परमाणु सिद्धान्त , तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण व गुणधर्म , atomic theory periodic classification and properties of elements in hindi

atomic theory periodic classification and properties of elements in hindi , परमाणु सिद्धान्त , तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण व गुणधर्म : यह कक्षा 10 का अध्याय 7 है जिसमें हम पहले परमाणु सिद्धांत के बारे में अध्ययन करेंगे और उसके बाद तत्वों का आवर्त सारणी के अनुसार वर्गीकरण का अध्ययन करेंगे और इस आवर्त सारणी के गुणधर्मो का भी विस्तार से अध्ययन करेंगे।

टॉपिक

  • डाल्टन का परमाणु सिद्धांत
  • थोमसन का परमाणु मॉडल
  • रदर फोर्ड का स्वर्ण पत्र प्रयोग
  • नील्स बोर की परिकल्पना
  • तत्वों के वर्गीकरण की आवश्यकता
  • तत्वों का वर्गीकरण
  • मेंडेलीफ की आवर्त्त सारणी
  • आधुनिक आवर्त सारणी
  • गुणों में आवर्त्तिता
  • परमाणु त्रिज्या
  • आयनिक त्रिज्या
  • आयनन एन्थैल्पी
  • इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी
  • विद्युत ऋणता
  • संयोजकता
  • परमाणु का आकार
  • सहसंयोजक त्रिज्या
  • वांडरवाल त्रिज्या
  • धात्विक एवं अधात्विक गुण

बहुचयनात्मक प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न 1 : रदरफोर्ड के प्रयोग में किन विकिरणों का प्रयोग किया गया था ?

प्रश्न 2 : पदार्थ का सबसे छोटा कण होता है ?

प्रश्न 3 : तत्वों का प्रथम आवर्ती वर्गीकरण किसने दिया था ?

प्रश्न 4 : आधुनिक आवर्त सारणी पदार्थ के किस गुण पर आधारित है ?

प्रश्न 5 : आधुनिक आवर्त्त सारणी में आवर्त्त तथा वर्गों की संख्या कितनी है ?

प्रश्न 6 : आवर्तसारणी में परमाणु आकार वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर ?

प्रश्न 7 : वांडरवाल त्रिज्या सहसंयोजक त्रिज्या से होती है ?

प्रश्न 8 : एक लघुआवर्त्त में तत्वों की संख्या होती है ?

प्रश्न 9 : उदासीन परमाणु से इलेक्ट्रॉन पृथक करने के लिए दी जाने वाली ऊर्जा होती है ?

प्रश्न 10 : किस तत्व की विद्युतऋणता सर्वाधिक होती है ?

प्रश्न 11 : सर्वाधिक धात्विक गुण किस वर्ग के सदस्य रखते है ?

अतिलघुरात्मक प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 12 : थोमसन के मॉडल का नाम बताइए ?

प्रश्न 13 : बोर की कक्षाओं को क्या कहते है ?

प्रश्न 14 : आधुनिक आवर्त नियम क्या है ?

प्रश्न 15 : मेंडलीफ का आवर्त नियम लिखे।

प्रश्न 16 : मेंडलीफ ने तत्वों को उनके किस गुण के आधार पर आवर्ती क्रम में रखा ?

प्रश्न 17 : 18 वें वर्ग के सदस्यों को क्या नाम दिया गया है ?

प्रश्न 18 : d ब्लॉक तथा f ब्लॉक तत्वों का अन्य नाम क्या है ?

लघुरात्मक प्रश्न तथा उत्तर

प्रश्न 19 : धातु , अधातु एवं उपधातु का आधुनिक आवर्त सारणी में स्थान बताइये।

प्रश्न 20 : इलेक्ट्रॉन लब्धि एन्थैल्पी की एक वर्ग में आवर्तिता समझाइये।

प्रश्न 21 : वांडरवाल त्रिज्या एवं सहसंयोजक त्रिज्या से आप क्या समझते है ?

प्रश्न 22 : धनायन उदासीन परमाणु से छोटा तथा ऋण आयन उदासीन परमाणु से बड़ा होता है क्यूँ ?

प्रश्न 23 : प्रभावी नाभिकीय आवेश से क्या समझते है ? यह वर्ग एवं आवर्त में किस प्रकार परिवर्तित होता है ?

प्रश्न 24 : संयोजकता एक ही आवर्त में बाएँ से दायें किस प्रकार का आवर्ती गुणधर्म प्रदर्शित करती है ?

प्रश्न 25 : डाल्टन का परमाणु संरचना सिद्धांत लिखे।

निबंधात्मक प्रश्न व उनके उत्तर

प्रश्न 26 : मेण्डलीफ की आवर्त सारणी के गुण एवं दोषों को सूचीबद्ध करें।

प्रश्न 27 : तत्वों के निम्नलिखित गुण आवर्तसारणी में किस प्रकार आवर्तितता दर्शाते है –

(i) परमाणु त्रिज्या

(ii) आयनन एन्थैल्पी

(iii) विद्युत ऋणात्मकता

प्रश्न 28 : आधुनिक आवर्त्तसारणी के द्वारा तत्वों के वर्गीकरण को समझाइये।

प्रश्न 29 : रदरफोर्ड  के स्वर्ण पत्र प्रयोग का वर्णन करे इस प्रयोग का परिणाम तथा निकाले गए निष्कर्षो का भी उल्लेख करे।

महत्वपूर्ण बिंदु या पाठ 7 का सारांश

  • जैसा कि हम जानते है कि प्रत्येक वस्तु की सबसे छोटी इकाई परमाणु होती है और परमाणु के बारे में जानकारी देने के लिए सबसे पहले डाल्टन ने सिद्धांत दिया था जिसे डाल्टन का सिद्धान्त कहते है। डाल्टन ने अपने सिद्धांत में बताया कि प्रत्येक पदार्थ परमाणुओं से मिलकर बना होता है।
  • थॉमसन मॉडल : थोमसन ने परमाणु के सन्दर्भ में जानकारी देने के लिए अपना मॉडल दिया जिसे प्लम पुडिंग मॉडल भी कहते है इसके अनुसार परमाणु एक धनावेशित गोले के समान होता है और इलेक्ट्रॉन ऋण आवेशित रहते है जो इसमें एक समान रूप से पूरे गोले में वितरित रहते है।
  • रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल : परमाणु के सन्दर्भ में रदरफोर्ड ने कई प्रयोग किये और उनके निष्कर्ष के आधार पर बताया कि परमाणु का अधिकांश भाग खोखला होता है तथा सम्पूर्ण धनावेश इसके मध्य में उपस्थित होता है जिसे नाभिक कहा जाता है और इलेक्ट्रॉन इस नाभिक के अर्थात धनावेश के चारों तरफ चक्कर लगाते रहते है।
  • नोल्स बोर का परमाणु मॉडल : नील्स बोर के अनुसार परमाणु में इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर निश्चित ऊर्जा के कक्षाओं में ही चक्कर लगाता है।
  • न्यूलैंड का अष्टक नियम : न्युलैंड नाम वैज्ञानिक नेतत्वों को  परमाणु भार के आरोही क्रम में व्यवस्थित किया और उन्होंने यह पाया कि प्रत्येक आठवें तत्व के गुण , पहले तत्व के समान होता है , इसे न्यूलैण्ड का अष्टक नियम कहते है।