हमारी app डाउनलोड करे और फ्री में पढाई करे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
Download our app now हमारी app डाउनलोड करे

वर्गिकी सहायक साधन , हरबेरियम , वनस्पति उद्यान ,संग्रालय ,प्राणी उपवन ,कुँजी / चाबी Harbarium

By   May 20, 2018

Harbarium in hindi and वर्गिकी सहायक साधन : जीव वैज्ञानिको के पास सूचना , जैविक नमूने , प्रयोगशाला व संचय ग्रह होते है। जो जीव धारियों के वर्गीकरण में सहायक है।  वे वर्गिकी के सहायक साधन कहलाते है इनका उपयोग वर्गीकरण में किया जाता है।

1. हरबेरियम (Harbarium) : पौधों के नमूनों को सुखाकर , दबाकर अभिरंजित या परिरक्षित कर नमूनों को शीट पर सुरक्षित रखना हर्बेरियम कहलाता है।

सब्सक्राइब करे youtube चैनल

हरबेरियम शीट पर एक लेबल लगाया जाता है जिस पर पौधे के एकत्र करने की विधि , स्थान , पौधे का अंग्रेजी नाम ,स्थानीय व वैज्ञानिक नाम , कुल तथा एकत्र करने वाले का नाम लिखा जाता है।

2. वनस्पति उद्यान (Botenical garden) : विभिन्न पौधों को उनके प्राकृतिक आवास में संरक्षित किया जाता है , इस संरक्षित उद्यान को वनस्पती उद्यान कहते है।  वनस्पति उद्यान में प्रत्येक पौधों पर स्थानीय व वैज्ञानिक नाम , कुल आदि लिखे होते है।

प्रमुख वनस्पति उद्यान निम्न है –

i. क्यू इंग्लैंड

ii. इंडियन बोटेनिकल गार्डन हावड़ा (भारत)

iii. नेशनल बोटेनिकल रिसर्च लखनऊ (भारत)

3. संग्रालय (museum) : वह स्थान जहाँ पादप व जन्तुओं को विभिन्न स्थानों से लाकर संग्रह किया जाता है उसे संग्रालय कहते है।  संग्राहलय में पादप व जन्तुओ को संरक्षण व प्रदर्शन के लिए रखा जाता है।

4. प्राणी उपवन (zoological parks) : ये वे स्थान है जहाँ विभिन्न जन्तुओं को संरक्षण प्रदान किया जाता है , इनमे किसी विशिष्ट जन्तु या अनेक जन्तुओ का आवास बनाया जाता है।

5. कुँजी / चाबी (key) : कुंजी का प्रयोग समानताओ व असमानताओं के आधार पर जन्तुओ की पहचान करने में किया जाता है।  कुँजी तुलनात्मक लक्षणों पर आधारित होती है।  वर्गिकी संवर्ग के प्रत्येक स्तर जैसे – जाति , वंश , कूल , गण , वर्ग और संघ के लिए अलग अलग कुंजियों का उपयोग किया जाता है।

महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1 : जीवों को वर्गीकृत क्यों करते है ?
उत्तर : जीव जन्तुओ एवं पेड़ पौधों के उनकी समानता व असमानता के आधार पर विभिन्न समूहों एवं वर्गों में रखने की विधि को वर्गीकरण कहते है।  इस वर्गीकृत में सजीवों को रखा जाता है।  जीवों में अलग अलग जातियों के अध्ययन के लिए जीवों को वर्गीकृत करते है।
प्रश्न 2 : जिन लोगो से प्राय: मिलते रहते है , आप उनको किस आधार पर वर्गीकृत करना पसंद करेंगे ? (संकेत – ड्रेस , मातृभाषा , प्रदेश जिसमे वे रहते है , आर्थिक स्तर )
उत्तर : मातृभाषा पर उसका वर्गीकरण पसंद करेंगे।
प्रश्न 3 : टैक्सोन की परिभाषा दीजिए व इसके उदाहरण भी दीजिए।
उत्तर : जीवों के वर्गीकरण में प्रयुक्त समूहों को वर्गक कहते है , कुत्ता , बिल्ली , शैवाल ,स्तनधारी , चावल , गेहू टैक्सोन के उदाहरण है। जिनका उपयोग वर्गीकरण में किया जाता है।