हिंदी माध्यम नोट्स
ह्रदय की संरचना समझाइये ? हृदय कितने प्रकार के होते हैं कार्य क्या है ? structure of heart in hindi
structure of heart in hindi ह्रदय की संरचना समझाइये ? हृदय कितने प्रकार के होते हैं कार्य क्या है ?
ह्रदय :
ह्रदय के प्रकार –
- प्राप्त करने वाले रक्त के प्रकार के आधार पर –
- venous heart : केवल अनोक्सीकृत रूधिर प्राप्त करता है | उदाहरण – मछलियों का ह्रदय केवल गिल्स को छोड़कर सारे शरीर से अनाक्सीकृत रूधिर प्राप्त करता है |
- Arterio venous heart :शरीर से अनोक्सीकृत रूधिर प्राप्त करता है और फेफड़े से ऑक्सीकृत रूधिर प्राप्त करता है | उदाहरण –Amphibians , Reptiles , Birds , Mammals.
- Impulse की उत्पत्ति के आधार पर ह्रदय दो प्रकार का होता है –
मायोजैनिक | न्यूरोजैनिक |
ह्रदय धड़कन के लिए आवेग ह्रदय पेशियों में उत्पन्न होते हैं | उदाहरण – कॉर्डेट्स और सिफैलोपोडा (ऑक्टोपस) | ह्रदय धडकन के आवेग तंत्रिकाओं से उत्पन्न होते है | उदाहरण – अधिकांश इन्वर्टीब्रेट |
- संरचना के आधार पर ह्रदय निम्नलिखित प्रकार का होता है –
- नलिकाकार ह्रदय – उदाहरण – इन्सेक्ट (कॉकरोच – 13 कोष्ठीय)
- स्पंदन वाहिनी – ऐनेलिड्स , होलोथूरियन्स और एम्फिऑक्सस |
- कोष्ठीय ह्रदय – वर्टीब्रेट और मोलस्क का ह्रदय |
- Ampullar accessory hearts – Branchial heart of cephalopods (e.g. Octopus) , insects , heart bulbils of amphioxus , lymph heart of frog.
यह अधिकांशत: वक्ष गुहा के मध्य फेफड़ों के मध्य स्थित होता है | इसका निचला शंकुनुमा भाग बायीं तरफ होता है | यह खोखला पेशीय शंकुनुमा अंग है | यह मुट्ठी के आकार का होता है और वजन लगभग 300 ग्राम होता है | यह एक झिल्लीनुमा आवरण में बंद होता है | जिसे पैरीकार्डियम कहते हैं | यह निम्नलिखित परतों से मिलकर बना होता है –
- तंतुनुमा पेरीकार्डियम – यह ढीली व्यवस्थित और अप्रत्यास्थ आवरण है | यह सफ़ेद तन्तु उत्तकों से बनी होती है |
- सीरस पेरीकार्डियम – यह चिकनी और नम होती है और दो पतली परतों से बनी होती है –
- पेराइटल परत : रेशेदार पेरीकार्डियम की लाइनिंग बनाती है |
- विसरल परत अथवा एपिकार्डियम ह्रदय से चिपकी रहती है और इसका बाह्य आवरण बनाती है |
सीरस पैरीकार्डियम की पैराइटल और विसरल परत के मध्य पैरीकार्डियल स्थान होता है | जिसमें पैरीकार्डियल द्रव भरा होता है |
कार्य : पेरिकार्डियम ह्रदय की घर्षण और क्षति से सुरक्षा करता है | पेरीकार्डियल द्रव ह्रदय को नम बनाए रखता हैं |
ह्रदय भित्ति की संरचना : ह्रदय की दीवार दोनों आलिन्द और निलय में निम्न तीन परतों से बनी होती है –
- बाहरी पतली परत – एपिकार्डियम सीरस पैरीकार्डियम से व्युत्पन्न होती है |
- मध्य पेशीय परत – मायोकार्डियम , कार्डियम पेशियों से बनी होती है | इनमें सम्पूर्ण जीवन बिना रुके संकुचन और शिथिलन होता रहता है |
- अन्तस्थ परत (inner layer) – एन्डोकार्डियम , एण्डोथिलियल लाइनिंग से बनी होती है |
ह्रदय की संरचना : ह्रदय चार प्रकोष्ठीय संरचना है जिसमें दो आलिन्द और दो निलय होते है | ह्रदय , मोटे तौर पर अग्र छोटा भाग आलिन्द और पश्च बड़ा भाग निलय में विभाजित होता है | यह क्षैतिज खाँच जिसे आलिन्दनिलयी खाँच कहते है , की सहायता से विभाजित होते हैं | अन्य तिर्यक खाँच बड़े निलय भाग को दायें और बाएँ निलय में बाँटती है | यह खाँच अन्तरा निलय खांच कहलाती है | यह ह्रदय के ऊपरी भाग से आगे की तरफ और पीछे की ओर और बायीं तरफ विस्तरित होती है लेकिन एपेक्स तक नहीं पहुँचती |
आलिन्द : आलिन्द पतली भित्तियुक्त संरचना है | दो आलिन्द एक दूसरे से उधर्व भाग द्वारा पृथक होते है जिसे अंत: आलिन्द पट अथवा अन्तराआलिन्द पट कहते हैं | इस पट में एक छोटा अंडाकार छिद्र होता है | जिसे फोसा ओवेलिस कहते है जो कि आलिन्दों को जोड़ने वाले फोरामेन ओवेल का बचा हुआ भाग है | भ्रूणावस्था के दौरान रक्त दायें आलिन्द से बाएँ आलिन्द में प्रवेश करता था क्योंकि फेफड़े अभी तक क्रियात्मक नहीं होते हैं | हालाँकि वयस्कावस्था में फोरामेन आवेल बंद हो जाता है और फेफड़े क्रियाशील हो जाते हैं |
आलिन्दों की आंतरिक सतह चिकनी होती है यद्यपि आलिन्दीय उपांग उभारों का नेटवर्क होता है , जिन्हें पेशीय pectinati (musculi pectinati) कहते हैं | दायाँ आलिन्द (superior vena cava) उच्च महाशिरा , निम्न महाशिरा और कोरोनरी साइनस से अनाक्सीकृत (अशुद्ध) रक्त प्राप्त करता है | Postcaval की ओपनिंग एक झिल्लीनुमा वलन द्वारा सुरक्षित होती है जिसे यूस्टेकियन वाल्व कहते है |
दायाँ आलिन्द ह्रदय की दीवारों से कोरोनरी साइनस द्वारा शिरीय रक्त प्राप्त करता है | इसकी ओपनिंग थीबेसियन कपाट (thebasian valve)द्वारा रक्षित होती है | बायां आलिन्द पल्मोनरी शिरा से ऑक्सीकृत रूधिर प्राप्त करता है | आलिन्द सम्बन्धित आलिन्द निलयी छिद्र द्वारा निलय में खुलता है | दायाँ आलिन्द निलयी छिद्र त्रिवलनी कपाट द्वारा रक्षित होता है |
बायाँ आलिन्द निलयी छिद्र द्विवलनी कपाट (मिट्रल कपाट) द्वारा रक्षित होता है | कपाटों के मुक्त किनारें chordae tendinaeद्वारा पैपिलरी पेशियों अथवा columnaecarneaeसे जुड़े होते हैं |
निलय : निलय मोटी भित्ति युक्त संरचना है | इसमें शरीर के दूरस्थ भागों में रक्त को पम्प किया जाता है | बाएँ निलय की भित्ति तुलनात्मक रूप से अधिक मोटी होती है | दोनों निलय एक दूसरे से पूर्ण रूप से एक तिर्यक अंतर निलय पट द्वारा पृथक होते हैं | निलयों की आंतरिक सतह एक निम्न पेशीय उभार के छोटे जाल को उत्पत्ति देती है जिसे columnaecarneaeकहते हैं | इनमें से कुछ उभार बड़े शंकुनुमा होते है और musculipapillarisकहलाते है | त्रिवलन और द्विवलन कपाट के मुक्त किनारे ह्रदयारज्जु (chordae tendinae)द्वारा जुड़कर आलिन्द निलयी छिद्र की रक्षी करते हैं |
पल्मोनरी aorta दायें निलय से उत्पन्न होता है और शिरीय रक्त को ऑक्सीकृत होने के लिए फेफड़ों में ले जाता है | पल्मोनरी aorta के आधार पर तीन अर्धचंद्रकार कपाट उपस्थित होते हैं जो कि रक्त के व्युत्क्रम प्रवाह को रोकते हैं | बायीं महाधमनी बाएँ निलय के दायें अन्त सिरे में उत्पन्न होती है और शरीर के विभिन्न भागों में ऑक्सीकृत (शुद्ध) रूधिर ले जाती है | तीन अर्द्धचंद्राकर कपाट रक्त को केवल निलय से aorta में जाने देते हैं | वयस्क में जहाँ पल्मोनरी , aorta , सिस्टेमिक aorta को पार करता है वहां एक पेशीय स्ट्रेंड जिसे लिगामेन्ट्स आर्टियोसम कहते हैं , उपस्थित होता है | भ्रूणीय स्थिति के दौरान दोनों महाधमनी एक धमनी द्वारा एक दूसरे से जुड़ी होती है जिसे ductusarteriosus (duct of botalus) कहते हैं |
Recent Posts
सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ
कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…
रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?
अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…