JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Class 6

Hindi social science science maths English

Class 7

Hindi social science science maths English

Class 8

Hindi social science science maths English

Class 9

Hindi social science science Maths English

Class 10

Hindi Social science science Maths English

Class 11

Hindi sociology physics physical education maths english economics geography History

chemistry business studies biology accountancy political science

Class 12

Hindi physics physical education maths english economics

chemistry business studies biology accountancy Political science History sociology

Home science Geography

English medium Notes

Class 6

Hindi social science science maths English

Class 7

Hindi social science science maths English

Class 8

Hindi social science science maths English

Class 9

Hindi social science science Maths English

Class 10

Hindi Social science science Maths English

Class 11

Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics

chemistry business studies biology accountancy

Class 12

Hindi physics physical education maths entrepreneurship english economics

chemistry business studies biology accountancy

Categories: BiologyBiology

गमन एवं संचलन किसे कहते हैं ? movement and locomotion in hindi मानव शरीर में गमन क्या होता हैं ?

movement and locomotion in hindi गमन एवं संचलन किसे कहते हैं ? मानव शरीर में गमन क्या होता हैं ?

गमन और गति

सभी जीवित प्राणी (पादप और जन्तु) एक प्रकार की हलचल अथवा गति प्रदर्शित करते हैं | बहुकोशिकीय प्राणी दो प्रकार की गति दर्शाते हैं |

  • गमन
  • शरीर भागों का गमन
  • गमन – गमन एक जीव की एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थिति परिवर्तित करने की प्रक्रिया है | इसमें चलने , दौड़ने , तैरने , रेंगने (crawling)उछलने , कूदने और उड़ने के तौर तरीके शामिल है |

निम्न उद्देश्यों के लिए गमन आवश्यक है –

  • यह जन्तु को शत्रु से अथवा अनैच्छिक स्थान से दूर जाने के योग्य बना देता है |
  • यह जंतु को लैंगिक जनन के लिए अपने सहयोगी को ढूंढने के योग्य बनाता है |
  • यह भोजन और पानी खोजने में मदद करता है |
  • यह जन्तुओं को भोजन , शिकार और अंडे देने के लिए उपयुक्त स्थान और भोजन की उपस्थिति की अधिक उपयुक्त स्थिति में प्रवास करने में सहायता देता है |
  • शरीर भाग की गति – शरीर अक्ष के अनुसार शरीर भाग की गति प्राणी में गति का अन्य रूप है | यह गति निम्न उद्देश्य युक्त होती है |
  • विभिन्न विसरल अंग विभिन्न प्रकार की गति दर्शाते है | आंतरिक अंगों की गति के कारण प्राणी श्वसन , आहार नाल में भोजन के पाचन , मूत्र उत्सर्जन और शरीर में रक्त को पम्प और परिसंचरित करने में सक्षम होता है |
  • विभिन्न जीवों में भोजन को पकड़ने और इसके अंतर्ग्रहण में जीभ , जबड़े , टेन्टेकल , भुजाओं और उपांगों की गति होती है |
  • भुजाओं , उपांगों , सिर और धड़ की गति शरीर स्थिति में परिवर्तन करती है जिससे गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध साम्य बनाये रखा जा सके |

श्वसन प्रणाली के ऊपरी भाग , फेलोपियन नलिका और वासा इफरेन्शिया में सिलियरी गति देखी जाती है | स्तनियों का स्पर्म , मादा जाना तंत्र में कशाभिक गति द्वारा आगे बढ़ता है | सिलिया पैरामिशियम में गमन में सहायक होते हैं | कशाभ युग्लिना में गमन में सहायक होते हैं | वही अमीबा स्यूडोपोडिया की सहायता से गति करता है |

वर्टीब्रेट में पादीय गति और गमन पेशियों और कंकाल तंत्र पर निर्भर करता है | पेशीय संकुचन से कंकाल की हड्डियों में levers के समान गमन होता है | जिससे limbs और उपांगों की गति होती है | इनबर्टीब्रेट जैसे हाइड्रा , जोंक , केंचुआ और जेलीफिश में कंकाल तंत्र अनुपस्थित होता है |

गमन अथवा गतियों के मूल प्रकार

गमन दो श्रेणियों में विभाजित होता है |

  1. नॉन पेशीय गमन – इस गति में प्रोटोप्लाज्म की धारा रेखीय गति , कूटपादीय , प्रोटोजोअन की कशाभीय और सिलियरी गति सम्मिलित है | यह प्राणियों की कुछ कोशिकाओं में पायी जाती है |
  • प्रोटोप्लाज्मिक धारा रेखीय गति – प्रोटोप्लाज्म का धारा प्रवाह , साइक्लोसिस कहलाता है | यह अधिकांश कोशिकाओं जैसे ल्यूकोसाइट , अमीबा और अन्य एक कोशिकीय प्राणियों में देखी जाती है |
  • कूटपादीय गति – ग्लूकोसाइट और मेक्रोफेज उत्तकों में अमीबा की तरह कूटपाद की सहायता से गति करती है |
  • कशाभिक गति – कुछ कोशिकाओं (g. पोरीफेरन्स की कोएनोसाइट्स) के कशाभ स्थिति रहित कम्पन्न , स्पंज के नाल तंत्र द्वारा जल का नियमित प्रवाह आदि नियंत्रित करते हैं | कुछ गैस्ट्रोडर्मल कोशिकाओं के कशाभ नियमित स्पंदन द्वारा हाइड्रा के सिलेंट्रोन में द्रव परिसंचरित करते है | शुक्राणु कशाभिक गति द्वारा ही जल में तैरते है अथवा मादा जनन प्रणाली में गति करते हैं |
  • सिलियरी गति – कोशिकाओं के सिलिया , ट्रेकिया , अंडनलिका और वासा इफरेन्सिया को स्तरित करते हैं | ये धूलकणों , अण्डों और शुक्राणु को विशिष्ट दिशा में इनके अंगों तक लैसिंग गति द्वारा धकेलते हैं | चपटे कृमि में ज्वाला कोशिकाओं के सिलिया व्यर्थ पदार्थों को उत्सर्जी नाल में धकेलते हैं |

नॉन पेशीय सिलियरी गति कुछ जन्तु लार्वा जैसे सीलेंट्रेटा का Planula larva और एनेलिड का Trochophore और कुछ वयस्क जैसे प्लेनेरियंस में देखी जाती है |

  1. पेशीय गति – यह पेशीय तंतुओं के उपयोग पर निर्भर करता है | जिनमें एकांतर संकुचन और शिथिलन द्वारा बल लगाने की क्षमता होती है | अधिकांश बहुकोशिकीय प्राणियों में विभिन्न शरीर भागों की गति के लिए पेशीय तंतु होते हैं |

एक पेशीय संकुचन हमेशा केवल गति नहीं दर्शाता है | यह quo स्टेटस नियमन के समय भी हो सकता है , जब स्वच्छ जलीय सीपी की सुरक्षा के लिए आवरण (shell) को बंद रखने के लिए पेशियों में संकुचन करती है |

अकशेरूकीयों में गति

  1. हाइड्रा में गति – हाइड्रा में पेशीय तंतुओं की अनुपस्थिति होती है | इसकी शरीर भित्ति में दो प्रकार की संकुचनशील कोशिकाएँ होती है | शरीर की बाह्य परत में एपिथिलियो पेशीय कोशिका और आंतरिक परत में पोषक पेशीय कोशिका | दो पेशीय प्रक्रम शरीर भित्ति की संकुचनशील कोशिकाओं से उत्पन्न होते हैं |
  • Longitudinal muscular processes – यह एपीडर्मिस की एपिथिलियों पेशीय कोशिकाओं से उत्पन्न होते हैं | ये शरीर की अनुदैधर्य अक्ष के साथ गति करते है | इनका संकुचन शरीर को छोटा बना देता है |
  • Circular muscular processes – यह गैस्ट्रोडर्मिस की पोषक पेशीय कोशिकाओं से उत्पन्न होती है | यह शरीर चारों तरफ गति करती है | इसके संकुचन से शरीर में संकरापन उत्पन्न होता है |

Hydra में गमन लूपिंग , somersaulting , gliding और climbing द्वारा होता है |

  1. ऐनेलिड्स में गति – केंचुआ और जोंक में शरीर भित्ति में अनुदैधर्य और वृत्तीय पेशीय तंतु पाए जाते हैं | अनुदैधर्य और वृत्तीय पेशियों के एकांतर संकुचन और शिथिलन द्वारा फैलने और सिकुड़ने की तरंग उत्पन्न करती है जो जन्तु को आगे की तरह धकेलती है | केंचुआ में protrusible pharynx भी अध: स्तर से चूषक की तरह चिपककर गमन में सहायता करती है | शरीर की भित्ति पर उपस्थित सीटी गमन में एक सहायक की भूमिका निभाती है | चूषक हिरुड़ो में गमन में सहायक होते हैं |

याद रखने योग्य : मानव कंकाल कुल 206 अस्थियों से मिलकर बना होता है | ये विभिन्न आकार की मध्य कर्ण की छोटी कर्ण अस्थिका से लेकर जांघ की बड़ी अस्थि फीमर तक होती है |

Sbistudy

Recent Posts

द्वितीय कोटि के अवकल समीकरण तथा विशिष्ट फलन क्या हैं differential equations of second order and special functions in hindi

अध्याय - द्वितीय कोटि के अवकल समीकरण तथा विशिष्ट फलन (Differential Equations of Second Order…

8 hours ago

four potential in hindi 4-potential electrodynamics चतुर्विम विभव किसे कहते हैं

चतुर्विम विभव (Four-Potential) हम जानते हैं कि एक निर्देश तंत्र में विद्युत क्षेत्र इसके सापेक्ष…

3 days ago

Relativistic Electrodynamics in hindi आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी नोट्स क्या है परिभाषा

आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी नोट्स क्या है परिभाषा Relativistic Electrodynamics in hindi ? अध्याय : आपेक्षिकीय विद्युतगतिकी…

5 days ago

pair production in hindi formula definition युग्म उत्पादन किसे कहते हैं परिभाषा सूत्र क्या है लिखिए

युग्म उत्पादन किसे कहते हैं परिभाषा सूत्र क्या है लिखिए pair production in hindi formula…

1 week ago

THRESHOLD REACTION ENERGY in hindi देहली अभिक्रिया ऊर्जा किसे कहते हैं सूत्र क्या है परिभाषा

देहली अभिक्रिया ऊर्जा किसे कहते हैं सूत्र क्या है परिभाषा THRESHOLD REACTION ENERGY in hindi…

1 week ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now