज्य सभा के लिए उन व्यक्तियों में से जो कला,
साहित्य, सामाजिक सेवा आदि के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त हैं, निम्नलिखित में से कितने व्यक्तियों का नामांकन कर सकता है?
(अ) 4 (ब) 8
(स) 12 (द) उपर्युक्त में से कोई भी नही
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
3. यदि लोक सभा का अध्यक्ष त्यागपत्र देना चाहे, तो वह अपना त्यागपत्र निम्नलिखित में से किसको संबोधित करेगा?
(अ) भारत के राष्ट्रपति (ब) उपाध्यक्ष
(स) प्रधानमंत्री (द) मंत्रिमंडल
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
संविधान के अनु. 94(ब) के तहत लोक सभा का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को संबोधित तथा उपाध्यक्ष, अध्यक्ष को संबोधित करके अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकता है।
4. जब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों के पद एक साथ खाली हों, तो राष्ट्रपति पद पर अस्थायी रूप से कौन काम करता है?
(अ) संसद के दोनों सदनों द्वारा नामित कोई व्यक्ति
(ब) लोक सभा का अध्यक्ष
(स) राज्य सभा का उप सभापति
(द) भारत का मुख्य न्यायाधीश
S.S.C.CPO  परीक्षा, 2009
उत्तर-(द)
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों के पद रिक्त होने की स्थिति में उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश राष्ट्रपति के स्थानापन्न के रूप में कार्य करता है।

7. भारत के राष्ट्रपति द्वारा वित्त आयोग की नियुक्ति कितने वर्षों बाद की जाती है?
(अ) 4 वर्ष (ब) 5 वर्ष
(स) 6 वर्ष (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
8. वित्त आयोग की नियुक्ति कौन करता है?
(अ) वित्त मंत्री (ब) प्रधानमंत्री
(स) लोक सभा अध्यक्ष (द) राष्ट्रपति
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
9. केंद्र सरकार किसकी सिफारिशों के आधार पर भारत की समेकित निधि से राज्यों को सहायता अनुदान देती है?

(अ) योजना आयोग (ब) संघीय वित्त मंत्री
(स) वित्त आयोग (द) राष्ट्रीय विकास परिषद
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
भारतीय संविधान के अनु. 280 के तहत राष्ट्रपति द्वारा प्रत्येक 5 वर्ष पर गठित होने वाला केंद्रीय वित्त आयोग संघ और राज्यों के मध्य राजस्व के वितरण तथा भारत की समेकित निधि से राज्यों क राजस्व सहायता अनुदान पर लागू होने वाले सिद्धांतों के संदर्भ में अपनी सिफारिशें देता है।
10. केंद्र और राज्य के बीच केंद्रीय संसाधनों के निर्णय पर परामर्श करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा किस निकाय का गठन किया जाता है?
(अ) वित्त आयोग (ब) योजना आयोग
(स) कराधान जांच आयोग (द) टैरिफ आयोग
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-1) परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
संविधान के अनुच्छेद 280 के अनुसार, राष्ट्रपति द्वारा पांच वर्षीय अवधि के लिए वित्त आयोग की स्थापना की जाती है जिसमें एक अध्यक्ष और चार अन्य सदस्य होते हैं। वित्त आयोग संघ और राज्यों के बीच करों के शुद्ध आगमों के वितरण आवंटन और राज्यों के राजस्व में भारत की संचित निधि से दिए जाने वाले सहायता अनुदान को शासित करने वाले सिद्धांतों के विषय में राष्ट्रपति को सिफारिश देने का कार्य करता है। 14वें वित्त आयोग
के अध्यक्ष डॉ. वाई.वी.रेड्डी हैं।
11. संघ लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा में की जाती है?
(अ) विधि (कानून) मंत्री (ब) राष्ट्रपति
(स) प्रधानमंत्री (द) मुख्य न्यायाधीश
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
संघ लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति अनु. 316 (1) के अनुसार राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है।
12. भारत के अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति कौन करता है?
(अ) भारत का मुख्यमंत्री (ब) भारत का राष्ट्रपति
(स) संघ का विधि मंत्री (द) भारत का प्रधानमंत्री
S.S.C. स्नोटेग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
भारत का राष्ट्रपति भारत के अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति करता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 76 (1) के अनुसार, राष्ट्रपति उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की योग्यता रखने वाले व्यक्ति को भारत का महान्यायवादी नियुक्त करता है।
13. निम्न में से भारत के वह राष्ट्रपति कौन थे जो दो बार राष्ट्रपति के पद पर रहे थे?
(अ) एस. राधाकृष्णन (ब) के.आर. नारायणन
(स) नीलम संजीव रेड्डी (द) बाबू राजेंद्र प्रसाद
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद 26 जनवरी, 1950 से 13 मई, 1962 तक तीन कार्यकालों में राष्ट्रपति पद पर रहे थे जिनमें से प्रथम बार तो वे संविधान सभा का अध्यक्ष होने के नाते राष्ट्रपति नियुक्त हुए थे तथा इसके पश्चात 1952 एवं 1957 के राष्ट्रपति चुनावों में वे राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुए थे।
14. देश की सशस्त्र सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर-इन-चीफ कौन है?
(अ) रक्षा मंत्री
(ब) प्रधानमंत्री
(स) तीनों सेवाओं में से वरिष्ठतम चीफ
(द) राष्ट्रपति
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
राष्ट्रपति, भारत की सशक्त सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर इन-चीफ
होता है।
15. निम्नलिखित में से वे व्यक्ति कौन हैं जो अनुच्छेद 143 के अधीन किसी मामले को सलाहकारी राय के लिए भारत के उच्चतम न्यायालय को भेज सकते हैं?
(अ) भारत के राष्ट्रपति (ब) राज्यपाल
(स) उपराज्यपाल (द) राष्ट्रपति तथा राज्यपाल
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
संविधान के अनुच्छेद 143 के अधीन भारत का राष्ट्रपति विधि या तथ्य के सार्वजनिक महत्त्व का प्रश्न उपस्थित होने पर संबंधित मामले को सलाहकारी राय के लिए भारत के उच्चतम न्यायालय को भेज सकता है परंतु न्यायालय ऐसी सलाह देने के लिए तथा राष्ट्रपति दी गई सलाह को मानने के लिए बाध्य नहीं होगा।
16. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से संबंधित चुनाव विवादों का समझौता करने का अधिकार उच्चतम न्यायालय को है। यह उसका है-
(अ) मौलिक अधिकार (ब) पुनर्वादिक अधिकार
(स) परामर्शी अधिकार (द) बहुमुखी अधिकार
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से संबंधित चुनाव विवादों का समझौता (विवादों की जांच तथा विनिश्चय) करने का अधिकार सर्वोच्च न्यायालय का एकमेव प्रारंभिक क्षेत्राधिकार (संविधान के अनु. 71 के तहत) या मौलिक अधिकार है।
17. एकल हस्तांतरणीय मतदान पद्धति में हर मतदाता व्यक्त कर सकता है –
(अ) केवल दो विकल्प
(ब) केवल एक विकल्प
(स) भरे जाने वाले पदों से एक कम विकल्प
(द) उतने विकल्प जितने चुनाव में प्रत्याशी हैं
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(द)
एकल हस्तांतरणीय मत पद्धति में (जैसा कि भारत में राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति पद हेतु निर्वाचन में अपनाया गया है) जितने प्रत्याशी होते हैं उतनी ही वरीयताएं या विकल्प होते हैं तथा इसमें निर्वाचकगण प्रत्याशियों को अपनी वरीयतानुसार क्रम प्रदान करते हैं। विजयी प्रत्याशी के लिए मतों का न्यूनतम कोटा प्राप्त करना अनिवार्य होता है। यदि प्रथम वरीयता के आधार पर किसी प्रत्याशी को न्यूनतम कोटा नहीं प्राप्त होता है, तो सबसे कम मत प्राप्त करने वाला प्रत्याशी निर्वाचन से बाहर हो जाता है और उसके प्राप्त मतों को अन्य प्रत्याशियों में (अगली वरीयता के अनुसार) बांट दिया जाता है तथा यह क्रम तब तक चलता है जब तक कि किसी प्रत्याशी को अभीष्ट न्यूनतम कोटा न प्राप्त हो जाए।
18. भारत का उपराष्ट्रपति होता है-
(अ) लोक सभा का अध्यक्ष
(ब) राज्य सभा का पदेन अध्यक्ष
(स) राष्ट्राध्यक्ष
(द) शासनाध्यक्ष
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
भारत का उपराष्ट्रपति नियुक्त किए जाने के लिए किसी व्यक्ति में राज्य सभा का सदस्य बनने की योग्यता अवश्य होनी चाहिए। साथ ही उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन अध्यक्ष भी होता है।