WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थीं ? who was the first lady governor of an indian state

who was the first lady governor of an indian state in hindi स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थीं ?

1. वर्ष 2000 में संसद द्वारा कानून पारित किए जाने के बाद मध्य प्रदेश से काटकर बनाए गए राज्य का नाम है –
(अ) वनांचल (ब) छत्तीसगढ़
(स) विदर्भ (द) उत्तरांचल
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
28 अगस्त, 2000 को राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व बिहार को विभाजित करके देश में तीन नए राज्यों क्रमशः उत्तरांचल, छत्तीसगढ़ व झारखंड के गठन से संबंधित विधेयकों को मंजूरी प्रदान की। 1 नवंबर, 2000 को छत्तीसगढ़, 9 नवंबर, 2000 को उत्तरांचल और 15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य अस्तित्व में आ गए।

प्रश्न : स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थीं?
(अ) श्रीमती सरोजिनी नायडू (ब) श्रीमती सुचेता कृपलानी
(स) श्रीमती इंदिरा गांधी (द) श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल श्रीमती सरोजिनी नायडू थीं जो स्वतंत्रता के बाद उत्तर प्रदेश राज्य की राज्यपाल बनीं और वर्ष 1949 में अपनी मृत्यु तक इस पद पर रहीं।
2. किस राज्य का नाम हाल में परिवर्तित किया गया है?
(अ) झारखंड (ब) उड़ीसा
(स) पश्चिम बंगाल (द) आंध्र प्रदेश
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
सितंबर, 2011 से संविधान संशोधन के बाद से उड़ीसा राज्य को ‘ओडिशा‘ एवं उड़िया भाषा को ‘ओडिया‘ नाम से जाना जाता है।
3. किस अनुच्छेद के अनुसार, राज्य विधान परिषद बनाई या समाप्त की जा सकती है?
(अ) अनुच्छेद 167 (ब) अनुच्छेद 168
(स) अनुच्छेद 170 (द) अनुच्छेद 169
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
अनुच्छेद 169 के अनुसार यदि किसी राज्य की विधान सभा राज्य विधान परिषद के सृजन अथवा समाप्त का प्रस्ताव कुल सदर संख्या के दो तिहाई बहुमत द्वारा पारित कर दें तो भारत का उस राज्य में विधि के द्वारा विधान परिषद का सृजन अथवा करती है।
4. राज्य विधान सभा में धन विधेयक किसकी पूर्व अनुमति से प्रस्तुत किया जा सकता है?
(अ) राज्य का राज्यपाल (ब) राज्य का मुख्यमंत्री
(स) विधान सभा का अध्यक्ष (द) राज्य का वित्त मंत्री
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2007
उत्तर-(अ)
अनुच्छेद 207 के अनुसार, राज्य विधान सभा में धन विधेयक राज्यपाल की पूर्व अनुमति से ही प्रस्तुत किया जा सकता है।

6. कौन राज्य योजना बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य करता है?
(अ) राज्यपाल (ब) मुख्यमंत्री
(स) विरोधी पक्ष का नेता (द) स्पीकर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
मुख्यमंत्री राज्य योजना बोर्ड के अध्यक्ष के रूप मे कार्य करता है। इसके अतिरिक्त राज्य योजना बोर्ड में एक उपाध्यक्ष, अंश कालिक तथा पूर्ण कालिक सदस्य एवं सचिव की भी नियुक्ति की जाती है।।
7. संविधान बनने के समय जो क्षेत्र नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (एन.ई.एफ.ए.) के नाम से जाना जाता है, वह अब है-
(अ) असम राज्य (ब) अरुणाचल प्रदेश राज्य
(स) मेघालय राज्य (द) नगालैंड राज्य
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी ;छम्थ्।द्ध को असम के सीमावर्ती हिस्से से अलग कर वर्ष 1948 में बनाया गया था। इसे विशेष प्रशासन के तहत रखा गया था। वर्ष 1986 के अधिनियम (20-2-1987 से लागू) द्वारा इसे अरुणाचल प्रदेश के नाम से अलग राज्य का दर्जा दिया गया।
 संवैधानिक अनुसूचियां
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्न (2016)
 किस अनुसूची में असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम के चार पूर्वोत्तर राज्यों में जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन का विशेष प्रावधान है? – छठवीं अनुसूची
 कौन-सा संविधान संशोधन अधिनियम प्रारंभिक शिक्षा के मूल अधिकार के रूप में होने से संबंधित है?
– 86वां संविधान संशोधन अधिनियम
 संविधान में संशोधन की कार्यवाही आरंभ की जा सकती है-
– यदि संसद के किसी भी सदन में विधेयक पेश किया जाए
 भारत के संविधान में अब तक कितने संशोधन बनाए जा चुके है?
– 122
 कौन-सा संविधान संशोधन अधिनियम संसद सदस्यों और विधान सभा सदस्यों की अयोग्यता से संबंधित है?
– 52वां संशोधन अधिनियम
 42वें संविधान संशोधन, 1976 द्वारा प्रस्तावना में कौन-सा शब्द जोड़ा गया?. – समाजवादी
 भारत में संविधान की उद्देशिका में ‘धर्मनिरपेक्ष‘ शब्द कौन-से संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया?- 42वां संविधान संशोधन
ऑफलाइन परीक्षा प्रश्न (2006-2015)
1. भारतीय संविधान की समवर्ती सूची की धारणा किस देश के संविधान से ली गई है?
(अ) जापान (ब) कनाडा
(स) ऑस्ट्रेलिया (द) यू.एस.ए.
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
भारतीय संविधान की समवर्ती सूची की धारणा ऑस्ट्रेलिया के संविधान से ली गई है। वर्तमान में समवर्ती सूची के अधीन 52 विषय हैं।
2. भारत के संविधान में कितनी अनुसूचियां हैं?
(अ) 9 (ब) 10
(स) 11 (द) 12
S.S.C.Section off. परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
वर्तमान में भारत के संविधान में कुल 12 अनुसूचियां हैं। मूल संविधान में केवल 8 अनुसूचियां ही थीं। नवीन समाविष्ट अनसूचियां 9, 10, 11 और 12 क्रमशः संपत्ति अधिग्रहण, दल-बदल. पंचायती राज और नगरीय निकायों से संबंधित हैं।
3. हमारे संविधान में ‘आर्थिक आयोजना‘ शामिल है-
(अ) संघ सूची में (ब) राज्य सूची में
(स) समवर्ती सूची में (द) किसी विशिष्ट सूची में नहीं
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
हमारे संविधान में सातवीं अनुसूची के अंतर्गत तीन सूचियां है- संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची। समवर्ती सूची मे प्रविष्टि 20 के तहत ‘आर्थिक एवं सामाजिक आयोजना‘ को शामिल किया गया है।
4. निम्न में से कौन-सा विषय राज्य सूची के अंतर्गत आता है?
(अ) कृषि (ब) दंड विधि
(स) शिक्षा (द) रक्षा
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
दिए गए विषयों में कृषि का विषय राज्य सूची के अंतर्गत आता है। रक्षा संघ सूची का विषय है, जबकि दंड विधि और शिक्षा समवर्ती सूची में हैं।
5. निम्न में कौन-सी मदें श्समवर्ती सूचीश् के अंतर्गत आती हैं?
(अ) अंतर्राज्यीय नदियां (ब) मजदूर संघ
(स) नागरिकता (द) स्थानीय शासन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
‘अंतर्राज्यीय नदियां‘ संघ सूची की प्रविष्टि 56 के अंतर्गत आती हैं। जबकि मजदूर संघ या व्यापार संघ समवर्ती सूची का प्रविष्टि 22 के अंतर्गत आते हैं।
6. निम्न में से कौन-से विषय हमारे संविधान की समवर्ती सूची में शामिल नहीं हैं?
(अ) मजदूर संघ
(ब) शेयर बाजार तथा भावी (फ्यूचर्स) बाजार
(स) जंगली जानवरों तथा पक्षियों का संरक्षण
(द) जंगल
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
हमारे संविधान की सातवीं अनुसूची में तीन सूचियों संघ, राज्य एवं समवर्ती और इनके अंतर्गत शामिल विषयों का उल्लेख है। उपर्युक्त विकल्पों में शेयर बाजार तथा वायदा कारोबार संघ सूची के अधीन विषय हैं।
7. संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची में सभी विधायी मुद्ये शामिल हैं, फिर भी कोई ऐसी मद हो सकती है, जिसका उल्लेख किसी में भी न हो। उस मद पर कानून कौन बनाएगा?
(अ) केवल संसद (ब) केवल राज्य विधानमंडल
(स) (अ) और (ब) दोनों (द) न (अ) और न ही (ब) को
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
यदि कोई विधायी मुद्दा संघ सूची, राज्य सूची या समवर्ती शामिल नहीं है, तो वह अवशिष्ट विषयों में आएगा। संविधान के अनुच्छेद 248 के अनुसार, अवशिष्ट विषयों पर विधान कर शक्ति संसद में निहित है।
8. भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में भाषाओं की संख्या है-
(अ) 15 (ब) 18
(स) 22 (द) 14
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में भाषाओं की संख्या 22 इन भाषाओं में शामिल हैं- (1) असमिया, (2) बांग्ला, (3) बोडी, (4) संथाली, (5) डोगरी, (6) गुजराती, (7) हिन्दी, (8) कन्नड़, (9) कोंकणी, (10) कश्मीरी, (11) मैथिली, (12) मलयालम, (13) मणिपुरी, (14) मराठी, (15) नेपाली, (16) ओडिया, (17) पंजाबी, (18) संस्कृत, (19) सिंधी, (20) तमिल, (21) तेलुगू और (27) उर्दू 92वें संविधान संशोधन द्वारा 8वीं अनुसूची में बोडो, डोगरी, मैथिली, संथाली भाषाएं जोड़ी गई हैं।
9. निम्न में कौन-सी भाषा भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में उल्लेखित नहीं है?
(अ) संस्कृत (ब) सिंधी
(स) अंग्रेजी (द) नेपाली
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
10. भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाए है?
(अ) 19 (ब) 2
(स) 18 (द) 16
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
11. भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कौन-सी भाषाएं बाद में जोड़ी गई थीं?
(अ) अंग्रेजी, सिंधी, मराठी, संस्कृत
(ब) संस्कृत, सिंधी, कोंकणी, मणिपुरी
(स) सिंधी, कोंकणी, मणिपुरी, नेपाली
(द) मराठी, उड़िया, कोंकणी, नेपाली
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
भारत के मूल संविधान में आठवीं अनुसूची के तहत मूलतः 14 भाषाएं थीं। 21वें संविधान संशोधन द्वारा सिंधी को तथा 71वें विधान संशोधन द्वारा नेपाली, कोंकणी और मणिपुरी को इसमें शामिल किया गया। 92वें संविधान संशोधन द्वारा बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली को आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने के साथ अब इसमें कुल 22 भाषाएं हैं।
12. निम्न में कौन-सा विषय, केंद्रीय सूची में नहीं है?
(अ) जनगणना (ब) बैंकिंग
(स) मजदूर संगठन (द) विदेशी ऋण
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-1) परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
समवर्ती सूची में प्रविष्ट संख्या – 22 में ‘मजदूर संगठन‘ या व्यापार संघ का प्रावधान है जबकि जनगणना, बैंकिंग एवं विदेशी ऋण ‘संघ सूची‘ के विषय हैं।
 पंचायती राज
ऑफलाइन परीक्षा प्रश्न (2006-2015)
1. भारतीय संविधान के किस संशोधन अधिनियम द्वारा पंचायती राज व्यवस्था को सांविधानिक दर्जा दिया गया?
(अ) 71वें (ब) 72वें
(स) 73वें (द) 74वें
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
भारत के संविधान के 73वें संशोधन द्वारा संविधान में भाग IX जोड़कर पंचायती राज व्यवस्था को सांविधानिक दर्जा दिया गया जबकि 74वें संशोधन द्वारा भाग IXA जोड़कर नगरपालिकाओं को सांविधानिक दर्जा प्रदान किया गया।
2. 73वां सांविधानिक संशोधन का संबंध किससे है?
(अ) पंचायत राज (ब) मुद्रा विनियम
(स) वित्त आयोग (द) भारतीय रिजर्व बैंक
S.S.C. संयुक्त हायर सेण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।