भारत की संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार कौन था , भारतीय संविधान की रचना के समय संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार कौन था

भारतीय संविधान की रचना के समय संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार कौन था भारत की संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार कौन था ? legal advisor of constituent assembly in hindi ?

प्रश्न : भारत की संविधान सभा का सांविधानिक सलाहकार कौन था?
(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) डॉ. बी. आर. अंबेडकर
(स) सर. बी. एन. राव (द) श्री के. एम. मुंशी
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2006
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
भारत की संविधान सभा के सांविधानिक सलाहकार सर बी. एन.
राव थे। संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर, 1946 को सच्चिदानंद सिन्हा की अध्यक्षता में हुई थी। 11 दिसंबर, 1946 को
डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष तथा सर बी.एन. राव को सांविधानिक सलाहकार नियुक्त किया गया।
प्रश्न : भारतीय संविधान की रचना के समय संविधान सभा का संविधानिक सलाहकार कौन था?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(स) बी.एन.राव (द) डॉ.बी.आर.अंबेडकर
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

1. भारतीय संविधान लागू हुआ था-
(अ) 26 जनवरी, 1950 को (ब) 26 जनवरी, 1952 को
(स) 15 अगस्त, 1948 को (द) 26 नवंबर, 1949 को
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2009
उत्तर-(अ)
संविधान सभा के तृतीय वाचन की समाप्ति 26 नवंबर, 1949 को हुई और इसी तिथि को सभा के सभापति के हस्ताक्षर के साथ ही संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया था। इस तिथि से ही यद्यपि संविधान के नागरिकता, निर्वाचन और अंतरिम संसद से जुड़े उपबंध लागू कर दिए गए किंतु अंतिम रूप से संविधान 26 जनवरी, 1950 को ही पूर्णतः लागू हुआ तथा इस तिथि को ही उसके प्रारंभ होने की तारीख कहा गया।
2. भारतीय संविधान अपनाया गया था-
(अ) 26 जनवरी, 1950 को
(ब) 26 जनवरी, 1946 को
(स) 26 नवंबर, 1949 को
(द) 31दिसंबर, 1949 को
S.S.C. Section off परीक्षा, 2006
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
3. हमारे सांविधानिक इतिहास में 26 नवंबर, 1949 एक महत्त्वपूर्ण दिन है, क्योंकि-
(अ) भारत ने इस दिन पूर्ण स्वतंत्रता की शपथ ली थी
(ब) इस दिन संविधान अंगीकार किया गया था
(स) इस दिन भारत गणतंत्र बना था
(द) इस दिन संविधान में पहला संशोधन पारित किया गया था
S.S.C.C.P.O परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
4. संविधान का प्रारूपण पूरा हुआ था-
(अ) 26 जनवरी, 1950 का (ब) 26 दिसंबर, 1949
(स) 26 नवंबर, 1949 को (द) 30 नवंबर, 1949 को
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-1) परीक्षा, 2011
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
5. समग्र रूप से भारतीय संविधान लागू हुआ-
(अ) 26 जनवरी, 1950 को (ब) 15 अगस्त, 1947 को
(स) 15 अगस्त, 1948 को (द) 26 नवंबर, 1949 को
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘सी‘ एवं ‘डी‘) परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

8. संघीय प्रकार के शासन का एक गंभीर दोष है-
(अं) पृथकता का खतरा (ब) सत्तावादी शासन
(स) स्थानीय हितों की उपेक्षा (द) अकुशल प्रशासन
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
संघीय शासन में शक्तियों का केंद्र एवं राज्य के मध्य बंटवारा होता है जिसमें पृथकता का खतरा बना रहता है। इसके विपरीत एकात्मक शासन प्रणाली में अधिकांश शक्तियां केंद्रीकृत होने के कारण इसमें सुदृढ़ता तो बनी रहती है, परंतु इस पर स्थानीय हितों की उपेक्षा का आरोप लगता है।
9. सरकार की निम्न प्रणालियों में से किसमें द्विसदन पद्धति एक अनिवार्य लक्षण है?
(अ) संसदीय प्रणाली (ब) राष्ट्रपति प्रणाली
(स) संघीय प्रणाली (द) एकात्मक प्रणाली
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
संघीय प्रणाली में केंद्रीय विधायिका दो सदन वाली होती है। यहां निम्न सदन में जनता का प्रतिनिधित्व होता है जबकि ‘उच्च सदन‘ में प्रांतों का प्रतिनिधित्व होता है। इसलिए संघीय शासन प्रणाली में द्विसदनीय पद्धति एक अनिवार्य लक्षण है।
10. ‘लोकतांत्रिक केंद्रीकरण‘ किसकी महत्त्वपूर्ण विशिष्टता है?
(अ) लोकतांत्रिक राज्य
(ब) सर्वसत्तात्मक राज्य
(स) समाजवादी राज्य
(द) साम्यवादी राज्य
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(स)
समाजवादी राज्य में ‘वास्तविक लोकतंत्र‘ की स्थापना के नाम पर एक पार्टी का शासन पर वर्चस्व होता है और सारी सत्ता ‘सर्वहारा के अधिनायकत्व‘ के नाम पर सत्ताधारी पार्टी के केंद्रीय संगठन में केंद्रित रहती है। उदाहरण के लिए पूर्व सोवियत संघ, चीन, उत्तर कोरिया, क्यूबा आदि।
11. निम्न में कौन-सा संशोधन अधिनियम ‘मिनी संविधान‘ माना जाता है?
(अ) 7वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1956
(ब) 24वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1971
(स) 42वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1976
(द) 44वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1978
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 को ‘मिनी संविधान‘ माना जाता है। इस संविधान संशोधन के तहत प्रस्तावना के साथ साथ संविधान के कई अनुच्छेदों में संशोधन किया गया था।
12. भारत में, एकल नागरिकता की अवधारणा अपनाई गई है-
(अ) इंग्लैंड से (ब) यू.एस.ए. से
(स) कनाडा से (द) फ्रांस स
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011 उत्तर-(अ)
भारत में एकल नागरिकता की अवधारणा इंग्लैंड की सांविधानिक व्यवस्था से अपनाई गई है।
13. ‘दोहरी नागरिकता‘, निम्न में से किसकी विशेषता है?
(अ) एकात्मक सरकार (ब) संघीय सरकार
(स) संसदीय सरकार (द) राष्ट्रपति-शासित सरकार
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
संघीय सरकार में दोहरी नागरिकता (संघ एवं राज्य की) हो सकती है। अमेरिका की संघीय सरकार में दोहरी नागरिकता की व्यवस्था है।
14. संविधान का कौन-सा भाग नागरिकता के प्रावधानों से संबंधित है?
(अ) II (ब) III
(स) IV (द) V
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
भारतीय संविधान के भाग प्प् में नागरिकता से संबंधित प्रावधान दिए गए हैं। यह प्रावधान अनुच्छेद 5 से 11 तक में समाहित है।
15. भारतीय संघवाद निकट है-
(अ) नाइजीरिया के (ब) ऑस्ट्रेलिया के
(स) कनाडा के (द) यू.एस.ए. के
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
भारतीय संविधान सभा ने ‘अमेरिकी‘ या ‘स्विट्जरलैंड‘ की संघीय प्रणाली को न अपनाकर कनाडा की संघीय प्रणाली को अपनाया। अतः कहा जा सकता है कि भारतीय संघवाद कनाडा के निकट है।
16. भारतीय संविधान ने सुदृढ़ केंद्र के साथ ‘संघीय प्रणाली‘ कहीं से ली है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) कनाडा
(स) यूनाइटेड किंगडम (द) फ्रांस
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
17. भारतीय संविधान ने भारतीय महासंघ की योजना किसके संविधान से ली थी?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) कनाडा
(स) आयरलैंड (द) यूनाइटेड किंगडम
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(ब)
कनाडा के संविधान में सशक्त केंद्र के साथ संघात्मक स्वरूप को अपनाया गया है। यद्यपि भारत में भी संघीय व्यवस्था को अपनाया गया है किंतु अमेरिकी संविधान की भांति दोहरी नागरिकता के प्रावधान को देश हित में नहीं अपनाया गया।
18. ‘विधि का शासन‘ की संकल्पना कहां की संवैधानिक प्रणाली की एक विशेष विशिष्टता है?
(अं) ब्रिटेन (ब) यू.एस.ए.
(स) फ्रांस (द) स्विट्जरलैंड
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
विधि की सर्वोच्चता इंग्लैंड की संस्थाओं की प्रधान विशेषता है। विधि के शासन का सीधा अर्थ यह है कि ‘इंग्लैंड में विधि का शासन है न कि किसी व्यक्ति की निरंकुश इच्छा का‘। कोई व्यक्ति चाहे कितने भी उच्च पदों पर पदासीन क्यों न हो, विधि के नियंत्रण से मुक्त नहीं है। विधि की दृष्टि से सभी नागरिक समान हैं।
19. भारत के संविधान का निर्माता किसे माना जाता है?
(अ) महात्मा गांधी (ब) बी. आर. अंबेडकर
(स) जवाहरलाल नेहरू (द) बी. एन. राव
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
भारत के संविधान का निर्माता डॉ. बी. आर. अंबेडकर को माना जाता है। वह संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे और उन्हीं के नेतृत्व में अंतिम रूप से संविधान का प्रारूपण किया गया था।
20. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान की प्रारूपण समिति के सदस्य नहीं थे?
(अ) बी.आर.अंबेडकर (ब) अलादि कृष्णास्वामी
(स) गोपालाचारी आयंगर (द) राजेंद्र प्रसाद
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(’)
संविधान की प्रारूपण समिति में गोपालाचारी आयंगर राजेद्र प्रसाद सदस्य नहीं थे। भारतीय संविधान की प्रारूपण में डॉ.बी.आर. अंबेडकर अध्यक्ष तथा के.एम.मुंशी, अल्लादि कृष्णास्वामी आयंगर, एन.माधव राव, डी.पी.खेतान, एन. गोपालस्वामी आयंगर और मोहम्मद सादुल्लाह सदस्य थे।