प्रक्रिया पेटेंट और उत्पाद पेटेंट में अंतर क्या है what is the difference between product patent and process patent in hindi

what is the difference between product patent and process patent in hindi प्रक्रिया पेटेंट और उत्पाद पेटेंट में अंतर क्या है ?

Process patent (प्रक्रिया पेटेंट) Product patent (उत्पाद पेटेंट)
1.       इसमें उत्पाद बनाने की विशेष प्रक्रिया को पेटेंट दिया जाता है | उस उत्पाद को नहीं | अर्थात अन्य व्यक्ति किसी अन्य विधि या प्रक्रिया द्वारा उसी उत्पाद का निर्माण कर सकता है | इसमें उत्पाद को पेटेंट दिया जाता है | अर्थात अन्य व्यक्ति किसी भी प्रक्रिया द्वारा उस उत्पाद का निर्माण नहीं कर सता है |
2.       इसमें एक से अधिक व्यक्ति एक उत्पाद के उत्पादक हो सकते है अर्थात दो अलग अलग व्यक्ति समान उत्पाद अलग अलग प्रक्रिया द्वारा उत्पादित कर सकते है | इसमें केवल मूल आविष्कारक उत्पादक के पास उत्पादन का अधिकार होता है |
3.       यह कम सुरक्षित पेटेंट व्यवस्था है अर्थात इस पेटेंट व्यवस्था में मूल आविष्कारक को कम सुरक्षा मिलती है | यह अधिक सुरक्षित पेटेंट व्यवस्था है जिसमें मूल आविष्कारक को उत्पाद के उत्पादन का पूर्ण अधिकार दिया जाता है |
4.       मूल आविष्कारक को इस व्यवस्था में प्रतियोगी उत्पादक मिल जाते है जो कम लागत और कम मेहनत से अन्य प्रक्रिया द्वारा मूल आविष्कारक के उत्पाद का उत्पादन कर सकते है | इसमें अन्य कोई भी व्यक्ति पेटेंटेड उत्पाद का उत्पादन नहीं कर सकता |
5.       इस पेटेंट व्यवस्था का लाभ यह है कि इसमें उत्पादों पर एकाधिकार स्थापित नहीं हो पाता है TRIPs इस पेटेंट व्यवस्था का अनुसरण करता है अर्थात इसको अधिक उचित मानता है और इस पर अधिक बल देते है |
6.       भारत के पेटेंट एक्ट 1970 में केवल प्रोसेस पेटेंट (प्रक्रिया पेटेंट) दिया जाता था | भारत ने पेटेंट एक्ट को 2005 में संशोधित कर नियमों को WTO के TRIPs समझौते के अनुकूल बनाया जिसमें उत्पाद पेटेंट पर जोर दिया गया है |