हिंदी माध्यम नोट्स
Categories: chemistry
आयनिक यौगिक , सहसंयोजक यौगिक , कार्बधात्विक यौगिकों के प्रकार
कार्बधात्विक यौगिकों के प्रकार या वर्गीकरण (types of organometallic compounds in hindi) : प्रकृति के आधार पर कार्बधात्विक यौगिक को निम्न 4 भागों में बांटा जाता है।
1. आयनिक यौगिक
2.सहसंयोजक यौगिक
3.electron न्यून यौगिक
4. विस्थानीकृत यौगिक
1. आयनिक यौगिक
2.सहसंयोजक यौगिक
3.electron न्यून यौगिक
4. विस्थानीकृत यौगिक
1. आयनिक यौगिक (ionic compounds )
उच्च धन विद्युती तत्व जिनकी विद्युत ऋणता 1.2 से कम होतीहै, आयनिक कार्बधात्विक यौगिक बनाते है।
इन यौगिकों में धातु एवं कार्बनिक समूह के मध्य आयनिक बंध होता है।
उदाहरण : एथिल सोडियम (C2H5Na) ,मैथिल लिथियम (CH3Li) , डाई एथिल मैग्नीशियम ((C2H5)2Mg)
आयनिक यौगिक के लक्षण :-
1. आयनिक कार्बधात्विक यौगिक कार्बनिक विलायको जैसे बेंजीन , इथर आदि में अविलेय होते है।
2.ये ध्रुवीय विलायको जैसे जल आदि में विलेय होते है।
3.इनके विलयन में विद्युत धारा का प्रवाह होता है।
उदाहरण : C2H5Na का विलयन C2H5– एवं Na+ आयनों के कारण विद्युत का चालक होता है।
4. ये प्रतिस्थापन Rxn प्रदर्शित करते है।
नोट : आयनिक कार्बधात्विक यौगिकों का स्थायित्व ऋणायन कार्बनिक समूह के स्थायित्व पर निर्भर करता है।
जैसे : C2H5Na व (C5H5)2Mg में से (C5H5)2Mg अधिक स्थायी होता है क्योंकि इसमें कार्बनिक समूह साइकलो पेंटा डाइनिल ऋणायन (C5H5–) होता है जो अनुनाद के द्वारा स्थायी होता है।
इस कारण (C5H5)2Mg अधिक स्थायी होता है।
2.सहसंयोजक यौगिक
वे धात्विक एवं अधात्विक तत्व जिनकी विद्युत ऋणता 1.5 से 2.5 के मध्य होती है 2.सहसंयोजक यौगिक बनाते है।
इस प्रकार के तत्व कार्बनिक समूह के साथ electron के साँझा करके सहसंयोजक बंध बनाते है।
जैसे Li , Be, Al , B , Si आदि तत्व इस प्रकार के यौगिक बनाते है।
इन यौगिकों की ज्यामिति धातु परमाणु की संकरण अवस्था पर निर्भर करती है।
| संकरण | ज्यामिति |
| SP | रेखीय |
| SP2 | समतल त्रिकोणीय |
| SP3 | चतुष्फलकीय |
| dSp2 | वर्ग समतलीय |
| dsp3 | त्रिकोणीय द्विपिरेमिडी |
| d2sp3 | अष्ट फलकीय |
नोट : धातु कर्बोनिल यौगिक ,सहसंयोजक यौगिक , सहसंयोजक कार्बधात्विक यौगिकों का उदाहरण है।
Recent Posts
Question Tag Definition in english with examples upsc ssc ias state pcs exames important topic
Question Tag Definition • A question tag is a small question at the end of a…
1 week ago
Translation in english grammer in hindi examples Step of Translation (अनुवाद के चरण)
Translation 1. Step of Translation (अनुवाद के चरण) • मूल वाक्य का पता करना और उसकी…
1 week ago
Report Writing examples in english grammer How to Write Reports explain Exercise
Report Writing • How to Write Reports • Just as no definite rules can be laid down…
1 week ago
Letter writing ,types and their examples in english grammer upsc state pcs class 12 10th
Letter writing • Introduction • Letter writing is an intricate task as it demands meticulous attention, still…
1 week ago
विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक विशेषताएँ continents of the world and their countries in hindi features
continents of the world and their countries in hindi features विश्व के महाद्वीप की भौगोलिक…
1 week ago
भारत के वन्य जीव राष्ट्रीय उद्यान list in hin hindi IAS UPSC
भारत के वन्य जीव भारत में जलवायु की दृष्टि से काफी विविधता पाई जाती है,…
1 week ago