हिंदी माध्यम नोट्स
वर्गिकी सहायक साधन , हरबेरियम , वनस्पति उद्यान ,संग्रालय ,प्राणी उपवन ,कुँजी / चाबी Harbarium
Harbarium in hindi and वर्गिकी सहायक साधन : जीव वैज्ञानिको के पास सूचना , जैविक नमूने , प्रयोगशाला व संचय ग्रह होते है। जो जीव धारियों के वर्गीकरण में सहायक है। वे वर्गिकी के सहायक साधन कहलाते है इनका उपयोग वर्गीकरण में किया जाता है।
1. हरबेरियम (Harbarium) : पौधों के नमूनों को सुखाकर , दबाकर अभिरंजित या परिरक्षित कर नमूनों को शीट पर सुरक्षित रखना हर्बेरियम कहलाता है।
हरबेरियम शीट पर एक लेबल लगाया जाता है जिस पर पौधे के एकत्र करने की विधि , स्थान , पौधे का अंग्रेजी नाम ,स्थानीय व वैज्ञानिक नाम , कुल तथा एकत्र करने वाले का नाम लिखा जाता है।
2. वनस्पति उद्यान (Botenical garden) : विभिन्न पौधों को उनके प्राकृतिक आवास में संरक्षित किया जाता है , इस संरक्षित उद्यान को वनस्पती उद्यान कहते है। वनस्पति उद्यान में प्रत्येक पौधों पर स्थानीय व वैज्ञानिक नाम , कुल आदि लिखे होते है।
प्रमुख वनस्पति उद्यान निम्न है –
i. क्यू इंग्लैंड
ii. इंडियन बोटेनिकल गार्डन हावड़ा (भारत)
iii. नेशनल बोटेनिकल रिसर्च लखनऊ (भारत)
3. संग्रालय (museum) : वह स्थान जहाँ पादप व जन्तुओं को विभिन्न स्थानों से लाकर संग्रह किया जाता है उसे संग्रालय कहते है। संग्राहलय में पादप व जन्तुओ को संरक्षण व प्रदर्शन के लिए रखा जाता है।
4. प्राणी उपवन (zoological parks) : ये वे स्थान है जहाँ विभिन्न जन्तुओं को संरक्षण प्रदान किया जाता है , इनमे किसी विशिष्ट जन्तु या अनेक जन्तुओ का आवास बनाया जाता है।
5. कुँजी / चाबी (key) : कुंजी का प्रयोग समानताओ व असमानताओं के आधार पर जन्तुओ की पहचान करने में किया जाता है। कुँजी तुलनात्मक लक्षणों पर आधारित होती है। वर्गिकी संवर्ग के प्रत्येक स्तर जैसे – जाति , वंश , कूल , गण , वर्ग और संघ के लिए अलग अलग कुंजियों का उपयोग किया जाता है।
महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
Recent Posts
सारंगपुर का युद्ध कब हुआ था ? सारंगपुर का युद्ध किसके मध्य हुआ
कुम्भा की राजनैतिक उपलकियाँ कुंमा की प्रारंभिक विजयें - महाराणा कुम्भा ने अपने शासनकाल के…
रसिक प्रिया किसकी रचना है ? rasik priya ke lekhak kaun hai ?
अध्याय- मेवाड़ का उत्कर्ष 'रसिक प्रिया' - यह कृति कुम्भा द्वारा रचित है तथा जगदेय…
मालकाना का युद्ध malkhana ka yudh kab hua tha in hindi
malkhana ka yudh kab hua tha in hindi मालकाना का युद्ध ? मालकाना के युद्ध…
कान्हड़देव तथा अलाउद्दीन खिलजी के संबंधों पर प्रकाश डालिए
राणा रतन सिंह चित्तौड़ ( 1302 ई. - 1303 ) राजस्थान के इतिहास में गुहिलवंशी…
हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ? hammir dev chauhan history in hindi explained
hammir dev chauhan history in hindi explained हम्मीर देव चौहान का इतिहास क्या है ?…
तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ द्वितीय युद्ध Tarain battle in hindi first and second
Tarain battle in hindi first and second तराइन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच…