प्रतिरक्षण तकनीक का विकास किसने किया था ? who developed immunization technology in hindi

who developed immunization technology in hindi प्रतिरक्षण तकनीक का विकास किसने किया था ?

1. सूची-I में दिए गए संक्रामक स्रोतों का सूची-II में दिए गए तद्जनित रोगों से मिलान कीजिए:
सूची-I    सूची-II
(अ) बैक्टीरियम 1. कालाजार
(ब) फंगस        2. तपेदिक
(स) प्रोटोजोआ 3. इंफ्लुएंजा
(द) वायरस      4. दाद
(अ) अ-1,ब-2,स-4,द-3 (ब) अ-2,ब 4,स-1,द-3
(स) अ-3,ब-1,स-2,द-4 (द) अ-4,ब-2,स-3,द-1
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
सही सुमेलन है-
सूची – I         सूची-II
बैक्टीरियम   तपेदिक
फंगस             दाद
प्रोटोजोआ     कालाजार
इंफ्लुएंजा        वायरस

प्रश्न : प्रतिरक्षण तकनीक का विकास किसने किया था?
(अ) जोसेफ लिस्टर (ब) लुई पाश्चर
(स) एडवर्ड जेनर (द) रॉबर्ट कोच
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर – (स)
प्रतिरक्षण तकनीक (टीकाकरण) का विकास एडवर्ड जेनर ने किया था।
2. जीवाणु (बैक्टीरिया) कौन-सी बीमारी पैदा करने वाले जीव हैं?
(अ) मलेरिया (ब) एड्स
(स) गलसुआ (मम्स) (द) यक्ष्मा (तपेदिक)
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया से यक्ष्मा (तपेदिक) रोग होता है।
3. मिट्टी के अपमार्जक कौन होते हैं?
(अ) जीवाणु (ब) विषाणु
(स) शैवाल (द) कवक
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
जीवाणु प्राकृतिक अपमार्जक (Scavengers) हैं। ये मृत व सड़े या पदार्थों का प्रयोग कर मिट्टी की उत्पादकता बढ़ाते हैं।
4. सूची-I का सूची-II के साथ मिलान कीजिए और नीचे दिए गए कोड में से सही उत्तर चुनिए:
सूची-I (खोजकर्ता) सूची-II (खोज) A. जेनर
अ. रुधिर वर्ग 1. रूधिर वर्ग
ब. वॉटसन 2. पेनिसिलीन
स. लैंडस्टीनर 3. टीकाकरण
द. फ्लेमिंग 4. द्विकुंडली
कूट:
अ ब स द
(अ) 3 1 2 4
(ब) 3 4 2 1
(स) 3 4 1 2
(द) 3 2 4 1
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
सही सुमेलन है –
खोजकर्ता        खोज
जेनर  –        टीकाकरण
वॉटसन –      द्विकुंडली
लैंडस्टीनर –    रुधिर वर्ग
फ्लेमिंग –       पेनिसिलीन

6. एंटीबायटिक (प्रतिजैविक) क्या होता है?
(अ) मानव कोशिका में संश्लेषित रसायन जो सूक्ष्म जीवों से रक्षा करता
है
(ब) किसी सूक्ष्म जीव द्वारा संश्लेषित रसायन जो अन्य सूक्ष्म जीवों से
रक्षा करता है।
(स) रक्त कोशिकाओं द्वारा निर्मित पदार्थ जो कीटाणुओं से रक्षा करता
है
(द) रक्त कोशिकाओं द्वारा निर्मित पदार्थ जो संक्रमण का सामना करता
है
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
प्रतिजैविक (एंटीबायटिक) किसी जीव द्वारा संश्लेषित एक यौगिक होता है जो रोगाणुओं की वृद्धि को निरुद्ध करता है। उदाहरण-पेनिसिलीन, स्ट्रेप्टोमाइसिन, क्लोरोमाइसिटिन इत्यादि।
7. निम्न में से किस युग्म का विवृत प्रकार का परिसंचरण तंत्र है?
(अ) केंचुआ और जोंक
(ब) आदमी और ह्वेल
(स) कॉकरोच और सिल्वर फिश
(द) टैडपोल लारवा और मत्स्य
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
संघ ऑर्थोपोडा के सभी जंतुओं में ऊतक द्रव्य एवं रक्त से भरे असममित पात्रों का बना ‘खुला परिसंचरण तंत्र‘ होता है। बड़े पात्र ही सब मिलकर हीमोसील गुहा बनाते हैं। इस गुहा और छोटे पात्रों में भरा तरल, हीमोग्लोबिन की अनुपस्थिति के कारण, लाल नहीं होता, अतः इसे हीमोलिम्फ कहते हैं। आंतरांग इसी में स्थित होते हैं।
8. श्लीपद का कारक है-
(अ) पिनकृमि (ब) गोलकृमि
(स) फीताकृमि (द) सूत्राभ कृमि
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
श्लीपद या हाथीपांव बूचिरेरिया बैंक्रोफ्टाई नामक निमैटोडा द्वारा फैलता है। निमेटोडा का अर्थ सूत्रकृमि (Thread Worms) होता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमित क्यूलेक्स मच्छर द्वारा फैलता है। बूचिरेरिया बैंक्रोफ्टाई का प्रभाव मनुष्य की लिम्फ ग्रंथियों पर पड़ता है।
9. श्लीपद के लिए वाहक है-
(अ) क्यूलेक्स मच्छर का डिंब (ब) मादा मच्छर
(स) संक्रमित क्यूलेक्स मच्छर (द) मादा ऐनोफेलीज मच्छर
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
10. अष्टभुज (ऑक्टोपस), घोंघा (स्नेल), सीपिया और यूनियो को किस फाइलम में शामिल किया जाता है?
(अ) पॉरिफेरा (ब) एनिलीडा
(स) मोलस्का (द) ऑर्थोपोडा
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
अष्टभुज (ऑक्टोपस), घोंघा (स्नेल), सीपिया और यूनियो को फाइलम मोलस्का में शामिल किया जाता है क्योंकि इनका कोमल शरीर खंडयुक्त नहीं होता और इस पर देहभित्ति के वलन से बना मैन्टल नाम का लिफाफेनुमा आवरण होता है।
11. पर्याणिका (क्लाइटेलम) किसमें पाया जाता है?
(अ) जोंक (ब) घोंघा
(स) नेरीस (द) केंचुआ
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(द)
पर्याणिका (क्लाइटेलम) केंचुए व कुछ प्रकार के जोंक की शारीरिक सतह पर पाया जाने वाला ग्रंथीय ऊतक है जो संयुग्मन के बाद कोकून (Cocoon) का स्रावण करता है।
12. काइटिनी बहिःकंकाल वाले जीव कौन-से होते हैं?
(अ) कीट (ब) स्पंज
(स) समुद्री अर्चिन (द) घोंघे
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
ऑर्थोपोडा संघ के जीवों का शरीर काइटिन के बाह्य कंकाल से ढका होता है जो समय-समय पर त्याग दिया जाता है। कीट वर्ग इस संघ का सबसे बड़ा वर्ग है।
13. ‘माइकोप्लाज्मा‘ जिस रोग से संबद्ध है, वह निम्नलिखित से किन अवयवों को प्रभावित करता है?
(अ) श्वास संबंधी (ब) उत्सर्जन संबंधी
(स) प्रजनन संबंधी (द) पाचन संबंधी
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
‘माइकोप्लाज्मा‘ की खोज सर्वप्रथम लुई पॉश्चर ने 1843 की थी और इसे पी.पी.एल.ओ. (प्ल्यू रोन्यूमोनिया लाइक आर्गेनिज्म) नाम दिया। इससे मनुष्यों तथा जानवरों में न्यूमोनिया (श्वास संबंधी बीमारी) हो जाती हैं जिससे श्वसन तंत्र प्रभावित होता है।
14. कला और शिल्प में प्रयोग किए जाने वाले किस रसायन में एनीमिया और ल्यूकीमिया हो सकता है?
(अ) बेंजीन (ब) डायोअक्सीन
(स) थैलेट (द) एल्ड्रिन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
बेंजीन नामक रसायन के कारण एनीमिया और ल्यूकीमिया रोग हो सकता है। यह प्रतिरक्षा तंत्र को कमजोर करता है।
15. निम्न में से किस जंतु में तंत्रिका तंत्र नहीं होता?
(अ) जोंक (ब) टेपवर्म
(स) अमीबा (द) घोंघा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
अमीबा की खोज रसेल-वॉन रोसेनहॉफ ने किया था। यह प्रोटोजोआ संघ का प्राणी है। इसके गमन के लिए कूटपाद (स्यूडोपोडिया) होता है। अमीबा में तंत्रिका तंत्र नहीं होता है।
16. निम्नलिखित जोड़ों में से किसका मेल सही बैठा है?
(अ) टिटेनस – बी.सी.जी.
(ब) राजयक्ष्मा (टी.बी.) – ए.टी.एस.
(स) मलेरिया – क्लोरोक्वीन
(द) स्कर्वी – थायमीन
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2008
उत्तर-(स)
मलेरिया प्रोटोजोआ (प्लाज्मोडियम) द्वारा होता है। यह मच्छर द्वारा फैलता है। इसके उपचार के लिए क्लोरोक्वीन का उपयोग करते हैं। टिटेनस के लिए डी.पी.टी. का वैक्सीन देते हैं। टी.बी. के लिए बी.सी.जी. वैक्सीन देते हैं। स्कर्वी विटामिन ब् की कमी से होता है।
17. सूची-प् के की के कीट रोगवाहकों का सूची-प्प् में दिए गए संचरित रोगों से सही जोड़ा मिलाइए:
सूची-I                         सूची-II
(अ) ऐनोफेलीज (मादा) 1. कालाजार
(ब) क्यूलेक्स          2. नींद की बीमारी
(स) रेत मक्खी         3. फाइलेरियासिस
(द) सी-सी मक्खी         4. मलेरिया
(अ) अ-1,ब-4,स-2,द-3 (ब) अ-2,ब 1,स-4,द-3
(स) अ-3,ब-2,स-1,द-4 (द) अ-4,ब-3,स-1,द-2
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
सही सुमेलन है-
सूची-I सूची-II
ऐनोफेलीज (मादा) मलेरिया
क्यूलेक्स फाइलेरियासिस
रेत मक्खी कालाजार
सी-सी मक्खी नींद की बीमारी
18. अमीबी पेचिश पैदा होती है-
(अ) एंटअमीबा हिस्टोलिटिका द्वारा
(ब) साल्मोनेला टॉइफी द्वारा
(स) ई. कोलाई द्वारा
(द) स्ट्रेप्टोकोकस पायोजीन्ज द्वारा
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
अमीबी पेचिश एंटअमीबा हिस्टोलिटिका द्वारा होता है। यह परजीवी बड़ी आंत के अगले भाग में रहता है। यह प्रदूषित जल में रहता है। इससे आंत में घाव हो जाता है। घाव से ऑव एवं रक्त रिसकर दस्त के साथ बाहर निकलता है। इसके उपचार के लिए डिपीनडॉल ड, एमजॉल इत्यादि दवाइयां ली जाती हैं।
19. पेय जल में ‘एंटअमीबा हिस्टोलिटिका‘ का होना एक संकेत है-
(अ) बैक्टीरियाई प्रादुर्भाव का (ब) प्रदूषित जल का
(स) स्वच्छ जल का (द) कार्बनिक द्रव्य के क्षय का
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
20. निम्नलिखित में से कौन-सा कृमि फीताकृमि होता है?
(अ) फैसिओला (ब) शिस्टोसोमा
(स) टीनिया (द) एन्टेरोबियस
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
टीनिया सोलियम को पोर्क टेपवार्म कहते हैं तथा टीनिया सौजिनेटा को बीफ टेपवार्म कहते हैं। टीनिया फीताकृमि (Tapeworm) होता है।
21. मधुमक्खियों के प्रजनन एवं प्रबंधन को क्या कहते हैं?
(अ) सेरीकल्चर (ब) सिल्वीकल्चर
(स) पिसीकल्चर (द) एपीकल्चर
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(द)
मधुमक्खियों के प्रजनन एवं प्रबंधन को एपीकल्चर कहते हैं।