कोलकाता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई थी किसके द्वारा की गई थी ? supreme court in calcutta was established in hindi

who and supreme court in calcutta was established in hindi कोलकाता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई थी किसके द्वारा की गई थी ?

प्रश्न :  कलकत्ता में उच्चतम न्यायालय की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
(अ) 1773 का विनियामक अधिनियम
(ब) 1784 का पिट्स इंडिया अधिनियम
(स) 1793 का चार्टर अधिनियम
(द) 1813 का चार्टर अधिनियम
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
कलकत्ता में उच्चतम न्यायालय की स्थापना 1773 के विनियामक अधिनियम (रेग्युलेटिंग एक्ट) के द्वारा की गई थी। इस न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश के अलावा तीन अन्य न्यायाधीश थे। सर एलिजा इम्पे को मुख्य न्यायाधीश तथा चैम्बर्स, लिमैस्टर एवं हाइड को न्यायाधीश बनाया गया।

18. निम्नलिखित में से किसको लॉर्ड कर्जन का सबसे उपयोगी और महत्त्वपूर्ण सुधार माना जा सकता है, विशेषतः अविभाजित पंजाब प्रांत में रहने वाले लोगों के संबंध में?
(अ) शैक्षिक सुधार (ब) पुलिस सुधार
(स) औद्योगिक सुधार (द) कृषि सुधार
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2007
उत्तर-(द)
लॉर्ड कर्जन द्वारा सन् 1901 में सर कॉलिन स्कॉट मॉनक्रीफ की अध्यक्षता में सिंचाई आयोग की नियुक्त की गई। इसी के द्वारा झेलम नहर का निर्माण कार्य पूर्ण करवाया गया तथा अपर चिनाब, अपर झेलम और लोअर बारी दोआब नहरों का कार्य हाथ में लिया गया। इसी के शासनकाल में पंजाब में भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 1900 में पारित किया गया जिससे कृषकों की भूमि का गैर-कृषकों के पास हस्तांतरित होना समाप्त हो गया। कर्जन के शासनकाल में शैक्षिक क्षेत्र में भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 1904 बना। पुलिस सुधारों के तहत 1902 में फ्रेजर कमीशन गठित हुआ।
19. लॉर्ड कर्जन के वायसराय होने के दौरान, निम्न में से कौन सी घटना नहीं घटी थी?
(अ) बंगाल का विभाजन
(ब) पुरातत्व विभाग की स्थापना
(स) द्वितीय दिल्ली दरबार
(द) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(द)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन 1885 ई. में लॉर्ड डफरिन के समय में हुआ था। बंगाल का विभाजन (1905 ई.), पुरातत्व विभाग की स्थापना (प्राचीन स्मारक परीक्षण अधिनियम, 1904 के तहत) एवं द्वितीय दिल्ली दरबार (1903 ई. में) लॉर्ड कर्जन के समय में हुआ था।
20. भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम किसने पारित किया था?
(अ) लॉर्ड लिटन (स) लॉर्ड मिंटो
(ब) लॉर्ड कर्जन (द) लॉर्ड रिपन
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम लॉर्ड कर्जन (1899-1905 ई.) के कार्यकाल में पारित किया गया। 1902 ई. में सर टामस रैले की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय आयोग गठित किया गया और 1904 ई. में उसके आधार पर भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम पारित किया गया।
21. निम्नोक्त में से भारत में स्थानीय स्वशासन का अग्रगामी कौन था?
(अ) रिपन (ब) मेयो
(स) लिटन (द) कर्जन
S.S.C. Section off. परीक्षा, 2006
S.S.C.  स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
लॉर्ड रिपन के कार्यकाल में प्रस्तुत स्थानीय स्वशासन प्रस्ताव 1882 ई. से भारत में आधुनिक स्थानीय स्वशासन का प्रारंभ माना जाता है। लॉर्ड रिपन को भारत में स्थानीय स्वशासन का पिता कहा जाता है। लॉर्ड रिपन ने प्रांतीय सरकारों को यह आज्ञा दी कि वे प्रांतीय तथा स्थानीय नागरिक वित्तीय साधनों का एक सर्वेक्षण करें, जिससे यह निश्चय किया जा सके कि किनकिन मदों का आय-व्यय स्थानीय प्रशासन के सुपुर्द किया जा सकता है।
22. भारत में ‘स्थानीय स्वशासन का जनक‘ किसे कहा गया?
(अ) लॉर्ड रिपन (ब) लॉर्ड हार्डिंज
(स) लॉर्ड डलहौजी (द) लॉर्ड लिटन
S.S.C.  मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
23. भारत में पहली बार सन् 1853 में किस स्थान से रेल यात्रा प्रारंभ की गई?
(अ) कलकत्ता (ब) बंबई (मुंबई)
(स) मद्रास (द) गोआ
S.S.C.  मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(ब)
भारत में पहली बार 16 अप्रैल, 1853 बोरीबंदर (बंबई) से थाणे तक रेल यात्रा प्रारंभ की गई थी।
सवैधानिक विकास
ऑफलाइन परीक्षा-प्रश्न (2006-2015)
1. ‘पिट्स इंडिया एक्ट‘ के अंतर्गत, निम्न में किसे स्थापित किया गया?
(अ) निदेशकों की अदालत (ब) नियंत्रण बोर्ड
(स) राजस्व बोर्ड (द) स्थायी परिषद
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(ब)
पिट्स इंडिया एक्ट, 1784 द्वारा इंग्लैंड में सरकार के अधीन एक नियंत्रण बोर्ड की स्थापना की गई जिसका कार्य डायरेक्टर्स की नीतियों को नियंत्रित करना था। इस नियंत्रक बोर्ड में 6 सदस्य होते थे जिसमें दो सदस्य ब्रिटिश मंत्रिमंडल के एवं शेष प्रिती । काउंसिल के थे।
2. पिट्स इंडिया एक्ट, 1784 क्या था?
(अ) अध्यादेश (ब) संकल्प
(स) श्वेत पत्र (द) नियामक अधिनियम
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत-प्) परीक्षा, 2013
उत्तर-(’)
पिट्स इंडिया एक्ट जिसे ईस्ट इंडिया कंपनी अधिनियम, 1784 के नाम से भी जाना जाता है। एक अधिनियम थाय जो ग्रेट ब्रिटेन की संसद द्वारा नियामक अधिनियम,1773 की कमियों में सुधार हेतु एवं कंपनी की गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने हेतु पारित किया गया था।

4. किस चार्टर एक्ट से चीन के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी का व्यापार एकाधिकार समाप्त हुआ?
(अ) चार्टर एक्ट, 1793 (ब) चार्टर एक्ट, 1813
(स) चार्टर एक्ट, 1833 (द) चार्टर एक्ट, 1853.
S.S.C.  संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
1833 ई. के चार्टर एक्ट से चीन के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी का व्यापारिक एकाधिकार समाप्त हआ। 1833 ई. के चार्टर एक्ट का धारा 87 के द्वारा योग्यता को ही सेवा का आधार स्वीकार कर लिया गया। इस एक्ट के द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल बना दिया गया।
5. सांप्रदायिक निर्वाचन क्षेत्रों की पद्धति की शुरुआत भारत में किसके द्वारा हुई?
(अ) 1892 का भारतीय काउंसिल अधिनियम
(ब) 1909 के मिंटो-मॉर्ले सुधार
(स) 1919 के मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार
(द) 1935 का भारत सरकार अधिनियम
S.S.C.  स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(ब)
सांप्रदायिक निर्वाचन क्षेत्रों की पद्धति की शुरुआत अक्टूबर, 1909 में मुस्लिम प्रतिनिधि मंडल आगा खां की मांग पर मिंटो-मॉर्ले सधार द्वारा हुई। उस समय भारत के सचिव लॉर्ड मॉर्ले और वायसराय लॉर्ड मिंटो थे।
6. भारत में ‘प्रांतीय स्वायत्तता‘ शुरू की गई थी-
(अ) भारतीय परिषद अधिनियम, 1909 द्वारा
(ब) भारत सरकार अधिनियम, 1919 द्वारा
(स) भारत सरकार अधिनियम, 1935 द्वारा
(द) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 द्वारा
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(स)
भारत सरकार अधिनियम, 1935 की सर्वप्रमुख विशेषता प्रांतीय स्वायत्तता की स्थापना थी। इसके द्वारा प्रांतों में द्वैध शासन का अंत और पूर्ण उत्तरदायी शासन की स्थापना की गई। इसके द्वारा केंद्र में वैध शासन की शुरुआत की गई।
7. किस अधिनियम की महत्त्वपूर्ण विशेषता प्रांतीय स्वायत्तता थी?
(अ) 1935 (ब) 1919
(स) 1909 (द) 1858
S.S.C.  स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
8. परिसंघ बनाने का विचार सर्वप्रथम किसने प्रस्तावित किया था?
(अ) भारतीय परिषद अधिनियम, 1892
(ब) मिंटो-मॉर्ले सुधार
(स) मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार
(द) नेहरू रिपोर्ट, 1928
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(’)
परिसंघ (थ्मकतंजपवद) बनाने का विचार सर्वप्रथम भारतीय शासन अधिनियम, 1935 में आया था। अखिल भारतीय संघ 11 ब्रिटिश प्रांतों, 6 चीफ कमिश्नर के क्षेत्रों एवं देशी रियासतों से मिलकर बनना था। ब्रिटिश प्रांतों के लिए संघ में शामिल होना अनिवार्य था परंतु देशी रियासतों को उनकी इच्छा पर निर्भर था। देशी रियासतों ने संघ में शामिल होना स्वीकार नहीं किया। अतः अधिनियम द्वारा प्रस्तावित भारतीय संघ योजना क्रियान्वित नहीं हो सकी।
9. 1919 अधिनियम में ‘द्विशासन धारणा‘ को जिस व्यक्ति ने परिचित कराया, वे थे-
(अ) मांटेग्यू (ब) तेज बहादुर सप्रू
(स) लाइनेल कर्टिस (द) चेम्सफोर्ड
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
1919 अधिनियम में ‘द्विशासन धारणा‘ तत्कालीन भारत सचिव लॉर्ड मांटेग्यू की देन थी। तत्कालीन वायसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड के कारण 1919 के अधिनियम को मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार भी कहा जाता है। इसी अधिनियम के द्वारा राज्यों में वैध शासन की स्थापना की गई। राज्यों में यह वैध शासन की व्यवस्था अप्रैल, 1921 से अप्रैल, 1937 तक लागू रही।
10. ‘द्वैध शासन‘ किस गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट द्वारा लागू किया गया था?
(अ) 1909 के (ब) 1919 के
(स) 1935 के (द) उपर्युक्त में से किसी से भी नहीं
S.S.C.C.P.O.  परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
11. 1921 नरेंद्र मंडल या चेंबर ऑफ प्रिसिज किसके द्वारा आरंभ किया गया?
(अ) लॉर्ड कर्जन (ब) लॉर्ड वेलेजली
(स) ड्यूक ऑफ कैन्नॉट (द) ड्यूक ऑफ वेलिंगटन
S.S.C.  संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
1921 नरेंद्र मंडल या चेंबर ऑफ प्रिंसिज ड्यूक ऑफ कैन्नॉट द्वारा आरंभ किया गया था। मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों में इसका निश्चित सुझाव ‘नरेंद्र मंडल‘ (Chember of Princes) के रूप में किया गया और फरवरी, 1921 में इसका विधिवत उद्घाटन किया ङ्के गया। इस नरेंद्र मंडल में प्रतिनिधित्व के लिए रियासतों को तीन श्रेणियों में बांटा गया था।
12. रौलेट एक्ट 1919 किसके काल में लागू किया गया था?
(अ) लॉर्ड चेम्सफोर्ड (ब) लॉर्ड विलियम
(स) लॉर्ड मिंटो (द) लॉर्ड बेंटिंक
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत-प्) परीक्षा, 2013
उत्तर-(अ)
रौलेट एक्ट 1919 ई. में लॉर्ड चेम्सफोर्ड के काल में लागू किया गया था। भारत में क्रांतिकारियों के प्रभाव को समाप्त करने तथा राष्ट्रीय भावना को कुचलने के लिए ब्रिटिश सरकार ने न्यायाधीश सर सिडनी रौलेट की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सुझावों को मार्च, 1919 में लागू कर दिया। इस विधेयक के अनुसार मजिस्ट्रेटों के पास यह अधिकार था कि वह किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति को गिरफ्तार करके उस पर मुकदमा चला सकता था तथा उसे अनिश्चित काल तक के लिए जेल में रख सकता था। इस एक्ट को ‘बिना अपील, बिना वकील तथा बिना दलील‘ का कानून भी कहा गया। इसे ‘काला अधिनियम‘ (Black Act) एवं ‘आतंकवाद अपराध अधिनियम‘ के नाम से भी जाना जाता है।
13. गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1935 किस पर आधारित था?
(अ) साइमन कमीशन (ब) लॉर्ड कर्जन कमीशन
(स) डिमिट्रोव थीसिस (द) लॉर्ड क्लाइव की रिपोर्ट
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर- (अं)
गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1935 प्रश्नगत विकल्पों में से साइमन कमीशन की रिपोर्ट पर आधारित था।
14. भारत के लिए संविधान बनाने वाली संविधान सभा किस वर्षस्थापित की गई थी?
(अ) 1947 (ब) 1948
(स) 1946 (द) 1949
S.S.C. F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(स)
कैबिनेट मिशन योजना के तहत संविधान सभा के गठन के लिए। भारत में जुलाई, 1946 में चुनाव हुए थे तथा 9 दिसंबर, 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक दिल्ली में हुई थी।