सब्सक्राइब करे youtube चैनल
प्रश्न 8 : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर : भारत में राष्ट्रिय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है।
अधिक जानकारी : हर साल 28 फरवरी को हमारे देश में राष्ट्रीय विज्ञान के रूप में मनाया जाता है , पर क्या आप जानते है कि इसी इसी दिन राष्ट्रिय दिवस क्यों मनाया जाता है , इसके पीछे कारण क्या है ?
भारत देश के महान वैज्ञानिक सी.वी रमन ने 28 फरवरी 1928 को एक बहुत ही महत्वपूर्ण खोज की थी जिससे विज्ञान के क्षेत्र में भारत का काफी नाम हुआ था और उनकी इस खोज के कारण इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (नेशनल साइंस डे) के रूप में मनाया जाता है , इस खोज के लिए सी.वी रमन को 1930 में नोबल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का भी एक विशेष कारण है , विज्ञान दिवस मनाने से बच्चो और समाज में विज्ञान के प्रति जागरूकता आती है और बच्चो की विज्ञान और तकनिकी के प्रति रूचि बढती है।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने से विद्यार्थी में विज्ञान के प्रति एक आकर्षण उत्पन्न होता है जो विद्यार्थी में आगे नयी नयी खोज करने और आविष्कार करने तक में परिवर्तित हो सकती है , विज्ञान बच्चो को उच्च कोटि की विज्ञान में सोचने में समर्थता प्रदान करता है , यही कारण है कि हमारे देश में 28 फरवरी को विज्ञान दिवस या साइंस डे के रूप में मनाया जाता है।
tag : when national science day is celebrated in india