कार्बन एवं उसके यौगिक , carbon and its compounds class 10 notes pdf in hindi

carbon and its compounds class 10 notes pdf in hindi , कार्बन एवं उसके यौगिक : यह अध्याय कक्षा 10 के विज्ञान विषय का 8 वाँ पाठ है इसमें हम पहले कार्बन के बारे में अध्ययन करेंगे और इसके बाद कार्बन से बनने वाले यौगिको के बारे में विस्तार से जानेंगे।

टॉपिक

  • कार्बन परमाणु की विशेषताएँ
  • हाइड्रोकार्बन एवं इसका वर्गीकरण
  • कार्बन यौगिकों की नाम पद्धति
  • एल्केन का नामकरण
  • एल्किन का नामकरण
  • एल्काइन का नामकरण
  • कार्बन के अपरूप
  • हीरा , उपयोग
  • ग्रेफाईट , संरचना , उपयोग
  • फुलरीन , संरचना , उपयोग
  • दैनिक जीवन में उपयोगी कुछ महत्वपूर्ण कार्बनिक यौगिक
  • क्लोरो फ्लोरो कार्बन या फ्रियॉन , नामकरण , उपयोग
  • सी.एन.जी. (CNG) , उपयोग
  • बहुलक , प्रकार
  • प्राकृतिक बहुलक
  • संश्लेषित बहुलक
  • कृत्रिम रेशे , नाइलोन 66 , टेरीलीन रेयॉन
  • प्लास्टिक , पोलीथिन , पोली विनाइल क्लोराइड , पोली एक्रिलो नाइट्राइल , पोली स्ट्राईरीन

बहुचयनात्मक प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1 : मेथेन में बंध कोण का मान कितना होता है ?

प्रश्न 2 : C5H10 हाइड्रोकार्बन है ?

प्रश्न 3 : फ्रियॉन-11 का अणुसूत्र क्या है ?

प्रश्न 4 : प्राकृतिक रबर किसका बहुलक होता है ?

प्रश्न 5 : कार्बन का कौनसा अपरूप विद्युत का सुचालक होता है ?

प्रश्न 6 : प्राकृतिक रबर की गुणवत्ता एवं तनन सामर्थ्य बढाने के के लिए इसे सल्फर (s) के साथ गर्म करते है इस क्रिया को क्या कहते है ?

प्रश्न 7 : यदि कार्बन में कार्बन परमाणु की संख्या 3 है तो पूर्वलग्न क्या होगा ?

प्रश्न 8 : CH=CH-CH2-Cl का IUPAC नाम क्या है ?

अतिलघुरात्मक प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न 9 : एल्केन , एल्कीन एवं एल्काइन श्रेणी का सामान्य सूत्र लिखिए।

प्रश्न 10 : हाइड्रोकार्बन कौनसे दो तत्वों से निर्मित होते है ?

प्रश्न 11 : IUPAC का पूरा नाम लिखिए।

प्रश्न 12 : वल्कनीकरण की परिभाषा दीजिये।

प्रश्न 13 : फुलरीन में कार्बन परमाणुओं की संख्या कितनी हो सकती है ?

प्रश्न 14 : कार्बन परमाणु की ज्यामिति कैसी होती है ?

प्रश्न 15 : फ्रियॉन की परिभाषा दीजिये।

प्रश्न 16 : सबसे पहले कार्बनिक यौगिक का निर्माण करने वाला वैज्ञानिक कौन था ?

प्रश्न 17 : CNG का पूरा नाम लिखिए।

प्रश्न 18 : आरलॉन किन अणुओं के बहुलकीकरण से बनता है ?

प्रश्न 19 : कार्बन के अपरूपो के नाम लिखिए।

प्रश्न 20 : आइसोब्युटेन का IUPAC नाम लिखिए।

प्रश्न 21 : PAN का पूरा नाम लिखिए।

प्रश्न 22 : PVC किसके बहुलकीकरण से बनता है ?

लघुरात्मक प्रश्न तथा उत्तर

प्रश्न 23 : हीरा एवं ग्रेफाईट के गुणों में कोई तीन अंतर बताइए।

प्रश्न 24 : कार्बन परमाणु की “श्रृंखलन” प्रवृति से आप क्या समझते है ?

प्रश्न 25 : निम्न के IUPAC नाम एवं संरचना सूत्र लिखिए।

C5H12

C4H8

         C3H4

प्रश्न 26 : फ्रियॉन के दो उपयोग लिखिए।

प्रश्न 27 : CNG ईंधन के रूप में LPG से श्रेष्ठ क्यों है ?

प्रश्न 28 : हीरा कठोर एवं ग्रेफाईट मुलायम होता है क्यूँ ?

प्रश्न 29 : फुलरीन की कोई चार विशेषताएँ बताइए।

प्रश्न 30 : हाइड्रोकार्बन के वर्गीकरण का रेखाचित्र बनाइये।

प्रश्न 31 : ग्रेफाइट का उपयोग लिखिए।

प्रश्न 32 : कार्बन परमाणु की प्रमुख विशेषताएं लिखिए।

प्रश्न 33 : निम्न के IUPAC नाम लिखिए –

(i) आइसो आक्टेन

(ii) नियोपेन्टेन

प्रश्न 34 : प्लास्टिक किसे कहते है ? प्रमुख प्लास्टिक बहुलको के नाम लिखिए।

प्रश्न 35 : हीरा एवं फुलरीन की उपयोगिता बताइए।

प्रश्न 36 : फ्रियॉन के नामकरण को समझाइये।

निबंधात्मक प्रश्न व उनके उत्तर

प्रश्न 37 : संश्लेषित बहुलक क्या है ? इनके निर्माण की प्रक्रिया एवं उपयोग लिखिए।

प्रश्न 38 : निम्न पर टिपण्णी लिखिए –

(i) फ्रियॉन

(ii) सी.एन.जी.

(iii) प्राकृतिक रबर

प्रश्न 39 :

(क) एल्केन के नामकरण में प्रयुक्त मुख्य नियमो को लिखिए।

(ख) निम्न के सूत्र लिखिए –

(i) नियोपेन्टेन

(ii) आइसोपेन्टेन

(iii) 1 ,3 -डाईक्लोरोप्रोपेन

(iv) 3-एथिल-4-मेथिल हेक्सेन

(v) 3-मेथिल-1-ब्युटीन

महत्वपूर्ण बिंदु या कार्बन एवं उसके यौगिक का सारांश

  • हम हमारे दैनिक जीवन में जिन सब वस्तुओं का इस्तेमाल करते है कार्बन को आधार माना जाता है और यही कारण है कि इस तत्व को महत्वपूर्ण तत्व माना गया है। कार्बन की संयोजकता 4 होती है।
  • कार्बन में श्रृंखलन का गुण पाया जाता है अर्थात कार्बन परमाणु आपस में जुड़ते जाते है जिससे एक श्रृंखला बन जाती है और इस प्रकार कई यौगिको का निर्माण होता है।
  • कार्बन और हाइड्रोजन आपस में सहसंयोजक बंध द्वारा जुड़े रहते है और जब कार्बन और हाइड्रोजन आपस में मिलकर कोई यौगिक बनाते है तो उसे हाइड्रोकार्बन कहते है।
  • हाइड्रोकार्बन तीन प्रकार का होता है –

एल्केन : इसमें इसमें कार्बन-कार्बन के मध्य एकल बंध (C-C) पाया जाता है।

एल्किन : इसमें इसमें कार्बन-कार्बन के मध्य द्वि बंध (C=C) पाया जाता है।

एल्काइन : इसमें इसमें कार्बन-कार्बन के मध्य त्रि बंध (C≡C) पाया जाता है।

  • कार्बनिक यौगिको के नामकरण के लिए प्रमुख रूप से तीन पद्धतियाँ काम में ली जाती है जो निम्न है –

रुढ पद्धति : कार्बनिक यौगिको के नामकरण की इस पद्धति में किसी यौगिक का नाम उसके किसी गुण या उसके प्राकृतिक स्रोत के आधार पर दिया जाता है , उदाहरण : HCOOH यौगिक का नाम फार्मिक अम्ल होता है क्यूंकि इसे लाल चींटी के आसवन से प्राप्त किया जाता है और लाल चींटी को फार्मिक कहते है।

व्युत्पन्न पद्धति : यौगिको के नामकरण की इस पद्धति में यौगिक का नाम उस श्रेणी के सरलतम यौगिक का व्युत्पन्न मानकर दिया जाता है।

IUPAC पद्धति : कार्बनिक यौगिको के नामकरण की इस पद्धति में किसी यौगिक का नाम कई प्रकार के नियमो के आधार पर दिया जाता है अर्थात इसमें कुछ नियम है जिनके आधार पर यौगिक का नामकरण किया जाता है।

  • संपीडित प्राकृतिक गैस : इस गैस को CNG कहा जाता है इस गैस का पूरा नाम compress natural gas होता है , इस गैस का उपयोग पेट्रोल और डीजल के स्थान पर वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है।