इमेज की Editing करना | how to edit image in ms word in hindi | Microsoft world me photo editing

how to edit image in ms word in hindi इमेज की Editing करना Microsoft world me photo editing ?

इमेज की Editing करना
यदि हम Clip Art द्वारा place की गई Picture की Editing करके उसके Style को बदलना चाहते हैं, जैसे- Contrsat, Brightnes, Crop, Line Style, Format Picture, Color आदि तो इस कार्य को निम्न विधि से कर सकते हैं
1. माउस द्वारा चित्र को क्लिक करने पर एक टूल बॉक्स स्क्रीन पर दिखाई देता है।
2. इस बॉक्स द्वारा कई प्रकार से Picture की Editing कर सकते हैं।
3. Insert Picture बटन का प्रयोग करके Picture को Insert कर सकते हैं। इस बटन पर क्लिक करने पर Insert Picture का डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर दिखाई देता है
4. File name विकल्प में उस Picture का नाम टाइप करें, जिसे Insert करना है।
5. Insert बटन पर क्लिक करने पर वह Picture Insert हो जाती है।
6. Image Control बटन पर क्लिक करने पर कुछ विकल्प दिखाई देते हैं। इन विकल्पों में से किसी एक को चुन सकते हैं।
7. More Contrsat बटन पर क्लिक करने से Picture के ब्वदजतेंज को बढ़ाया जा सकता है। इस बटन पर जितनी बार क्लिक करेंगे, Picture का Contrsat उतना ही बढ़ता जाएगा।
8. Les Contrsat बटन पर क्लिक करने से Picture के Contrsat को घटाया भी जा सकता है। इस बटन पर भी जितनी बार क्लिक करेंगे, Picture का Contrsat उतना ही कम होता जाएगा।
9. More Brightnes बटन पर क्लिक करके Picture की Brightnes को बढ़ाया जा सकता है। इस बटन पर जितनी बार क्लिक करेंगे, Picture की Brightnes उतनी ही बढ़ती जाएगी।
10. Les Brightnes बटन पर क्लिक करके Picture की Brightnes को कम भी किया जा सकता है। इस बटन पर आप जितनी बार क्लिक करते हैं, Picture की Brightnes उतनी ही कम होती जाती है।
11. Crop बटन पर क्लिक करके Picture को Crop (कट) कर सकते हैं। माउस द्वारा इस बटन पर क्लिक करने पर पॉइंटर Crop टूल में बदल जाता है। अब इस टूल द्वारा Picture के चारों ओर दिखाई दे रहे नोड्स में से किसी एक नोड को क्लिक करके माउस को घुमाने पर Picture Crop हो जाती है।
12. Line Style बटन पर क्लिक करके Picture की लाइन को बदल सकते हैं। माउस द्वारा इस टूल पर क्लिक करने पर Line के कुछ Style दिखाई देते हैं। इन Styles में से आप किसी एक को चुन सकते हैं।
13. Text Wrapping बटन पर क्लिक करके Picture को Text के बीच में प्देमतज कर सकते हैं। माउस द्वारा इस टूल पर क्लिक करने पर Text Wrapping के कुछ स्टाइल दिखाई देते हैं। इन स्टाइल में से आप किसी एक को चुन सकते हैं।
14. Format Picture बटन पर क्लिक करके Picture के Format को सेट कर सकते हैं, जैसे -Sçe, Layout, Web, Color और Line आदि। माउस द्वारा इस टूल पर क्लिक करने पर Format Picture का डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर दिखाई देता है। अब आवश्यकतानुसार विकल्प को चुनकर सेट कर सकते हैं।
15. Set Transparent Color बटन पर क्लिक करके Picture को Transparent Color में बदल सकते हैं।
16. Reset Picture बटन पर क्लिक करके Picture को Reset कर सकते है।
17. Picture टूल बॉक्स को बंद करने के लिए Close बटन पर क्लिक करते हैं।
Table बनाना
MS&Word में हम अपने पेज में ज्ंइसम बनाकर उसमें मैटर टाइप कर सकते हैं। इसके लिए
1. डॉक्यूमेंट में खाली लाइन पर कर्सर रखें।
2. Table विकल्प पर क्लिक करके माउस पॉइंटर को प्देमतज विकल्प पर ले जाएँ।
3. Table विकल्प पर क्लिक करने पर Insert Table का डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर आ जाता है।
4. उपर्युक्त स्क्रीन में जितने row or columns की Table बनाना चाहते हैं, उन्हें Number of columns एवं Number of row विकल्प में टाइप करें।
5. OK बटन पर क्लिक करने पर स्क्रीन पर एक Table बन जाती है, जिसमें अपने Text के अनुसार किसी भी कॉलम में कर्सर को ले जाकर मैटर टाइप कर सकते हैं।
Row या Column Insert करना
यदि Table बनाने के बाद और अधिक row या column बढ़ाने चाहिए तो उस Table के बीच में row या column बढ़ा सकते हैं। इसके लिए
1. उस कॉलम को सिलेक्ट करें, जिसके बाईं ओर कॉलम बढ़ाना
2. Table विकल्प पर क्लिक करके माउस पॉइंटर को Insert विकल्प पर ले जाएँ।
3. उपर्युक्त स्क्रीन पर दिखाई दे रहे Columns to the Left , Columns to the Right , Row Above और Row Below विकल्प में से जिस Row व Column को Insert करना चाहते हैं, उसे चुनें। अगर सिलेक्ट की गई त्वू के नीचे एकRow Insert करना चाहते हैं तो Row Below विकल्प पर क्लिक करें, इससे Row Insert हो जाती है।
ध्यान दें!
अगर Row Insert करना चाहते हैं तो उस row को select करके माउस का दाहिना बटन क्लिक करके चवच-नच मेन्यू में माउस द्वारा प्देमतज त्वू विकल्प पर क्लिक करें।
डॉक्यूमेंट की प्रिंटिंग
जब किसी डॉक्यूमेंट को पूरा तैयार कर लेते हैं तो उस डॉक्यूमेंट का प्रिंटआउट कागज पर निकालने की आवश्यकता होती है। इसके लिए निम्न स्टेप लेते हैं
1. माउस द्वारा विकल्प पर क्लिक करें।
2. माउस द्वारा Print विकल्प पर क्लिक करने पर Print डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर दिखाई देगा
3. उपर्युक्त स्क्रीन में प्रिंट की संख्या चुनें।
4. माउस द्वारा OK बटन पर क्लिक करने पर वह डॉक्यूमेंट कागज पर प्रिंट होने लगता है।
याद रखें!

प्रिंटर पर प्रिंट के लिए कमांड देने से पहले प्रिंटर ऑन करके उसे Ready मोड में अवश्य सेट कर लेना चाहिए।
Word को Close करना
Word को Close करने के लिए निम्न स्टेप लेते हैं
1. माउस द्वारा File विकल्प पर क्लिक करें।
2. माउस द्वारा Exit विकल्प पर क्लिक करने पर एक डायलॉग बॉक्स स्क्रीन पर दिखाई देगा, जो Word फाइल को Save करने की Confirmation माँगता है।
3. यदि फाइल में किए गए बदलाव को Save करना चाहते हैं तो ‘Yes’ ,  Save नहीं करना चाहते तो ‘No’ और यदि Word को बंद नहीं करना चाहते हैं तो Cancel विकल्प पर क्लिक करें।
4. यदि आप ·Yes विकल्प चुनते हैं तो Word फाइल को Save कर लेता है और बंद हो जाता है।

Excel और वर्कशीट
Spreadseet (स्प्रेडशीट)
Excel स्क्रीन का मुख्य और सबसे बड़ा भाग स्प्रेडशीट होती है, जो देखने में ग्राफ पेपर की तरह लगती है। स्प्रेडशीट यद्यपि आकार में बहुत बड़ी होती है और पूरी स्प्रेडशीट एक साथ स्क्रीन पर दिखाई नहीं देती, परंतु उसका ऊपरी बायाँ भाग स्क्रीन पर अवश्य दिखाया जाता है, जहाँ से डेटा इनपुट करना आरंभ कर सकते हैं। स्प्रेडशीट के प्रत्येक छोटे-छोटे खानों को सेल कहते हैं, जिन्हें अपने डेटा के आकार और प्रकार के अनुसार छोटा-बड़ा और फॉरमैट कर सकते हैं।
Title बार
टाइटल बार स्क्रीन पर एक पट्टी के रूप में उस प्रोग्राम का नाम दिखाता है, जिसमें स्टोर की गई स्प्रेडशीट कार्यरत होती है। इसके बाईं ओर pull down बटन रहता है, जिसमें कंट्रोल मेन्यू होता है। Excel से बाहर निकलने के लिए इस बटन पर डबल क्लिक कर सकते हैं। Excel से बाहर निकलने की यह सबसे आसान विधि है।
मेन्यू बार
मेन्यू बार में स्प्रेडशीट बनाने, फॉरमैट करने और नियंत्रित करने के विकल्प मिलते हैं। माउस के बाएँ बटन द्वारा मेन्यू के किसी विकल्प को क्लिक करने पर उस विकल्प से संबंधित एक पुल डाउन मेन्यू स्क्रीन पर आ जाता है।
स्टैंडर्ड टूलबार
इस टूलबार में अधिकांश प्रयोग होनेवाले कमांड्स के लिए बटन दिखाए जाते है। जिस बटन पर हम माउस का पॉइंटर लाते है, उस बटन से होने वाले कार्यों की जानकारी नीचे एक छोटे से बॉक्स में दिखाई देती है। यदि हम इस टूलबार के बटनों को एक बार पहचान लें, तो इनके द्वारा कमांड्स संचालित करना बहुत आसान हो जाता है।
फॉरमैटिंग टूलबार
फॉरमैटिंग टूलबार से स्प्रेडशीट को अपनी आवश्यकता के अनुसार फॉरमैट करने की सुविधा मिलती है।
फॉर्मूला बार
फॉर्मूला बार द्वारा स्क्रीन पर चुने गए cell के contents फॉर्मूलों के रूप में होने पर उन्हें वैसे ही प्रदर्शित कर देते हैं, जबकि सामान्य रूप से contents में फॉर्मूले नहीं, बल्कि उसके द्वारा निकाले गए परिणाम प्रदर्शित होते हैं।
रो-हेडिंग
स्प्रेडशीट में ऊपर से नीचे की दिशा में जाने पर प्रत्येक row को उसके नंबर के आधार पर पहचानते हैं। यह रो नंबर 1, 2, 3… के क्रम में होते है।
Vertical स्क्रोल बार
Vertical स्क्रोल बार का प्रयोग स्क्रीन पर उपस्थित वर्कशीट को ऊपर या नीचे खिसकाने के लिए करते हैं।
Horçontal स्क्रोल बार
Horçontal स्क्रोल बार द्वारा वर्कशीट को दाएँ या बाएँ खिसका सकते हैं।
कॉलम हेडिंग
स्प्रेडशीट के कॉलम में बाएँ से दाएँ जाने पर उन्हें नंबर द्वारा नहीं, बल्कि A, B, C, D जैसे अक्षरों द्वारा पहचाना जाता है। इन्हें कॉलम हेडिंग कहते हैं।
Workbook क्या है?
वर्कबुक एक ऐसी फाइल होती है, जिसमें स्प्रेडशीट और चार्ट रखते हैं। एक वर्कबुक में हम एक ही प्रकार के कार्य से संबंधित अनेक स्प्रेडशीट रख सकते हैं।
Workseet क्या है?
स्प्रेडशीट को वर्कशीट भी कहते है। वर्कशीट एक आयताकार शीट होती है, जिसमें छोटे-छोटे खाने बने होते हैं। वर्कशीट के प्रत्येक खाने में table के रूप में डेटा स्टोर करके रखते हैं और आवश्यकतानुसार उसे copy, move आदि कर सकते हैं। इस डेटा को अपने कार्य के अनुसार फॉर्मूला देकर कैलकुलेट भी कर सकते हैं।
वर्कशीट का आकार
Excel opening window पर जो वर्कशीट का भाग दिखाई देता है उसमें बाएँ से दाएँ A से A तक कुल 9 खाने दिखाई देते हैं और ऊपर से नीचे 1 से 18 लाइनें दिखाई देती हैं। वास्तव में पूरी वर्कशीट आकार में बहुत बड़ी होती है, जिसे एक साथ स्क्रीन पर देखना संभव नहीं है। EXcel की समूची वर्कशीट में बाएँ से दाएँ कुल 256 खाने होते हैं, जिन्हें A, B, C— ,Z AA, BB, BC— IV के रूप में नाम दिए जाते हैं, जिन्हें कॉलम हेडिंग करते हैं। पूरी वर्कशीट में ऊपर से नीचे कुल 16,384 लाइनें होती हैं, जिन्हें 1, 2, 3… आदि संख्याओं के आधार पर लेबल दिया जाता है। इस प्रकार Excel की पूरी स्प्रेडशीट में 256 ग 16,384 = 41,94,304 खाने मिलते हैं।
इतनी बड़ी वर्कशीट को एक साथ न तो स्क्रीन पर देख सकते हैं और न ही कागज पर प्रिंट कर सकते हैं, परंतु इसके थोड़े-थोड़े भाग को हम स्क्रीन पर एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाकर खिसका-खिसकाकर देख सकते हैं और टुकड़ों में इस कागज पर प्रिंट भी कर सकते हैं।