कॉपर पाइराइटिज से Cu & जिन्काइट (ZnO ) से Zn प्राप्त करना

Getting zn from zincite in hindi जिन्काइट (ZnO ) से Zn प्राप्त करना Cu from Copper Pyrite :

जिन्काइट को कोक के साथ गर्म करने से Zn प्राप्त होता है , प्राप्त Zn का आसवन विधि से शोधन कर लेते है।

ZnO   +  C   = Zn  +  CO

कॉपर पाइराइटिज से Cu प्राप्त करना :

यह निम्न पदों में किया जाता है।

(1) अयस्क का सान्द्रण फेन प्लवन विधि से किया जाता है।

(2) भर्जन :

सान्द्रित अयस्क को परवर्तनी भट्टी में रखकर वायु के साथ गर्म करते है , जिससे Cu2S , FeS तथा कुछ मात्रा में Cu2O  , FeO बनते है इसे मैट कहते है।

2CuFeS2 + O2  = Cu2S + 2FeS + SO2

(3) बेसेमरी कण :

द्रवित मैट को बेसेमरी परिवर्तक में भर लेते है , जिसकी आंतरिक सतह पर सिलिका (SiO2) का लेप लगा होता है इसमें वायु प्रवाहित करने पर निम्न क्रियाएँ होती है।

2FeS + 3O2  = 2FeO + 2SO2

FeO + SiO2   = FeSiO3

2Cu2S  + 3O2  = 2Cu2O + 2SO2

Cu2S  + 2Cu2O  = 6Cu + SO2

प्राप्त तांबा 98% शुद्ध होता है इसे फफोलेदार ताम्बा कहते है , इसका विधुत अपघटन शोधन किया जाता है।

प्रश्न : Cu के धातुकर्म में SiO2 का महत्व बताइये।

उत्तर : सिलिका FeO की अशुद्धि से क्रिया कर उसे धातुमल के रूप में बाहर निकाल देता है।

Feo +  SiO2   = FeSiO