JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हिंदी माध्यम नोट्स

Categories: BiologyBiology

वृक्क का कार्य क्या होते हैं ? kidney in hindi meaning work वृक्क के महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख करें

kidney in hindi meaning work वृक्क का कार्य क्या होते हैं ? वृक्क के महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख करें ?

मानव उत्सर्जन तंत्र

यह एक जोड़ी वृक्क , एक जोड़ी मूत्र वाहिनी , मूत्राशय और मूत्र मार्ग से मिलकर बना होता है |

  1. वृक्क : यहाँ एक जोड़ी वृक्क होते हैं जो गहरे लाल , रेनीफॉर्म होते हैं | प्रत्येक की आंतरिक सतह पर एक खाँच हायलस होती है | रक्त वाहिनी , लसिका वाहिनी , तंत्रिका और मूत्रवाहिनी , हायलस से वृक्क में प्रवेश करती है | ये मध्यस्थ पिण्डों के दोनों तरफ स्थित होती हैं | अंतिम दो जोड़ी पसली इन्हें सुरक्षा प्रदान करती हैं | दायाँ वृक्क बाएँ वृक्क से हल्का सा नीचे होता है | वृक्क स्थिति में बाह्य सीलोमीक और रिट्रोपेरीटोनियल होते हैं | i.e. पैरीटोनियम |

वृक्क के सामने होता है | वृक्क मेटानेफ्रिक होते हैं | वृक्क तंतुनुमा संयोजी ऊत्तक की परत से आवरित होते हैं रीनल कैप्सूल कहते हैं , जो कि इसे सुरक्षित रखती है | केप्सूल के अन्दर एक बाह्य गहरा भाग कॉर्टेक्स होता है | आंतरिक हल्का भाग मेड्युला सीधा दिखाई देता है | मेड्युला शंकुनुमा भागों से विभाजित होता है | पिरामिड्स का कार्टेक्स की तरफ बड़ा आधार होता है | प्रत्येक पिरामिड्स एक संरचना रीनल पैपीला में खुलता है | पिरामिड्स के मध्य कॉर्टेक्स का पदार्थ मेड्युला में फैला रहता है और बर्टिनी के रीनल स्तम्भ बनाता हैं | पिरामिड्स माइनर कैलेक्स (calyces)द्वारा जुड़े होते हैं | माइनर , मेजर कैलेक्स को उत्पन्न करता है | एक मानव वृक्क में दो अथवा तीन मेजर कैलेक्स होते हैं | ये रीनल पैल्विस में खुलते हैं जो कि बाद में मूत्र वाहिनी में जाते हैं | एक वृक्क में लगभग 1.25 मिलियन संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाइयाँ होती हैं जिन्हें नेफ्रोन अथवा uriniferous tubules कहते हैं |

  1. मूत्राशय (urinary bladder) : यह पेल्विक गुहा में स्थित होता है और पेशीय होता है इसकी sac like संरचना होती है | इसकी आंतरिक सतह transitional epithelium द्वारा आस्तरित होती है जो चिकनी पेशी तंतुओं की तीन परतों से बनी होती है – बाह्य और आंतरिक परत अनुलम्ब पेशियों की और मध्यम परत वर्तुल तंतुओं की बनी होती है | वह क्षेत्र जहाँ मूत्राशय और urethra जुड़ते है वहां गोलाकार पेशियाँ रूपांतरित होकर आंतरिक कपाट बनाती हैं | आंतरिक कपाट के अग्र भाग में बाह्य कपाट कंकालीय पेशियों से बना होता है जो कि एच्छिक नियंत्रण में होता है |

Urinary bladder मूत्र का अस्थायी संचय करता है |

  1. मूत्र मार्ग : मूत्राशय की गर्दन से बाहर तक फैला होता है | इसकी लम्बाई नर और मादा में भिन्न भिन्न होती है | मादा में urethra छोटा (लम्बाई में लगभग 4 सेंटीमीटर) होता है और केवल मूत्र ले जाता है | नर में urethra लंबा होता है | (लगभग 20 सेंटीमीटर लम्बाई) मूत्र जनन छिद्र द्वारा शिश्न के सिरे पर खुलता है | इस प्रकार नर का urethra मूत्र और वीर्य दोनों ले जाता है |
  2. प्रत्येक मानव वृक्क लगभग एक मिलियन संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई नेफ्रोन से बना होता है | प्रत्येक नेफ्रोन दो भागों मेलपीघीकाय और रीनल ट्यूबल से मिलकर बना होता है | मैल्पिघी काय एक कप आकार के बोमन केप्सूल और रक्त केशिकाओं के नेटवर्क , ग्लोमेरूलस से मिलकर बना होता है | रीनल धमनी वृक्क में प्रवेश के बाद विभाजित होकर पुन: विभाजित होती है और अनेक अभिवाही धमनियां बनाती है | एक अभिवाही महाधमनी बोमेन कैप्सूल में प्रवेश करती है और ग्लोमेरूलस बनाती है | अपवाही धमनी (afferent)का व्यास अभिवाही धमनी की तुलना में कम होता है | अपवाही रीनल धमनी ट्यूबलस के चारों तरफ केशिकाओं में टूट जाती है | हेनले लूप के चारों तरफ की केशिकाएँ वासा रेक्टा कहलाती हैं | वासा रेक्टा , मेड्युला के अंतकोशिकीय द्रव्य से बचे हुए आयन और यूरिया के पुन: अवशोषण में सहायता करता है | सभी केशिकाएँ मिलकर रेनल venules बनाती है और बाद में रीनल शिरा बनाती है जो वृक्क के हायलस से निकलती है |

बोमेनकेप्सूलरीनलट्यूबूलकोउत्पन्नकरताहैजोकिकॉर्टेक्समेंकुंडलितहोजातीहैऔरसमीपस्थकुंडलितनलिका (PCT) कहलातीहै | तबयेनीचेकीओरहेनलेकेअवरोहीलूपकेरूपमेंजातीहै | यहअवरोहीभुजामेड्युलाकेभागमेंपतलीहोतीहैजोबादमेंहेनलेलूपकीआरोहीभुजाकेमोटेभागमेंखुलतीहैजोकिकॉर्टेक्सकीतरफकुंडलितहोजातीहैजिसेदूरस्थकुंडलितनलिकाकहतेहैं | येआगेसंग्रहनलिकासेजुड़जातीहै | संग्रहनलिकासंयुक्तहोकरबड़ीनलिकाबनातीहैजिन्हेंबेलिनीकीनलिकाकहतेहैं | येआगेरीनलपिरामिड्समेंखुलतीहैऔररीनलपेल्विसमेंखुलतीहै |

समीपस्थ नेफ्रोन

यह वृक्क के कॉर्टेक्स भाग में स्थित होते हैं | यह नलिका समीपस्थ सिरे से बंद होती है लेकिन दूरस्थ भाग में खुली रहती है | समीपस्थ नेफ्रोन दो भागों में विभेदित होता है बोमेन केप्सूल और समीपस्थ कुंडलित नलिका |

  1. बोमन केप्सूल : यह अंध दोहरी भित्ति युक्त कपनुमा संरचना है | बोमन केप्सूल की दो भित्ति आंतरिक विसरल और बाहरी पैराइटल है | दोनों एकल परतीय होती है और आधार झिल्ली पर स्थित होती हैं |

(i)            विसरल परत (आंतरिक भित्ति) – यह परिधीय भाग पर चपटे शल्की एपिथिलियम कोशिकाओं से बनी होती है और शेष भाग विशिष्ट पोडोसाइट्स से बना होता है | एक पोडोसाइट में interdigitated evaginations होते हैं जिन्हें पेडिकल्स अथवा फीट कहते हैं | पेडीकल बेसमेन्ट झिल्ली पर स्थित होते हैं | ये स्लिट pores अथवा फिल्टरेशन स्लिट में बंद होते हैं | इन स्लिट्स का व्यास लगभग 25 nm होता है | पेडिकल्स संकुचनशील तंतु धारण किये होते हैं जो कि फिल्टरेशन स्लिट से छनित को गुजरने में सहायक होते हैं |

(ii)           पैराइटल परत (बाह्य भित्ति) – यह चपटी शल्की एपिथिलियम से बनी होती है | बोमन केप्सूल की दो परतों के मध्य का स्थान गुहा अथवा केप्सुलर स्पेस कहलाता है |

ग्लोमेरूलस – यह महीन रक्त वाहिनियों द्वारा निर्मित होता है | यह बोमन केप्सूल में स्थित होता है | ग्लोमेरूलस अभिवाही धमनी से रक्त प्राप्त करता है | ग्लोमेरूलस से अपवाही धमनी द्वारा रक्त दूर जाया जाता है | अपवाही धमनी का व्यास संकरा होता है | दोनों अभिवाही धमनियों की भित्ति में विशिष्ट कोशिकाएँ होती हैं | जिन्हें जक्स्टा ग्लोमेरूलस कोशिका कहते हैं | ये रेनिन और इरिथ्रोएटिन उत्पन्न करती है | ग्लोमेरूलस की रक्त वाहिनी उन रक्त कोशिकाओं के समान होती है जो एंडोथीलियम कोशिकाओं की एकल परत से आवरित होती है | हालाँकि ये fenestrations के कारण 100-150 गुना अधिक पारगम्य होती हैं और छिद्रों का आकार 50-100 nm होता है |

मैल्पिघीयन केप्सूल : ग्लोमेरूलस , संयोजी ऊत्तक और बोमन केप्सूल द्वारा बना कॉम्पलेक्स मेल्पीघियन केप्सूल रीनल कैप्सूल अथवा मैल्पिघी काय कहा जाता है |

समीपस्थ कुंडलित नलिका (PCT) : समीपस्थ कुंडलित नलिका बोमन केप्सूल के नीचले भाग से निकलती है | ये कॉर्टेक्स में उपस्थित होती है | ये मुड़ी हुई होती है और पेरीट्यूबलर रक्त केशिकाओं द्वारा घिरी हुई होती है |

PCT घनाकार एपीथीलियम से स्तरित होती है जिसमें बड़े माइक्रोविलाई युक्त ब्रश बॉर्डर होते हैं | जो अवशोषण की सतह को बढाते हैं | कोशिका बहुत से माइटोकोंड्रिया युक्त होती है और इनमें सक्रीय अवशोषण और स्त्रावण के लिए ऊर्जा प्रदान करने के लिए भोजन संग्रहित रहता है | PCT का अंतिम सिरा अकुंडलित होता है जिसे पार्स रेक्टा कहते हैं |

अंत: मध्यस्थनेफ्रोन

यह नेफ्रोन का मध्य भाग होता है जो कि सामान्यता अकुंडलित होता है लेकिन वक्राकार होकर U-आकृति का बन जाता है | यह ऑफ़ हेनले के समान ही जाना जाता है |

Sbistudy

Recent Posts

मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi

malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…

4 weeks ago

कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए

राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…

4 weeks ago

हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained

hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…

4 weeks ago

तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second

Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…

4 weeks ago

चौहानों की उत्पत्ति कैसे हुई थी ? chahamana dynasty ki utpatti kahan se hui in hindi

chahamana dynasty ki utpatti kahan se hui in hindi चौहानों की उत्पत्ति कैसे हुई थी…

1 month ago

भारत पर पहला तुर्क आक्रमण किसने किया कब हुआ first turk invaders who attacked india in hindi

first turk invaders who attacked india in hindi भारत पर पहला तुर्क आक्रमण किसने किया…

1 month ago
All Rights ReservedView Non-AMP Version
X

Headline

You can control the ways in which we improve and personalize your experience. Please choose whether you wish to allow the following:

Privacy Settings
JOIN us on
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now