WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

किस देश का संविधान अलिखित है बताइए सही जोड़ी क्या है ? which of the following country has unwritten constitution in hindi

which of the following country has unwritten constitution in hindi किस देश का संविधान अलिखित है बताइए सही जोड़ी क्या है ?

1. शासन की एकात्मक पद्धति का लाभ है-
(अ) अधिक अनुकूलनशीलता
(ब) दृढ़ राज्य
(स) जनता द्वारा अधिक सहभागिता
(द) सत्तावाद की कम संभावनाएं
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
शासन की एकात्मक पद्धति में केंद्र सर्वोपरि होता है जो कि राज्य (राष्ट्र) को सुदृढ़ता प्रदान करता है।
2. निम्नलिखित में से किस देश का अलिखित संविधान है?
(अ) यू.एस.ए. (ब) यू.के.
(स) पाकिस्तान (द) भारत
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
यू.के. (ब्रिटेन) का संविधान अलिखित है तथा यहां संसदीय परंपराओं के आधार पर शासन होता है। यू.एस.ए., पाकिस्तान एवं भारत के संविधान लिखित हैं। .
3. जिस संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान का अधिनियमन किया गया, उसके सदस्य कौन थे?
(अ) राजनीतिक दलों द्वारा नामित
(ब) विभिन्न प्रांतों की विधान सभाओं द्वारा निर्वाचित
(स) लोगों द्वारा सीधे निर्वाचित
(द) गवर्नर जनरल द्वारा नामित
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
जिस संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान का अधिनियमन किया गया, उसके सदस्य विभिन्न प्रांतों की विधान सभाओं द्वारा निर्वाचित थे। कैबिनेट मिशन की संस्तुति पर भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली एक संविधान सभा का गठन जुलाई, 1949 में किया गया जिसके कुल सदस्यों की संख्या 389 थी जिसमें से 292 सदस्य ब्रिटिश प्रांतों की विधान सभाओं से निर्वाचित, 4 सदस्य चीफ कमिसनर क्षेत्रों के प्रतिनिधि तथा 93 सदस्य देशी रियासतों के प्रतिनिधि थे।
4. भारत की अंतःकालीन संसद में कितने सदस्य थे?
(अ) 296 (ब) 313
(स) 318 (द) 316
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
भारत की अंतःकालीन संसद में 296 सदस्य थे।
5. प्रथम केंद्रीय विधान सभा का गठन कब किया गया था?
(अ) 1922 (ब) 1923
(स) 1921 (द) 1920
S.S.C.  मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
भारत सरकार अधिनियम, 1919 के तहत प्रथम केंद्रीय विधानसभा का गठन वर्ष 1921 में किया गया। इसके प्रथम अध्यक्ष फ्रेड्रिक ह्वाइट (1921-1925) थे जबकि इसके दूसरे अध्यक्ष स्वराज पार्टी के विट्ठल भाई पटेल (24 अगस्त, 1925 से अप्रैल, 1930)थें।
6. भारत की संविधान सभा किसके कहने पर बनाई गई थी?
(अ) वेवल प्लान (ब) क्रिप्स मिशन
(स) ऑगस्ट ऑफर (द) कैबिनेट मिशन
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
भारत की संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना द्वारा सुझाए गए प्रस्तावों के तहत वर्ष 1946 में किया गया था। संविधान सभा का गठन संविधान के निर्माण के लिए किया गया था।

भारतीय राजव्यवस्था
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
ऑनलाइन परीक्षा-प्रश्न (2016)
 भारत की संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
– डॉ. बी.आर. अंबेडकर
 किस एक्ट ने मुसलमानों के लिए अलग मतदाताओं (सामुदायिक प्रतिरूप) की पेशकश की? – एक्ट ऑफ 1909
 भारतीय नागरिकता किसके द्वारा दी जाती है?
– गृह मंत्रालय द्वारा
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
7. निम्नलिखित में से किस अधिनियम में नियंत्रक महालेखा परीक्षक नामक पद का सुझाव दिया गया?
(अ) 1909 का अधिनियम (ब) 1919 का अधिनियम
(स) 1935 का अधिनियम (द) 1947 का अधिनियम
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
भारत सरकार अधिनियम, 1919 द्वारा भारत सचिव को भारत में महालेखा परीक्षक की नियुक्ति का अधिकार दिया गया था।
8. भारत की संविधान सभा का अध्यक्ष कौन था?
(अ) डॉ. बी.आर. अंबेडकर (ब) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(स) डॉ. बी.एन. राव (द) पंडित जवाहरलाल नेहरू
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे। 9 दिसंबर, 1946 को संविधान सभा द्वारा सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थायी अध्यक्ष चुना गया था जबकि 11 दिसंबर, 1946 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए थे। बाद में डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति भी हुए।
9. निम्नलिखित में से भारतीय संविधान सभा का अध्यक्ष कौन था?
(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) जवाहरलाल नेहरू
(स) एम. ए. जिन्ना (द) लाल बहादुर शास्त्री
S.S.C.Tax Asst.  परीक्षा, 2007
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
10. भारतीय संविधान केवल सरकार के लोकतंत्रिक रूप की कल्पना (विचार) नहीं करता बल्कि एक लोकतांत्रिक समाज की भी कल्पना करता है, क्योंकि यह इसकी विचारधारा से ओत-प्रोत है-
(I) न्याय (II) स्वतंत्रता
(III) समानता (IV) भाईचारा
कौन-सा कोड सही उत्तर है?
(अ) (I) और (II) (ब) (II) और (III)
(स) (I) और (III) (द) (I), (II), (III) और (IV)
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2012
उत्तर-(द)
भारतीय संविधान की प्रस्तावना केवल सरकार के लोकतांत्रिक रूप की ही कल्पना (विचार) नहीं करती बल्कि एक लोकतांत्रिक समाज की भी कल्पना करती है क्योंकि यह न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व (भाईचारा) की विचारधारा से ओत-प्रोत है।
11. स्वातंत्र्य्याद किसका द्योतक है।
(अ) स्वतः उदारीकरण
(ब) प्रवृति तथा बर्ताव
(स) सामाजिक, राजनैतिक तथा आर्थिक पहलुओं की
स्वतंत्रता
(द) धार्मिक रूढ़िवादिता
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(स)
स्वातंत्र्यवाद या उदारवाद (Liberalism) स्वतंत्रता और समानता के विचारों पर आधारित एक राजनीतिक दर्शन है। इसके विस्तृत अर्थ में सामाजिक, राजनैतिक तथा आर्थिक, धार्मिक स्वतंत्रता और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शामिल है।
12. संविधान के अंतर्गत, भारतीय लोकतंत्र के आदर्शों को हम कहां देख सकते हैं?
(अ) प्रस्तावना (ब) भाग-III
(स) भाग-IV (द) भाग-I
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
भारतीय संविधान के अंतर्गत, भारतीय लोकतंत्र के आदर्शों की झलक हमें संविधान की ‘प्रस्तावना‘ में मिलती है। प्रस्तावना के माध्यम से भारतीय संविधान का सार, अपेक्षाएं, उद्देश्य, उसका लक्ष्य तथा दर्शन प्रकट होता है।
13. संविधान की प्रस्तावना (Preamble) में भारत को निम्नलिखित में से किस रूप में घोषित किया गया है?
(अ) एक प्रभुसत्तासंपन्न, लोकतांत्रिक गणराज्य
(ब) एक समाजवादी, लोकतांत्रिक गणराज्य
(स) एक प्रभुसत्तासंपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष,
लोकतांत्रिक गणराज्य
(द) एक गणराज्य
S.S.C.  मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के समय संविधान की प्रस्तावना में भारत को एक प्रभुसत्तासंपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य घोषित किया गया है। ध्यातव्य है कि मूल संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी‘, ‘पंथनिरपेक्ष‘ एवं ‘अखंडता‘ शब्द नहीं थे, इन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा गठित सरदार स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर किए गए 42वें संविधान संशोधन (1976) द्वारा प्रस्तावना में जोड़ा गया।
14. संविधान की प्रस्तावना में भारत को कहा गया है-
(अ) सर्वसत्ताधारी, लोकतांत्रिक, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य
(ब) समाजवादी, लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य
(स) लोकतांत्रिक, सर्वसत्ताधारी, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी गणराज्य
(द) सर्वसत्ताधारी, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य
S.S.C.C.P.O.  परीक्षा, 2008
उत्तर-(द)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
15. संविधान बनाते समय निम्नलिखित में से कौन-सा आदर्श प्रस्तावना में शामिल नहीं किया गया था?
(अ) स्वतंत्रता (ब) समता
(स) समाजवादी (द) न्याय
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006, 2008
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।