WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

भौतिक परिवर्तन क्या है ? एक उदाहरण दीजिए। what is physical change give an example

By   April 4, 2019
प्रश्न 21 : भौतिक परिवर्तन क्या है ? एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर : किसी पदार्थ में होने वाला ऐसा परिवर्तन जिसमें पदार्थ के रासायनिक गुण तो समान बने रहते है लेकिन पदार्थ के भौतिक गुण परिवर्तित हो जाते है , पदार्थ के ऐसे परिवर्तन को भौतिक परिवर्तन कहते है।
पदार्थ के भौतिक परिवर्तन में उसकी अवस्था और ऊर्जा को शामिल किया जाता है , जब किसी पदार्थ में भौतिक परिवर्तन संपन्न होता है तो नया पदार्थ नहीं बनता है अर्थात इसके रासायनिक गुण पहले के समान ही बने रहते है।
भौतिक परिवर्तन के कारण केवल पदार्थ एक नया स्वरूप ग्रहण कर लेता है , भौतिक परिवर्तन के कारण उसके आकार , आकृति , रंग आदि में परिवर्तन हो सकता है या उसकी अवस्था में परिवर्तन हो सकता है जैसे ठोस अवस्था से द्रव अवस्था में बदल जाना आदि।
भौतिक परिवर्तन मुख्यतः तब देखने को मिलता है जब दो या दो से अधिक पदार्थो को मिलाकर मिश्रण बनाया जाता है लेकिन उनमे आपस में कोई बंध नहीं बनते है या पदार्थो में आपस में कोई क्रिया संपन्न नहीं होती है।

भौतिक परिवर्तन का एक उदाहरण दीजिये –

जब बर्फ को गर्म किया जाता है तो ताप के कारण यह बर्फ , द्रव में बदल जाती है अर्थात ताप के कारण यह बर्फ ठोस अवस्था से द्रव अवस्था में परिवर्तित हो जाती है , लेकिन बर्फ और पानी का रासायनिक अणुसूत्र समान बना रहता है अर्थात इसमें रासायनिक रूप से किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होता है लेकिन भौतिक परिवर्तन हो जाता है।

भौतिक परिवर्तन को कैसे पहचाने ?

किसी भी पदार्थ में हो रहे भौतिक परिवर्तन को पहचानने का एक तरीका तो यह है कि इसमें होने वाला परिवर्तन  प्रतिवर्ती (रिवर्स) (पुन: वही स्थिति प्राप्त करने योग्य ) होना चाहिए , मुख्य रूप से जब वस्तु की अवस्था में परिवर्तन हो रहा हो , उदाहरण के लिए जब बर्फ पिघलकर पानी में परिवर्तित होती है तो पुन: पानी को बर्फ में बदला जा सकता है इसलिए यह परिवर्तन एक भौतिक परिवर्तन माना जाता है।
यदि परिवर्तन के बाद पदार्थ के केवल रासायनिक गुणों में परिवर्तन हुआ है तो यह केवल रासायनिक परिवर्तन है।
tags in english : what is physical change give an example ?