कंकाल की मांसपेशियों की अनुमानित संख्या कितनी होती है बताइए estimated number of skeletal muscles in human body

estimated number of skeletal muscles in human body in hindi कंकाल की मांसपेशियों की अनुमानित संख्या कितनी होती है बताइए ?

1. कंकाल की मांसपेशियों की अनुमानित संख्या बताइए ?
(अ) 206 (ब) 200
(स) 500 (द) 700
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
2. दांतों की कठोर इनेमल परत क्या होती है?
(अ) कैल्सियम हाइड्रोक्साइड
(ब) कैल्सियम हाइड्रॉक्सी एपेटाइट
(स) कैल्सिमय ऑक्साइड
(द) कैल्सियम फॉस्फेट
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(*)
दांतों की इनेमल परत एक विशेष प्रकार के कठोर पदार्थ की बनी होती है जो कि हाइड्रॉक्सी एपेटाइट कहलाता है। यह एक लवण (Salt) है जो कि कैल्सियम फॉस्फेट तथा हाइड्रॉक्सिल से मिलकर बनता है।
3. कौन-सा भाग हाथी के गजदंत के रूप में बदलता है?
(अ) रदनक (ब) अग्रचर्वणक
(स) दूसरा कुंतक (द) चर्वणक
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
हाथी के ऊपरी जबड़े के दो कुंतक जीवन-भर वृद्धि करते रहते हैं और बड़े एवं लंबे गजदंत के रूप में बदल जाते हैं।
4. हाथी के दांत का विशाल रूप से बढ़ा हुआ कौन-सा हिस्सा है?
(अ) ऊपरी कृंतक (दंत) (ब) ऊपरी रदनक
(स) निचला रदनक (द) निचला कृंतक
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
5. औसत मानव मस्तिष्क का वजन होता है लगभग-
(अ) 1.64 kg (ब) 1.36 kg
(स) 1.46 kg (द) 1.63 kg
S.S.C.CPO परीक्षा, 2010
उत्तर-(ब)
औसत मानव मस्तिष्क का वजन लगभग 1.36 ाह होता है।
6. किसी पेशी में संकुचनशील प्रोटीन होते हैं-
(अ) ऐक्टिन और मायोसिन
(ब) ऐक्टिन और ट्रोपोमायोसिन
(स) मायोसिन और ट्रोपोनिन
(द) ट्रोपोनिन और ट्रोपोमायोसिन
S.S.C. हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
ऐक्टिन और मायोसिन पेशी में संकुचनशील प्रोटीन होते हैं। यह पेशियों को सिकोड़कर शरीर एवं अंगों को गति प्रदान करते हैं।
7. निम्न में से किस कशेरुकी में बहिःकंकाल नहीं होता?
(अ) ऐम्फिबिया (उभयचर) (ब) मैमेलिया (स्तनी वर्ग)
(स) एवीज (पक्षी-वर्ग) (द) कॉन्ड्रिक्थीज
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
बहिःकंकाल वे रचनाएं होती हैं जो त्वचा की बाहरी सतह पर स्थित रहती हैं और इसी को सुदृढ़ बनाने का काम करती हैं। जैसे- मछलियों एवं सरीसृपों की शल्कें, पक्षियों एवं स्तनियों के पंजे इत्यादि। ऐम्फिबिया (उभयचर) प्राणी में बहिःकंकाल नहीं होता है।
8. निम्नलिखित में से किस एक जीव में पसलियों की संख्या सबसे अधिक है?
(अ) मगर (ब) सांप
(स) रे मत्स्य (द) उड्डयन स्तनपायी
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
स्तनपायी (मैमल) में पसलियों की संख्या अधिक होती है। मानव में 12 जोड़ी अर्थात 24 पसलियां पाई जाती हैं। सांप के पश्च भाग में 200 से 400 हड्डियां (प्रत्येक एक जोड़ी पसलियों के साथ) पाई जाती हैं।
9. ओडोन्टोलॉजी विज्ञान की एक शाखा है। उसका संबंध किसके अध्ययन के साथ है?
(अ) अस्थि (ब) काल प्रभावन
(स) दंत (द) व्यक्तिवृत्त
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
ओडोन्टोलॉजी (Odontology) विज्ञान की एक शाखा है जो दांतों, उनकी संरचना और विकास तथा उनकी बीमारियों से संबंधित है।
10. अकल दाढ़-
(अ) पहली दाढ़ होती है (ब) दूसरी दाढ़ होती है
(स) तीसरी दाढ़ होती है (द) चैथी दाढ़ होती है
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
अकल दाढ़ या तीसरी दाढ़ उन दांतों के नाम हैं जो आखिर में निकलते हैं। अधिकतर लोगों को चार अकल दाढ़ होते हैं।
11. ऑस्टियोसाइट पाए जाते हैं-
(अ) अस्थि में (ब) रुधिर में
(स) उपास्थि में (द) लसीका में
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
ऑस्टियोसाइट अस्थि में, कॉन्ड्रोसाइट उपास्थि में तथा थ्राम्बोसाइट रुधिर में पाया जाता है।
12. जानुफलक का दूसरा नाम है-
(अ) जत्रुक (क्लेविकल) (ब) जान्विक (पटेल्ला)
(स) बहिः प्रकाष्ठिका (रेडियस) (द) जोड़
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
जानुफलक का दूसरा नाम जान्विक (पटेल्ला) है जो प्रत्येक घुटने पर आगे की ओर स्थित एक छोटी, त्रिकोणाकार सी हड्डी होती है जो एक कंडरा में कैल्शिकरण के कारण बनती है। ऐसी हड्डी को सिसैमॉइड हड्डी कहते हैं। यह घुटने की संधि की सुरक्षा करती है और घुटने के मुड़ने में सहायता करती है।
13. सिग्मारूपी बृहदांत्र किसका भाग है?
(अ) बड़ी आंत (ब) क्षुद्रांत्र (इलियम)
(स) छोटी आंत (द) गुदा
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत-प्) परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
सिग्मारूपी बृहदांत्र बड़ी आंत का भाग है जो मलाशय एवं गुदा से संबद्ध होता है।
14. महारंध्र, जो एक द्वारक है, कहां होता है?
(अ) कान (ब) फेफड़े
(स) मेखला (द) कपाल
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
महारंध्र, जो एक द्वारक है, कपाल में होता है।

परिसंचरण तंत्र
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्न (2016)
 रक्त समूह (ब्लड ग्रुप) की खोज किसने की थी? – लैंडस्टीनर
 ए. बी. रक्त समूह मे -एंटीबॉडी नहीं रहते
 रक्त में श्वेत कणों का मुख्य प्रयोजन क्या है?
– संक्रमण से संघर्ष करना
 रक्त का रंग साइटोक्रोम, क्लोरोफिल, हीमोसायानीन तथा हीमोग्लोबिन में से किसकी उपस्थिति के कारण लाल होता है? – हीमोग्लोबिन
 रक्त में RBC के बढ़ने से कौन-सी स्थिति बन जाती है?
– पॉलीसाइथीमिया
 एक सर्वदाता का ब्लड ग्रुप क्या होता है? -व्
 रक्तोत्पति कहां होती है? -अस्थि मज्जा
 कौन-सा हॉर्मोन रक्त में शर्करा की मात्रा नियंत्रित करता है?
– इंसुलिन
 रक्त प्रवाह में हवा के बुलबुले का होना जीवन के लिए क्यों खतरनाक होता है? – रक्त के प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो जाती है
 आस-पास के वातावरण में पशुओं और पौधों के संबंध के अध्ययन को क्या कहते हैं? – पारिस्थितिक विज्ञान
 स्फिग्मोमैनोमीटर किसमें रक्त दाब को मापता है? -धमनियों
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. स्टारफिश के परिसंचरण तंत्र को क्या कहा जाता है?
(अ) जठर वाही तंत्र (ब) जलवाही तंत्र
(स) हीमल तंत्र (द) नाल तंत्र
S.S.C. स्टेनोग्राफर (‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
स्टारफिश में परिसंचरण 3 स्थानों पर संपन्न होता है-
(1) पेरिविसेरल कोएलम (Perivisceral Coelom),(2) जल वाहा तंत्र (Water Vascular System) एवं (3) हीमल तंत्र (Haemal System) इस प्रकार इस प्रश्न के 2 उत्तर सही हैं। SSC ने इस प्रश्न का उत्तर (स) दिया है।
2. पुरानी और नल नष्टप्राय लाल रक्त कणिकाएं कहां नष्ट हो जाती है?
(अ) प्लीहा (ब) यकृत
(स) आमाशय (द) अस्थि मज्जा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
अस्थि मज्जा से उत्पन्न लाल रक्त कणिकाएं जब क्षतिग्रस्त या पुरानी हो जाती हैं तो वे प्लीहा में नष्ट हो जाती हैं।
3. सबसे बड़ा श्वेत रुधिराणु है-
(अ) लसीकाणु (लिम्फोसाइट)
(ब) एक केंद्रकाणु (मोनोसाइट)
(स) बिम्बाणु (थ्रोम्बोसाइट)
(द) रक्ताणु (लाल रुधिर कणिका) (एरिथ्रोसाइट)
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
मोनोसाइट सबसे बड़ा श्वेत रुधिराणु है तथा इसका व्यास 20µउ तक हो सकता है।
4. रोग प्रतिकारकों को उत्पन्न करने वाला सेल कौन-सा है?
(अ) रेड ब्लड सेल (ब) न्यूट्रोफिल
(स) लिम्फोसाइट (द) प्लेटलेट्स
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
लिम्फोसाइट कणिकाविहीन श्वेत रुधिराणु होती हैं। यह श्वेत रुधिराणुओं की कुल संख्या का 20% से 30% होती हैं। यह दो प्रकार का होता है। B-लिम्फोसाइट व T- लिम्फोसाइट जिसमें B लिम्फोसाइट प्रतिरक्षी प्रोटीन बनाता है। एचआईवी विषाणु लिम्फोसाइट को नष्ट कर प्रतिरक्षा तंत्र को कमजोर कर देते हैं।
5. एड्स के विषाणु किसे नष्ट कर देते हैं?
(अ) न्यूट्रोफिल (ब) बेसोफिल
(स) लिम्फोसाइट (द) मोनोसाइट
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
6. किस प्रक्रिया द्वारा श्वसन के दौरान गैसें रुधिर में प्रवेश करती हैं और फिर उसे छोड़ती हैं?
(अ) सक्रिय परिवहन (ब) विसरण
(स) विसरण और सक्रिय परिवहन (द) परासरण
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
विसरण प्रक्रिया द्वारा श्वसन के दौरान गैसें रुधिर में प्रवेश करती हैं और फिर उसे छोड़ती हैं।
7. प्राकृतिक कोलॉइड कौन-सा है?
(अ) इक्षु-शर्करा (ब) रक्त
(स) सोडियम क्लोराइड (द) यूरिया
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
संपूर्ण रक्त, प्लाज्मा एवं एल्ब्युमिन प्राकृतिक कोलॉइड के उदाहरण हैं।
8. रक्त में हीमोग्लोबिन एक सम्मिश्र प्रोटीन है जिसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है-
(अ) लौह (ब) रजत
(स) तांबा (द) स्वर्ण
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
हीमोग्लोबिन रुधिर की लाल रक्त कणिकाओं में पाया जाने वाला प्रोटीन है, जिसमें लोहा पाया जाता है। यह टेट्रामर प्रोटीन होता है जिसमें 4 श्रृंखलाएं α2 β2 होती है। α में 141 अमीनो एसिड तथा β में 146 अमीनो एसिड होती है। हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन (O2) को अवशोषित कर गहरे लाल रंग का ‘ऑक्सीहीमोग्लोबिन‘ नामक अस्थायी यौगिक बनाता है जो विखंडित होकर ऑक्सीजन छोड़ देता है और यही ऑक्सीजन शरीर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचती है व CO2 को वापस लाती है।