WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

d व f खण्ड के तत्व परिचय , प्रथम , द्वितीयक व तृतीय संक्रमण श्रेणी ,  प्रतिक , इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

By   December 28, 2017

d व f खण्ड के तत्व परिचय :

1. वे तत्व जिनमें आखिरी इलेक्ट्रॉन d कक्षक में जाते है उन्हें d खण्ड के तत्व कहते है।
2. इनके गुण S तथा P खण्डो के तत्वों के मध्यवर्ती होते है अतः इन्हे संक्रमण तत्व भी कहते है।
3. इनका बाह्यतम इलेक्ट्रॉन विन्यास (n-1)d1-10 nS1-2 होता है।
4. इन तत्वों में बाह्य दो कोश आंशिक रूप से भरे होते है।
जैसे : 23V = 1S2 2S2 2P6 3S2 3P6 3d3 4S2
5. ये तत्व आवर्त सारणी के 3 से लेकर 12 वें वर्ग तक आते है।
6. वे तत्व जिनकी परमाणु अवस्था या आयनिक अवस्था में d कक्षक आंशिक रूप से भरे होते है उन्हें संक्रमण तत्व कहते है।
7. 12 वे वर्ग के तत्व Zn , cd , Hg को संक्रमण तत्व नहीं कहते क्योंकि इनकी परमाणु अवस्था तथा आयनिक अवस्था में d कक्षक पूर्ण रूप से भरे होते है।
30Zn = [Ar] 3d10 4S2
48Cd = [Kr] 4d10 5S2

80Hg = [Xe] 4f14 5d10 6S2

इनका अध्ययन संक्रमण तत्वों के साथ किया जाता है क्योंकि इनके गुण संक्रमण तत्वों से मिलते है। 
8. 11 वें वर्ग तत्व Cu , Ag , Au की परमाणु अवस्था में तो d कक्षक पूर्ण रूप से भरे होते है।  परन्तु +2 ऑक्सीकरण अवस्था में d कक्षक आंशिक भरे होते है अतः इन्हे संक्रमण तत्व कहते है। 
9. संक्रमण तत्वों की चार श्रेणियाँ 3d , 4d , 5d , 6d ज्ञात है। 
संक्रमण तत्वों के गुण :
 इलेक्ट्रॉनिक विन्यास :
1. प्रथम संक्रमण श्रेणी :

 परमाणु क्रमांक
 प्रतिक
 इलेक्ट्रॉनिक विन्यास
 अयुग्मित इलेक्ट्रॉन
21
Sc
[Ar] 3d1 4S2
1
22
Ti
[Ar] 3d2 4S2
2
23
v
[Ar] 3d3 4S2
3
24
Cr
[Ar] 3d5 4S1
6 अपवाद
25
Mn
[Ar] 3d5 4S2
5
26
Fe
[Ar] 3d6 4S2
4
27
Co
[Ar] 3d7 4S2
3
28
Ni
[Ar] 3d8 4S2
2
29
Cu
[Ar] 3d10 4S1
1  अपवाद
30
Zn
[Ar] 3d10 4S2
0


2. द्वितीयक संक्रमण श्रेणी :

39
Y
[Kr] 4d1 5S2
40
Zr
[Kr] 4d2 5S2
41
Nb
[Kr] 4d4 5S1  अपवाद
42
Mo
[Kr] 4d5 5S1अपवाद
43
Tc
[Kr] 4d6 5Sअपवाद
44
Ru
[Kr] 4d7 5Sअपवाद
45
Rh
[Kr] 4d8 5Sअपवाद
46
Pd
[Kr] 4d10 5S0
47
Ag
[Kr] 4d10 5S1
48
Cd
[Kr] 4d10 5S2


3 . तृतीय संक्रमण श्रेणी :

 परमाणु क्रमांक
 प्रतीक
 इलेक्ट्रॉनिक विन्यास
57
La
[Xe] 5d1 6S2
72
Hf
[Xe] 4f14 5d2 6S2
73
Ta
[Xe] 4f14 5d3 6S2
74
W
[Xe] 4f14 5d4 6S2
75
Re
[Xe] 4f14 5d5 6S2
76
Os
[Xe] 4f14 5d6 6S2
77
Ir
[Xe] 4f14 5d7 6S2
78
Pt
[Xe] 4f14 5d9 5Sअपवाद
79
Au
[Xe] 4f14 5d10 6S अपवाद
80
Hg
[Xe] 4f14 6d10 6S2