विज्ञान की शाखाएँ (branches of science in hindi) , प्राकृतिक विज्ञान , जीवाश्म , भूगर्भिकी , वनस्पति

(branches of science in hindi) विज्ञान की शाखाएँ : विज्ञान की शाखाओं को प्राय: वैज्ञानिक क्षेत्र या वैज्ञानिक विषय आदि नामों से भी संबोधित किया जाता है।
चूँकि हम जानते है कि हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विज्ञान का महत्व होता है और इसलिए एक विशेष प्रकार की शाखा के अंतर्गत हम उस विशेष क्षेत्र के बारे में अध्ययन कहते है जो ही विज्ञान की शाखा मानी जाती है।
जैसे मुख्य रूप से विज्ञान को तीन ग्रुप में बांटा गया है जो निम्न है –
1. सामान्य विज्ञान
2. प्राकृतिक विज्ञान
3. सामाजिक विज्ञान
1. सामान्य विज्ञान : विज्ञान की इस शाखा के अन्तर्गत गणित और तार्किक गणना आदि का अध्ययन करते है। इसमें गणित से सम्बंधित विधियों का अध्ययन किया जाता है।
2. प्राकृतिक विज्ञान : इस शाखा में सभी प्रकार की प्राकृतिक घटनाओं का अध्ययन करते है इस शाखा में भू विज्ञान , जीव विज्ञान , भौतिक विज्ञान , रसायन विज्ञान आदि शामिल है।
3. सामाजिक विज्ञान : इस शाखा में मनुष्य के व्यवहार और सामाजिक आदि का अध्ययन करते है।
इनमें से प्राकृतिक और सामाजिक विज्ञान दोनों शाखाएँ प्रयोगों और उनके निष्कर्षों से प्राप्त आंकड़ो के ज्ञान पर आधारित होती है , इन विज्ञान की शाखाओं में बिना प्रयोगों के किसी भी निष्कर्ष का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।
विज्ञान का अध्ययन सरल करने के लिए और एक विशेष क्षेत्र का ज्ञान अर्जित करने के लिए विज्ञान को लगभग 100 से भी अधिक शाखाओं में विभाजित किया जाता है जिनमें इ कुछ निम्न है –

भौतिक विज्ञान

इस शाखा की कुछ उपशाखा निम्न होती है –
भौतिकी : इसमें ऊर्जा और कणों के बारे में और इनके मध्य होने वाली क्रियाओं का विस्तार से अध्ययन किया जाता है , क्षेत्र के विशेषज्ञ जिन्हें भौतिक विज्ञानी कहते है वे इस प्रकार की विषयों का अध्ययन करते है जैसे गुरुत्व , प्रकाश , और समय।
रसायन विज्ञान : कणों की संरचना , उनके गुण और उनकी आपस में क्रियाओं का अध्ययन इस शाखा में किया जाता है।
खगोलिकी : इसमें पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर स्थित ब्रह्माण्ड के बारे में अध्ययन किया जाता है।

पृथ्वी विज्ञान

विज्ञान की इस शाखा में निम्न उपशाखाएं शामिल है –
भूगर्भिकी : इसमें पृथ्वी की संरचना , इतिहास , और इसके उद्भव के बारे में अध्ययन किया जाता है , इसके अलावा पृथ्वी के भौतिक , रासायनिक और जैविक परिवर्तन के बारे में भी ज्ञान इसी शाखा में प्राप्त किया जाता है।
जीवाश्म विज्ञान : इसमें पृथ्वी पर मानव जीवन अस्तित्व के बारे में अध्ययन किया जाता है तथा मानव जीवन से सम्बंधित इतिहास के बारे में ज्ञान प्राप्त किया जाता है।
अंतरिक्ष-विज्ञान : इस शाखा में वायुमण्डल और इससे सम्बंधित घटनाओं का अध्ययन किया जाता है जैसे मौसम की जानकारी , और परिवर्तन का पता इसी विज्ञान की शाखा में लगाया जाता है।

जिव विज्ञान

इस विज्ञान की शाखा में जीवों से सम्बन्धित अध्ययन किया जाता है।  इसकी उपशाखा निम्न है –
वनस्पति विज्ञान : इसमें पेड़ पौधों से सम्बन्धित अध्ययन किया जाता है।
प्राणी विज्ञान : इसमें जानवरों और उनके जीवन के बारे में अध्ययन किया जाता है।
चिकित्सा विज्ञान : इसमें रोगों की पहचान , उनके कारण और उनके इलाज से सम्बन्धित अध्ययन किया जाता है , अर्थात इसमें रोग के लक्षण से लेकर , बीमारी के इलाज तक का सम्पूर्ण अध्ययन किया जाता है।