वाक्य क्रम संयोजन | सही क्रम का वाक्य प्रयोग निर्माण | sequencing sentences exercises pdf in hindi

sequencing sentences exercises pdf in hindi वाक्य क्रम संयोजन | सही क्रम का वाक्य प्रयोग निर्माण ?

वाक्य कर्म संयोजन

निर्देश: (प्रश्न संख्या 1 से 5): निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 1 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए।

1. 1. समय को परखने वाला

(य) और समय की (र) रंक से धनाढ्य

(ल) करोड़पति से भिखारी (व) उपेक्षा करने वाला

६. हो जाता है।

(अ) र ल य व (ब) ल य र व

(स) र य व ल (द) ल र य व

उत्तर- (स)

2. 1. भारतीय गाँवों के

(य) अभी भारत सरकार को (र) सुधार के लिए

(ल) और राज्य सरकारों को (व) बहुत प्रयत्न

६. करना होगा

(अ) ल र य व (ब) र य ल व

(स) र य व ल (द) ल य र व

उत्तर- (ब)

3. 1. समाचार – पत्रों में

(य) प्रकाशित विज्ञापनों (र) आवश्यक तथा उत्तमोत्तम

(ल) पदार्थों से (व) द्वारा लोग उपयोगी

६. परिचित होते हैं।

(अ) र य व ल (ब) र ल य व

(स) य र ल व (द) य व र ल

उत्तर- (द)

4. 1. प्राचीन काल में

(य) अनेक पुस्तकें उपलब्ध कराना

(र) जिससे एक व्यक्ति

(ल) पुस्तकें हस्तलिखित होती थीं,

(व) के लिए विविध विषयों पर

६. बड़ा कठिन था।

(अ) य र ल व (ब) ल र व य

(स) य व ल र (द) ल व र य

उत्तर- (ब)

5. 1. भारत जैसे

(य) देशों के लिए (र) कुटीर उद्योग

(ल) अधिक जनसंख्या वाले (व) अत्यन्त उपयोगी सिद्ध

६. हो सकता है।

(अ) ल य र व (ब) र व य ल

(स) ल र य व (द) य र व ल

उत्तर- (अ)

निर्देश: (प्रश्न संख्या 6 से 10) रू निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम संख्या अंश संख्या 1 से 6 के। अन्तर्गत दिये गये हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनें।

6. 1. प्रतियोगिता में भेजे गये फोटो

(य) अवश्य भेजें ताकि फोटो अस्वीकृत

(र) के साथ उचित आकार का, पर्याप्त डाक

(ल) होने पर उसे वापस भेजा जा सके, वरना अस्वीकृत

(व) टिकट लगा और अपने पते वाला लिफाफा

6. फोटो वापस नहीं भेजा जाएगा।

(अ) य ल व र (ब) व र य ल

(स) व ल र य (द) र व य ल

उत्तर- (द)

7. 1. फोटो के साथ प्रतियोगी फोटोग्राफर

(य) व्यक्ति की अनुमति प्राप्त कर ली है और

(र) इस आशय का प्रमाण पत्र अवश्य

(ल) इस विषय में प्रकाशक को होने वाले नुकसान।

(व) संलग्न करे कि उसने फोटो खिंचे

६. हानि के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।

(अ) र व य ल (ब) य र ल व

(स) व य ल र (द) ल व य र

उत्तर- (अ)

8. 1. प्रोफेसर ने मुझे समझाया कि इनसान को कभी भी

(य) जिसके गुण सुन्दर हैं। क्या मैं सुन्दर हूँ? पोलियो का

(र) अपना आत्मविश्वास खोना चाहिए। सुन्दर वही है

(ल) हीन भावना का शिकार नहीं होना चाहिए और न ही

(व) रोगी होते हुए भी, मैं कभी हीन भावना-ग्रस्त नहीं रहा,

6. न ही अपना आत्मविश्वास डगमगाने दिया।

(अ) य व र ल (ब) व य र ल

(स) ल र य व (द) र ल व य

उत्तर- (स)

9. 1. व्यावसायिक बाराती अपने अनुभव का लाभ उठा

(य) गाँव में घुसपैठ करते। मीठे से ऊबे हुए छाछ

(र) मसोस कर रह जाते। निपुण बाराती अपनी पहचान

(ल) राबड़ी का जुगाड़ बिठा लेते। दूसरे लोग तब मन

(व) निकालकर अच्छे बिस्तर, स्थान का लाभ उठाते और

6. इसी समय का सदुपयोग करके नए रिश्तों का तानाबाना बुनते।

(अ) ल र य व (ब) व य ल र

(स) र व य ल (द) य ल र व

उत्तर- (द)

10. 1. तुलसीदास जी कई वर्षों तक काशी में रहने के पश्चात्

(य) वह कभी-कभी काशी और चित्रकूट भी चले जाते थे।

(र) रामचरितमानस के अतिरिक्त उन्होंने कई अन्य

(ल) अयोध्या चले गए। वहाँ उन्होंने रामचरितमानस लिखा

(व) पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें विनय-पत्रिका, गीतावली,

६. कवित्त रामायण, रामललानहछू और हनुमान बाहुक अधिक प्रसिद्ध हैं।

(अ) ल य र व (ब) र व ल य

(स) व ल य र (द) य र व ल

उत्तर- (अ)

11. नीचे दिए गये वाक्य के पहले और अंतिम भाग को क्रमशः (1) और (6) की संख्या दी गई है इनके बीच के अंशों को चार भागों में बांट कर (य), (र), (ल) तथा की संख्या दी गई हैं। ये चारों भाग उचित क्रम में नहीं हैं इन चारों को उचित क्रम में लगाए ताकि एक सही वाक्य बन सके।

(1) जिस प्रकार

(य) दहकना है उसी प्रकार

(र) उसके स्वभाव का

(ल) मनुष्य का धैर्य

(व) अग्नि का धर्म

(6) पर्याय होना चाहिये।

(अ) र ल य व (ब) व य र ल

(स) व य ल र (द) ल य व र

उत्तर- (स)

12. नीचे दी गई पंक्तियों में पहली और अन्तिम पंक्ति को क्रमशः (1) और (6) संख्या दी गई है। बीच में चार वाक्यों को उचित क्रम में लगाये जिससे अर्थ पूर्ण वाक्य बन सके। (1) एक

(य) एक राष्ट्रीय चेतना

(र) की समीष्ट ही

(ल) लेकर रहने वाले व्यक्तियों

(व) भौगोलिक सीमा में

(6) देश है

(अ) य र ल व (ब) य ल व र

(स) व य ल र (द) व र लय

उत्तर- (स)

13. अव्यवस्थित वाक्य खंडो से क्रमबद्ध वाक्य बनाइए और उचित क्रम चुनियेरू

(प) भारतीय

(पप) बिना हिंसक विरोध के

(पपप) शुरु से ही

(पअ) सहते

(अ) आर्थिक और सामाजिक अन्याय को

(अप) चले आये हैं

(अ) पपए पपपए अए पअए प्ए अप (ब) अएपपए पपपए पअए अपएप

(स) पपए अए पपपए पअए अपए प्, (द) पपपए अए पपए प्ए पअए अप

उत्तर- (द)

निर्देश: (प्रश्न संख्या 14 से 16) निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अंतिम अंश, संख्या 1 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) बिना क्रम के हैं। चारों अंशो को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर उचित विकल्प चुनें।

14. 1. मजदूरो की बस्तियों में

(य) वहाँ के बेकार रहनेवाले व्यक्तियों के

(र) व्यक्तियों के अपेक्षाकृत अनजान होने से

(ल) और कल्याणकारी कार्यकलापों के न होने से

(व) तथा मनोरंजन, शिक्षा आदि की सुविधाओं

६. बिगड़ने की संभावना बनी रहती है।

(अ) य ल र व (ब) व ल य र

(स) र व ल य (द) ल र व य

उत्तर- (स)

15. 1. अपने सुधी पाठकों के लिए हम आज से

(य) ताकि इसकी ऐतिहासिक गरिमा अक्षुण्ण रहे

(र) ‘चंद्रकांता‘ उपन्यास का अविकल रुप प्रस्तुत कर रहे हैं, (ल) किसी फिल्मी अनुवाद का परिवर्तित होकर नहीं।

(व) और नई पीढ़ी तक यह अपने मूलस्वरुप में जाये,

६. अतएव हमने इसको उसी रूप में रहने दिया है, जैसा यह था।

(अ) य र ल व (ब) र ल य व

(स) र य व ल (द) ल य व र

उत्तर- (स)

16. 1. दूरदर्शन पर प्रदर्शित दो धारावाहिक

(य) लोग इनकी पहले से प्रतीक्षा करते रहते हैं

(र) इतने लोकप्रिय रहे हैं कि

(ल) और इन्हें देखने के लिए

(व) पहले ‘रामायण‘ और अब ‘महाभारत‘

६. अपने सारे काम-काज छोड़ देते हैं।

(अ) ल व य र (ब) र य ल व

(स) य व ल र (द) व र य ल

उत्तर-(द)

निर्देश (प्रश्न संख्या 17 और 18): निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश, संख्या 1 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) बिना क्रम के हैं। चारों अंशो को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर उचित विकल्प चुनें।

17. 1. आवश्यकता आविष्कार की जननी है।

(य) त्यों-त्यों मनुष्य उसकी पूर्ति के लिए

(र) तभी नए-नए आविष्कार होते हैं।

(ल) तरह-तरह के नए उपाय सोचता है

(व) ज्यों-ज्यों मनुष्य की आवश्यकता बढ़ती जाती है

६. इसलिए वर्तमान युग को वैज्ञानिक युग कहा जाता है

(अ) व ल य र (ब) व र य ल

(स) व य ल र (द) र व य ल

उत्तर- (स)

18. 1. देश में संतुलित क्षेत्रीय विकास

(य) केन्द्र सरकार द्वारा उन उद्यमों में

(र) योजनागत और योजनेतर संसाधनों द्वारा

(ल) सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों के जरिए

(व) की प्रगति का सबसे महत्वपूर्ण कारण

६. सीधे निवेश किया जाना है।

(अ) व ल य र (ब) ल र व य

(स) व ल र य (द) य ल र व

उत्तर- (अ)

निर्देश (प्रश्न संख्या 19 से 22): निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 1 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं।

बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना

क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनें।

19. 1. होलोग्राफी एक विशेष

(य) यह साधारण फोटोग्राफी से बिलकुल

(र) आवश्यकता नहीं पड़ती है, इसलिए इसे

(ल) भिन्न है। इस फोटोग्राफी में किसी कैमरे की

(व) प्रकार की फोटोग्राफी है।

६. लेंसलेस फोटोग्राफी भी कहते हैं।

(अ) र य ल व (ब) य र ल व

(स) ल य र व (द) व य ल र

उत्तर- (द)

20. 1. भाषा जब

(य) प्रशासनिक भाषा बन जाती है

(र) साहित्यिक रूप लेने के बाद

(ल) सम्पर्क भाषा से

(व) तो उसका उत्तरदायित्व

६. बहुत बढ़ जाता है।

(अ) र य व ल (ब) ल य र व

(स) ल र य व (द) र व ल य

उत्तर- (स)

21. 1. अवकाश के समय की गतिविधियाँ

(य) सामाजिक परिवर्तन की

(र) को दूर करने का प्रयत्न करते हैं

(ल) सूचक होती हैं जिसके जरिए

(व) हम तनावों, निराशाओं आदि

6. और मनोरंजन के साथ रचनात्मक कार्य भी करते हैं।

(अ) ल य र व (ब) र ल व य

स) ल र व य (द) य ल व र

उत्तर- (द)

22. 1. मजदूरों की बस्तियों में

(य) वहाँ के बेकार रहने वाले व्यक्तियों के

(र) व्यक्तियों के अपेक्षाकृत अनजान होने से

(ल) और कल्याणकारी कार्यकलापों के न होने से

(व) तथा मनोरंजन, शिक्षा आदि की सुविधाओं

6. बिगड़ने की संभावना रहती है।

(अ) र व ल य (ब) य ल र व

(स) व ल य र (द) ल र व य

उत्तर- (अ)

निर्देश (प्रश्न संख्या 23 से 26): निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 1 और 6 के अन्तर्गत दिए गए है। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर द्य उचित विकल्प चुनें।

23. 1. कुल मिलाकर आत्मरक्षा

(य) की रपट तथा पुलिस अधिकारियों की

(र) बातों से यही निष्कर्ष सामने आता है कि

(ल) छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए सुरक्षा के तरीकों में

(व) के मामले में महिला आयोग

6. निपुण किया जाता है।

(अ) ल य र व (ब) र ल व य

(स) व य र ल (द) य र ल व

उत्तर- (स)

24. 1. तब चेचक के समानांतर

(य) एक और बीमारी थी-गौशीतला,

(र) इसका शिकार हो जाता है और उसके

(ल) आम धारणा थी कि बीमार गाय का दूध पीने वाला

(व) प्रायः यह रोग गाय के थनों में होता है,

6. हाथों में छोटे घाव व फुसियाँ हो जाती है।

(अ) य र ल व (ब) य व ल र

(स) य ल र व (द) य र व ल

उत्तर- (ब)

25. 1. देश में संतुलित क्षेत्रीय विकास

(य) केन्द्र सरकार द्वारा उन उद्यमों में,

(र) योजनागत और योजनेतर संसाधनों द्वारा

(ल) सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों के जरिए

(व) की प्रगति का सबसे महत्त्वपूर्ण कारण

6. सीधे निवेश किया जाना है।

(अ) व ल य र (ब) य ल र व

(स) व ल र य (द) र व य ल

उत्तर- (अ)

26. 1. राज्यों को विभिन्न योजनाओं के लिए

(य) जो संसाधन दिए जाते है।

(र) योजना आयोग के माध्यम से

(ल) देश के विभिन्न भागों का

(व) उनका उद्देश्य

6. संतुलित क्षेत्रीय विकास करना है।

(अ) व य ल र (ब) र य व ल

(स) य ल व र (द) ल व य र

उत्तर- (ब)

27. इस प्रश्न में वावन्य के पहले और अन्तिम भाग को क्रमशः (1) और (6) की संख्या दी गई है। बीच में  आने वाले अंश को चार भागों में बांटकर (य), (र), (ल), (व) संख्या दी गई है। यह चारों उचित क्रम में नहीं है। इन चारों को उचित क्रम में लगाइए। ताकि एक शुद्ध वाक्य का निर्माण हो।

(1) सामाजिक जीवन में

(य) क्रोध की जरूरत बराबर पड़ती है

(र) मनुष्य दूसरों के द्वारा पहुँचाए जाने वाले बहुत से

(ल) यदि क्रोध न हो तो

(व) कष्टों की चिर निवृत्ति का

(6) उपाय ही न कर सके।

(अ) य ल र व (ब) व य र ल

(स) र य ल व (द) ल र व य

उत्तर- (अ)

28. नीचे दिए गए वाक्य के त्रुटिपूर्ण खण्ड को चिन्हित कीजिए, यदि कोई त्रुटि न हो तो (द) भाग को चिन्हित कीजिए।

पुलिस द्वारा चोरी / का माल बरामद /

(अ) (ब)

हो गया है / कोई त्रुटि नहीं

(स) (द)

उत्तर (अ)