गलसुआ (मम्प्स) एक वायरल रोग है जो सूजन पैदा करता है ? mumps is a viral disease that causes inflammation of

mumps is a viral disease that causes inflammation of in hindi गलसुआ (मम्प्स) एक वायरल रोग है जो सूजन पैदा करता है ?

1. टिटेनस का कारण होता है –
(अ) क्लॉस्ट्रिडियम (ब) वायरस
(स) बैक्टीरियोफेज (द) सॉल्मोनेला
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2008
उत्तर-(अ)
टिटेनस ‘क्लॉस्ट्रीडियम टिटेनी‘ द्वारा प्रसरित होता है। यह एक जीवाणु है। इस रोग के उपचार हेतु क्च्ज् का टीका लगाया जाता है।
2. एंटेरोबियसता पैदा की जाती है-
(अ) अंकुश कृमि द्वारा (ब) सूत्राम कृमि द्वारा
(स) पिनकृमि द्वारा (द) गोलकृमि द्वारा
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(स)
एंटेरोबियसता पिनकृमि द्वारा पैदा की जाती है। यह संघ निमैटोडा का जंतु है। इसका जीवन चक्र एक-पोषी होता है। इसके लार्वा को ‘रैब्डिफार्म लार्वा‘ कहते हैं।
3. गलसुआ (मम्प्स) एक वायरल रोग है जो सूजन पैदा करता है –
(अ) कर्णपूर्व (Parotid) ग्रंथि में
(ब) अधोजिह्वा (Sublingual) ग्रंथि में
(स) अघोजंभ (Submxillary) ग्रंथि में
(द) अवाक्षि (Infra orbital) ग्रंथि में
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
उत्तर-(अ)
गलसुआ (मम्प्स) कर्णपूर्व (Parotid) ग्रंथि में सूजन पैदा करता है। कर्णपूर्व ग्रंथि कपोलों में कर्ण पल्लव के नीचे और आगे की ओर स्थित पीली-सी, चपटी सबसे बड़ी लार ग्रंथि होती है। प्रत्येक की लंबी एवं मोटी वाहिनी को स्टेन्सन्स नलिका कहते हैं। ये ग्रंथियां मुख्यतः जलीय अर्थात् सीरसी तरल का स्रावण करती हैं।

4. निम्नलिखित में से किस एक प्राणी को किसान मित्र कहा जाता है?

(अ) चींटी (ब) केंचुआ
(स) मधुमक्खी (द) तितली
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
केंचुआ को ‘किसान का मित्र‘ कहा जाता है क्योंकि यह मृदा का वायवीय तथा चालन (Aerates and mixes the Soil) करके मृदा को उपजाऊ तथा पौधों के उपयोग के लिए अनुकूल बनाने में सहायक होता है। केंचुआ एनीलीडा फाइलम का एक प्राणी है।
5. टाइफाइड पैदा किया जाता है-
(अ) स्यूडोमोनास स्पी. द्वारा (ब) स्टैफाइलोकॉकस द्वारा
(स) बैसिलस द्वारा (द) सॉल्मोनेला टॉइफी द्वारा
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(द)
साल्मोनेला टॉइफी बैक्टीरिया द्वारा टाइफॉइड रोग उत्पन्न होता है। यह जीवाणु छोटी आंत में रहता है यह मल और मक्खियों के द्वारा फैलता है। इसमें रोगी को सिरदर्द व तेज बुखार रहता है।
6. टाइफाइड बुखार किसके द्वारा होता है?
(अ) जीवाणु (ब) विषाणु
(स) प्रोटोजोआ (द) कवक
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2014
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
7. विषाणु में निम्नलिखित में से कौन-सी एक विशेषता नहीं होती?
(अ) क्छ। या त्छ। की मौजूदगी
(ब) परपोषी कोशिका के भीतर प्रजनन
(स) स्वभाव से पूरी तरह परजीवी
(द) कोशिका भित्ति की मौजूदगी
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
विषाणु में कोशिका भित्ति (Cell Wall) अनुपस्थित होता है। इसमें क्छ। या त्छ। उपस्थित होता है तथा ये परपोषी कोशिका के भीतर ही प्रजनन करते हैं।
8. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग रक्ताधान द्वारा नहीं फैलता?
(अ) हिपेटाइटिस (ब) टाइफॉयड
(स) एच.आई.वी. (द) मलेरिया
S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2007
उत्तर-(ब)
टाइफॉयड रक्ताधान द्वारा नहीं फैलता। रक्ताधान दास वाली बीमारी है एच.आई.वी., हिपेटाइटिस, मलेरिया, सिफिलिस इत्यादि।
9. पीलिया रोग किसके संक्रमण से होता है?
(अ) मस्तिष्क (ब) यकृत
(स) गुर्दा (द) प्लीहा
S.S.C.C.P.O. परीक्षा, 2009
उत्तर-(ब)
पीलिया वायरस जनित यकृत का रोग है। पीलिया रोग में रुधिर में पित्तरंजक (Bilirubin) की मात्रा बढ़ जाने से श्लैष्मिक झिल्ली तथा त्वचा का रंग पीला हो जाता है। मूत्र पील्य-हरा सा हो जाता है उपयुक्त उपचार न मिलने पर रोगी की मृत्यु हो जाती है।
10. निम्न में कौन-सा रोग नाइट्रेट संदूषित भोजन तथा जल के उपभोग द्वारा होता है?
(अ) मिनिमाटा (ब) अस्थिसुषिरता
(स) ब्ल्यू बेबी सिन्ड्रोम (द) ऐस्बेस्टॉसिस
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
यदि भोजन तथा जल में नाइट्रेट की मात्रा अधिक हो जाती है तो वह शरीर के लिए हानिकारक होता है। विशेष कर बच्चों में यह जानलेवा होता है। यह हीमोग्लोबिन के साथ क्रिया करके मेथेमोग्लोबिन बनाता है जो ऑक्सीजन संवहन को रोक देता है जिसे ‘ल्यू बेबी सिन्ड्रोम‘ कहते हैं।
11. सीमेंट फैक्टरी के मजदूरों को क्या होने की संभावना रहती है?
(अ) ल्यूकेमिया (ब) साइटोसिलिकोसिस
(स) अस्थिमज्जा रोग (द) एस्बेस्टोसिस
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(द)
सीमेंट में एस्बेस्टस नामक खनिज होता है जो अम्ल में अघुलनशील एवं अदहनीय होता है। सीमेंट फैक्टरी के मजदूरों में एस्बेस्टोसिस नामक रोग की संभावना सर्वाधिक रहती है। इस रोग का कोई इलाज नहीं होता है।
12. लेप्रोसी बेसिलस का आविष्कार किया था-
(अ) कोच (Koch) ने (ब) हैन्सेन ने
(स) फ्लेमिंग ने (द) हार्वे ने
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(0)
लेसिलस की खोज हैन्सेन ने की थी इसीलिए लेप्रॉसी को ‘हैन्सेन रोग‘ भी कहा जाता है। यह माइकोबैसिलस लेप्री द्वारा फैलता है।
13. घातक मलेरिया फैलाने वाले मलेरिया परजीवी-
(अ) प्लाज्मोडियम मलेरियाई होते हैं
(ब) प्लाज्मोडियम फैल्सीपेरम होते हैं
(स) प्लाज्मोडियम वाइवैक्स होते हैं
(द) प्लाज्मोडियम ओवेल होते हैं
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
उत्तर-(ब)
मलेरिया रोग प्लाज्मोडियम गण के प्रोटोजोआ परजीवी के माध्यम से फैलता है। मुख्यतः पांच प्रकार के प्लाज्मोडियम परजीवी मनुष्य को प्रभावित करते हैं जिनमें से सर्वाधिक खतरनाक प्लाज्मोडियम फैल्सीपेरम माना जाता है।
14. निम्न में से कौन मलेरिया पैदा करता है?
(अ) कीट (ब) बैक्टीरिया
(स) प्रोटोजोआ (द) वायरस
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
15. मलेरिया किसके द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक अंतरित किया जाता है?
(अ) ऐडीज मच्छर (ब) क्यूलेक्स मच्छर
(स) एनाफिलीज मच्छर (द) उपर्युक्त सभी
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत-प्) परीक्षा, 2013
उत्तर-(स)
मलेरिया सबसे प्रचलित संक्रामक रोगों में से एक है। यह रोग प्लाज्मोडियम कण के प्रोटोजोआ परजीवी के माध्यम से फैलता है। मलेरिया के परजीवी का वाहक मादा एनाफिलीज मच्छर है।
16. डेंगू बुखार किस रोगवाहक द्वारा संचरित होता है?
(अ) ऐडीज ऐजिप्टी
(ब) क्यूलेक्स फटीगन
(स) एनाफिलीज कल्सीफेसीज
(द) मनसोनिया यूनीफॉर्मिस
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
डेंगू (Dengue) ज्वर में हड्डियों और जोड़ों में भयंकर पीड़ा तथा तेज ज्वर होता है। यह एक प्रकार के विषाणु (Virues) के संक्रमण से होता है जिसे एडीज एजिप्टी नामक मच्छर फैलातें हैं। यह रोग महामारी के रूप में अचानक फैलता है। इस रोग को हड्डी तोड़ ज्वर भी कहते हैं। डेंगू बुखार से पीड़ित रोगी के रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है।
17. मलेरिया परजीवी की निम्नलिखित में से कौन-सी अवस्था संक्रामक है?

(अ) शाइजोजाइट (ब) स्पोरोजोआइट
(स) ट्रोफोजोआइट (द) स्पोरोब्लास्ट
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (ज्पमत-प्) परीक्षा, 2015
उत्तर-(ब)
मलेरिया परजीवी की स्पोरोजोआइट (Sporozoite) अवस्था संक्रामक होती है।
18. टॉक्सिकोलॉजी का संबंध किसके अध्ययन से है?
(अ) वायरसों के (ब) बैक्टीरिया के
(स) रोगों के (द) विषों के
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(द)
विषों के अध्ययन को टॉक्सिकोलॉजी, विषाणुओं के अध्ययन को वाइरोलॉजी, जीवाणुओं के अध्ययन को बैक्टीरियोलॉजी तथा रोगों के अध्ययन को पैथोलॉजी कहते हैं।
19. प्रत्यम्ल (एंटासिड) किससे राहत दिलाने वाली ओषधियों में पाया जाता है?
(अ) नेत्रदृष्टि (ब) पेट दर्द
(स) मुंहासे (द) सिरदर्द
S.S.C. मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
एंटासिड पेट में बढ़ी अम्लता (Acidity) को कम करके पेट दर्द से राहत दिलाता है।
20. निम्न में से कौन-सी धातु इटाई-इटाई रोग पैदा करती है?
(अ) कैडमियम (ब) क्रोमियम मी
(स) कोबॉल्ट (द) कॉपर
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier I) परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
इटाई-इटाई रोग कैडमियम के विष के द्वारा होता है। यह सबसे पहले जापान के जिनजु नदी में पाया गया था। इसमें जोड़ों में दर्द, हड्डियों का मुलायम होना और किडनी का फेल होना होता है।
21. यदि अपशिष्ट पदार्थ पीने के पानी के स्रोत को दूषित कर दें, तो निम्नलिखित में से कौन-सी बीमारी फैल जाएगी?
(अ) स्कर्वी (ब) टाइफाइड
(स) मलेरिया (द) अरक्तता
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014
उत्तर-(ब)
यदि अपशिष्ट पदार्थ पीने के पानी के स्रोत को दूषित कर दें, तो टाइफाइड की बीमारी फैल जाती है।
22. वायरल संक्रमण से होने वाला रोग है-
(अ) टाइफाइड (ब) विषूचिका
(स) जुकाम (द) मलेरिया
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(स)
जुकाम (कॉमन कोल्ड) एक वायरल संक्रमण से होने वाला रोग है जो वाइरस से फैलता है जबकि टाइफाइड एक जीवाणु सॉल्मोनेला टाइफी द्वारा और मलेरिया प्रोटोजोआ के प्लाज्मोडियम प्रजाति द्वारा फैलता है।
23. साधारण जुकाम पैदा किया जाता है-
(अ) वाइरस द्वारा (ब) बैक्टीरिया द्वारा
(स) प्रोटोजोआ द्वारा (द) एककोशिक शैवाल द्वारा
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(अ)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
24. ‘दुग्ध शर्करा‘ है –
(अ) लैक्टोज (ब) माल्टोज
(स) गैलेक्टोज (द) सूक्रोज
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(अ)
लैक्टोज को दुग्ध शर्करा कहते हैं। यह एक डाइसैकेराइड शर्करा होती है जो ग्लूकोज और गैलेक्टोज का बना होता है।
25. जैव निम्नीकृत अपशिष्ट को किसकी सहायता से उपयोगी पदार्थ में रूपांतरित किया जा सकता है?
(अ) जीवाणु (ब) न्यूक्लिक प्रोटीन
(स) रेडियो सक्रिय पदार्थ (द) विषाणु
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10़2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(अ)
जैव निम्नीकृत अपशिष्ट (Bio&degradable Wastes) को जीत (Bacteria) की सहायता से उपयोगी पदार्थ में रूपांतरित किया जा सकता है।
26. वायुमंडलीय नाइट्रोजन के भीतर नाइट्रेटों का सूक्ष्मजीव विघटन यह कहलाता है-
(अ) विनाइट्रीकरण (ब) अमोनियाकरण
(स) पुट्रीफेक्शन (द) नाइट्रीकरण
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier I) परीक्षा, 2015
उत्तर-(अ)
नाइट्रेटों के सूक्ष्मजीवीय विघटन (Microbial Deradation) के फलस्वरूप नाइट्रेट का वायुमंडलीय नाइट्रोजन में विघटन विनाइट्रीकरण कहलाता है। यह क्रिया मुख्यतः विनाइट्रीकारी जीवाण्डों द्वारा होती है। उदाहरण थायोबैसिलस डिनाइट्रीफिकेन्स, स्यूडोमोनास डिनाइट्रीफिकेन्स आदि।