Blog

हमारी app डाउनलोड करे और फ्री में पढाई करे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
Download our app now हमारी app डाउनलोड करे

मुकुंद का पर्यायवाची क्या है | मुकुन्द शब्द का पर्याय क्या होगा | mukund ka paryayvachi in hindi

mukund ka paryayvachi in hindi मुकुंद का पर्यायवाची क्या है | मुकुन्द शब्द का पर्याय क्या होगा ?

भाषा-1ः हिन्दी
1. समष्टि‘ का विपरीतार्थी शब्द है-
(अ) विशिष्ट (ब) अशिष्ट
(स) अपुष्टि (द) व्यष्टि
2. ‘कर्पट‘ का तद्भव रूप है-
(अ) कपट (ब) कारपेट
(स) कपूर (द) कपड़ा
3. निम्नलिखित में वर्तनी की दृष्टि से कौन-सा शब्द युग्म शब्द है?
(अ) बरात, बसंत (ब) बारात, बसंत
(स) बरात, वसंत (द) बारात, वसंत
4. ‘अर्ध-स्वर‘ हैं-
(अ) य, व (ब) इ, उ
(स) ऋ, लु (द) ऋ, ष
5. ‘चोर की दाड़ी में तिनका‘ मुहावरे का सही अर्थ है-
(अ) अपराधी का अपनी दाड़ी खुजलाना
(ब) अपराधी का शंकाग्रस्त रहना
(स) अपराधी की पहचान हो जाना
(द) अपराधी का अपनी पहचान छिपाना
6. ‘एक बार कही बात को दुहराते रहना‘ वाक्यांश के लिए एक शब्द है-
(अ) आगार (ब) प्राक्कथन
(स) पिष्टपेषण (द) प्रस्तावना
7. ‘बुद्धिहीन‘ शब्द व्याकरण की दृष्टि से किस संवर्ग में है?
(अ) संज्ञा (ब) सर्वनाम
(स) विशेषण (द) क्रिया
8. ‘छत से ईंट गिरी‘ वाक्य में कौन-सा कारक है?
(अ) अपादान (ब) सम्बन्ध
(स) अधिकरण (द) सम्प्रदान
9. ‘महोर्मि‘ का सन्धि-विच्छेद है-
(अ) महत् $ उर्मि (ब) महा $ उर्मि
(स) महा $ ऊर्मि (द) महत् $ मर्मि
10. चराचरम् (जगत्) में कौन-सा समास है?
(अ) तत्पुरुष (ब) द्वन्द्व
(स) बहुव्रीहि (द) कर्मधारय
11. ‘अभ्यागत‘ शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?
(अ) अ (ब) अभ्य
(स) अभि (द) अभ्या
12. ‘रमणीय‘ में कौन-सा प्रत्यय है?
(अ) अनीय (ब) ईय
(स) रम (द) णीय
13. ‘बोरों सबै रघुवंश कुठार की धार में, बारन बजि सरत्थहिं।
बान की वायु उड़ाव कै लच्छन लच्छ, करौं अरिहा समरत्थहिं।।‘‘ इन काव्य पंक्तियों में कौन-सा रस है?
(अ) रौद्र रस (ब) भयानक रस
(स) वीभत्स रस (द) वीर रस
14. ‘‘श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुर सुधार। बरनउ रघुवर विमल जस, जो दायक फल चारि।।‘‘ में छन्द है-
(अ) दोहा (ब) सोरठा
(स) रोला (द) बरवै
15. वाक्य शुद्ध है-
(अ) मोहन और गीता गा रही है
(ब) गीता और मोहन गा रहा है
(स) मोहन और गीता गा रहे हैं
(द) मोहन और गीता गा रही हैं
16. इन शब्दों में से कौन-सा शब्द हिन्दी शब्दकोश में सबसे अन्त में आएगा?
(अ) क्लीव (ब) क्रम
(स) कृषक (द) कृशानु
17. हिन्दी गद्य-शिक्षण की पाठ-योजना में उद्देश्य कथन आता है-
(अ) पूर्वज्ञान के पश्चात्
(ब) प्रस्तावना प्रश्न के पश्चात्
(स) आदर्श वाचन के पश्चात्
(द) मौन वाचन के पहले
18. शब्द का अर्थ स्पष्ट करने हेतु कौन-सा तरीका सर्वाधिक उपयुक्त है?
(अ) वाक्य प्रयोग (ब) व्याख्यान
(स) भ्रमण (द) चित्र-निर्माण
19. भाषा-शिक्षण की पद्धति नहीं है-
(अ) किण्डरगार्टन (ब) मॉण्टेसरी
(स) डैक्राली (द) अभिक्रमित अनुदेशन
20. ‘‘बालक की प्रारम्भिक शिक्षा उसकी मातृभाषा में दी जाए’’ यह मानना है-
(अ) मॉण्टेसरी का (ब) महात्मा गाँधी का
(स) फ्रॉबेल का (द) किलपैट्रिक का
21. व्याकरण-शिक्षण के लिए उपयुक्त नहीं है-
(अ) आगमन प्रणाली (ब) निगमन प्रणाली
(स) अव्याकृति प्रणाली (द) कक्षाभिनय प्रणाली
22. ‘आनन्द कादम्बिनी‘ पत्रिका का प्रकाशन कहाँ से होता है?
(अ) बनारस (ब) मिर्जापुर
(स) इलाहाबाद (द) लखनऊ
23. आदिकाल की रचना है-
(अ) अखरावट (ब) छत्रसाल दशक
(स) दीपशिखा (द) खुमान रासो
24. ‘काहे री नलिनी तू कुम्हलानी, तेरे ही नालि सरोवर पानी‘। पंक्ति के रचनाकार कौन हैं?
(अ) जायसी (ब) रैदास
(स) कबीर (द) दादू
25. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का निबन्ध संग्रह है-
(अ) माटी का फूल (ब) चिन्तामणि
(स) क्षण बोले कण मुसकाए
(द) आलोक पर्व
26. राष्ट्रवादी कवि रामधारीसिंह ‘दिनकर‘ को ‘उर्वशी‘ के लिए ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार‘ किस वर्ष प्रदान किया गया?
(अ) सन् 1971 ई. में (ब) सन् 1972 ई. में
(स) सन् 1973 ई. में (द) सन् 1974 ई. में
27. ‘निरामिष‘ किसे कहते हैं? ।
(अ) माँस रहित भोजन
(ब) मोक्ष का इच्छुक
(स) रात्रि में विचरण करने वाला
(द) मृत्यु का इच्छुक
28. ‘शहद‘ शब्द है-
(अ) तत्सम (ब) तद्भव
(स) देशज (द) आगत
29. ‘वनिता‘ का प्रयोग किस अर्थ में होता है?
(अ) जंगल (ब) स्त्री
(स) पुस्तक (द) व्यवसायी
30. ‘मुकुंद‘ किसका पर्याय है?
(अ) विष्णु (ब) शिव
(स) सूर्य (द) कामदेव
उत्तरमाला

सब्सक्राइब करे youtube चैनल

1. (द) 2. (द) 3. (स) 4. (अ) 5. (ब) 6. (स) 7. (ब) 8. (अ) 9. (स) 10. (द)
11. (स) 12. (अ) 13. (अ) 14. (अ) 15. (स) 16. (अ) 17. (ब) 18. (अ) 19. (इ) 20. (ब)
21. (द) 22. (ब) 23. (द) 24. (स) 25. (ब) 26. (ब) 27. (अ) 28. (द) 29. (ब) 30. (अ)

व्याख्या/ हल

1. समष्टि का विपरीतार्थी शब्द व्यष्टि है, क्योंकि समष्टि का अर्थ है समाज तथा व्यष्टि का अर्थ है व्यक्ति।
13. इन पंक्तियों में स्थायी भाव क्रोध है अतः इन पंक्तियों में रौद्र रस है।
14. इसमें दोहा छन्द है जिसके प्रथम और तृतीय चरण में 13 – 13 मात्राएँ तथा द्वितीय और चतुर्थ चरण में 11 – 11 मात्राएँ होती हैं।
22. ‘आनन्द कादम्बिनी‘ पत्रिका मिर्जापुर से प्रकाशित होती थी। इसके सम्पादक बदरीनारायण चैधरी ‘प्रेमधन‘ थे।
23. आदिकाल की रचना ‘खुमान रासो‘ है, इसके रचयिता दलपति विजय हैं।
28. यह शब्द हिन्दी में अरबी भाषा से आया है अतः ‘शहदश् आगत शब्द है।

error: Content is protected !!