हमारी app डाउनलोड करे और फ्री में पढाई करे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
Download our app now हमारी app डाउनलोड करे

ब्राउनियन गति व रंग कोलॉइडी गुण Brownian motion and color in hindi

By   October 21, 2017

Brownian motion and color in hindi कोलॉइडी गुण ब्राउनियन गति व रंग क्या है ?

2. रंग(color) :

सब्सक्राइब करे youtube चैनल

कोलाइडी विलयन रंगीन होते है इनका रंग प्रकीर्णित प्रकाश की तरंग दैर्ध्य पर निर्भर करता है , प्रकीर्णित प्रकाश की तरंग दैर्ध्य कणों के आकार पर निर्भर करती है।

जैसे : गोल्ड सॉल का रंग लाल होता है।  कणों का आकार बढ़ने के साथ साथ इसका रंग क्रमशः बैंगनी , नीला , स्वर्णिम हो जाता है।

3. ब्राउनियन गति (Brownian motion) :

कोलाइडी कण परिक्षेपण माध्यम में सीधी रेखा में इधर उधर (zig -zag ) गति करते है।  इस गति को ब्राउनियन गति कहते है।

व्याख्या : कोलाइडी कणो से परिक्षेपण माध्यम के अणु लगातार टकराते रहते है जिससे कोलाइडी कण परिणामी बल की दिशा में गति करते रहते है।  जब ये कण दूसरे कण से टकराते है तो अपनी दिशा परिवर्तित कर लेते है।

नोट : कोलाइडी कणो का आकार छोटा तथा परिक्षेपण माध्यम की श्यानता कम होने पर ब्राउनियन गति अधिक होती है।