एंटीवायरस की परिभाषा क्या है | एंटीवायरस सॉफ्टवेयर किसे कहते है नाम लिस्ट प्रकार antivirus in hindi

what is antivirus in hindi definition meaning एंटीवायरस की परिभाषा क्या है | एंटीवायरस सॉफ्टवेयर किसे कहते है नाम लिस्ट प्रकार ?

वायरस: वायरस एक प्रोग्राम है जो हमारे कम्प्यूटर सिस्टम में बिना हमारी इच्छा तथा जानकारी के लोड हो जाता है। एक वायरस बार-बार खुद की प्रतिलिपि तैयार कर सकता है और उपलब्ध सारे मेमोरी का उपयोग कर सिस्टम की गति को धीरे या पूर्णतः रोक सकता है।
कछ वायरस कम्प्यूटर के बूटिंग से स्वयं को जोड़ लेता है तथा जितनी बार कम्प्यूटर बूट करता है वह उतना ही फैलता जाता है। यह कम्प्यूटर के डेटा या प्रोग्राम को क्षति पहुँचाता है। हमारे कम्प्यूटर में वायरस के आने का सामान्य तरीका इंटरनेट तथा अवांछित ई-मेल है। कम्प्यूटर वायरस भिन्न-भिन्न प्रकार के होते हैं
(अ) बूट सेक्टर वायरस
(ब) परजीवी वायरस
(स) मल्टीपार्टाइट वायरस
(द) लिंक वायरस
(इ) मैक्रो वायरस
एन्टीवायरस : वायरस को नष्ट करने के लिए बनाये गये प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर को एन्टीवायरस कहते हैं। इसमें आटो प्रोटेक्ट तथा रीयल टाइम प्रोटेक्सन की सुविधा रहती है जो इंटरनेट से किसी फाइल का उपयोग करने के पहले उसे जाँच लेता है कि यह वायरस मुक्त है या नहीं। अगर फिर भी वायरस सिस्टम में सक्रिय हो जाता है, तो हमें पॉपअप विंडो के साथ सूचित कर देता है। जिसे हम एन्टीवायरस के सिस्टम स्कैन चलाकर हटा सकते हैं। कुछ समय के अंतराल पर पूर्ण सिस्टम स्कैन (Full System Scan) चलाकर हम कम्प्यूटर को वायरस मुक्त रखने में सक्षम हो सकते हैं। सर्वप्रथम दिखनेवाला पर्सनल कम्प्यूटर वायरस सी-ब्रेन है।
भारत में सर्वप्रथम दिखाई देने वाला कम्प्यूटर वाइरस ‘हैप्पी वर्थडे जोशी‘ है। कुछ कम्प्यूटर वाइरस निम्नलिखित हैं-
(1) सी ब्रेन (2) मंकी
(3) वान हॉफ (4) माइकल एंगेलो
(5) क्रिपर (6) हैप्पी वर्थडे जोशी
13. पासवर्ड: यह एक गोपनिय कोड है जो कुछ प्रोग्रामों या दूसरे ईमेल में प्रविष्टि प्रतिबंधित करता है। इसके प्रयोग से हम कुछ प्रोग्राम, डाटा या ईमेल को सुरक्षा प्रदान करते हैं। यह अल्फान्यूमेरिक या चिह्नों, अंकों एव शब्दों का संयोजन हो सकता है।
14. हैकर: व्यक्ति जो अन्य व्यक्तियों के कम्प्यूटर और कम्प्यूटर नेटवर्क से जानकारी गैर-कानुनी तरीके उसे हानी पहुँचाने के लिए प्राप्त करता है, हैकर कहलाता है।
15. पिसिंग स्कैम: संवेदनशील तथा गोपनीय व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रयास को पिसिंग स्कैम कहते हैं। जैसे- किसी व्यक्ति विशेष के बैंक खाता संख्या, पासवर्ड तथा क्रेडिट कार्ड विवरण इत्यादि । इसके लिए स्कैमर ई-मेल, फैक्स या किसी कंपनी की अधिकारिक वेवसाइट के समान अवैध वेवसाइट का सहारा लेता है।
मल्टीमीडिया
लोग आपस में अपनी बात कहने या एक दूसरे तक कोई सूचना पहुँचाने के लिए भिन्न-भिन्न माध्यम की सहायता लेते हैं। ये माध्यम निम्नलिखित हो सकते हैं- ध्वनि, दृश्य, प्रतीक, शब्द, एनिमेशन इत्यादि।
मल्टीमीडिया अपनी बात या सूचना को एक से अधिक माध्यम का उपयोग कर दूसरे तक पहुँचाना है। दूसरे शब्दों में शब्द, ध्वनि, ग्राफिक्स तथा एनिमेशन का एक साथ संपादित होना मल्टीमीडिया है। एक मल्टीमीडिया आधारित कम्प्यूटर में सारे आवश्यक हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर होने चाहिए जो इन सारे कार्यों को एक साथ करने में सक्षम हो सके।
मल्टीमीडिया सिस्टम के लिए आवश्यक हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर
1. ग्राफिक्स एक्सलरेटर कार्ड
2. सीडी रॉम ड्राइव
3. साउन्ड कार्ड
4. माइक्रोफोन तथा कैमरा
5. मल्टीमीडिया सॉफ्टवेयर

मल्टीमीडिया का उपयोग
मल्टीमीडिया का उपयोग निम्नलिखित क्षेत्रों में होता हैं-
1. शिक्षा एवं प्रशिक्षण देने में
2. व्यापार में
3. मनोरंजन में
4. विज्ञान में इत्यादि
मल्टीमीडिया के तत्त्व
मल्टीमीडिया के निम्नलिखित तत्त्व हैं-
1. शब्द: इसके अन्तर्गत स्क्रीन पर शब्दों को दिखाया जाता है। इसका उपयोग सूचनाओं को प्रदान करने के लिए किया जाता है। शब्दों को विशेष टूल्स जैसे- बोल्ड, ब्लिक तथा अन्डरलाइन का उपयोग कर आकर्षक तथा रोचक बनाया जाता है।
2. चित्र: कम्प्यूटर के द्वारा अच्छी गुणवत्ता के चित्र स्क्रीन पर तैयार किये जात हैं। किसी सूचना को लोगों को सरलता से समझाने के लिए शब्दों के साथ चित्र का उपयाग किया जाता है।
3. चलचित्र: मल्टीमीडिया प्रोग्राम का उपयोग कर कम्प्यूटर को टेलीविजन क रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। पारिवारिक उत्सवों, फिल्मों तथा शिक्षाप्रद फिल्मों आदि को सीडी में संग्रहित कर कम्प्यूटर पर देखा जा सकता है। काय
4. एनिमेशन: यह ग्राफिक्स चित्रों का समूह है जिसे तीव्रता से एक के बाद एक दिखाया जाता है ताकि वो सिनेमा की तरह गतिशील दिखाई दे सके। इसका उपयोग बच्चों के कार्टून फिल्म, विडियो गेम, ऑटोमोबाइल उद्योग द्वारा सुरक्षित ड्राइविंग के लिए फिल्म आदि बनाने के लिए होता है।।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. वेब पेज का एक वर्ड जिसे क्लिक करने पर दूसरा डाक्यूमेन्ट खुलता है, उसे ….. कहते हैं ।
(अ) एंकर (ब) हाइपरलिंक (स) रेफरेन्स (द) URL
(इ) इनमें से कोई नहीं
2. इंटरनेट बैंकिंग का क्या अर्थ है?
(अ) नेट पर बैंकों की बैठक (ब) नेट प्रैक्टिस (स) इंटरनेट के जरिए बैंकिंग
(द) विदेशों के साथ संव्यवहार (इ) ये सभी
3. निम्नलिखित में से कनेक्टिविटी का उदाहरण कौन-सा है?
(अ) इंटरनेट (ब) फ्लॉपी डिस्क (स) पॉवर कॉर्ड (द) डाटा (इ) इनमें से कोई नहीं
4. ई-मेल भेजते समय……..की लाइन संदेश की विषय वस्तु के बारे में बता देती है।
(अ) टू (ब) सब्जेक्ट (स) कन्टेन्ट्स (द) CC (इ) इनमें से कोई नहीं
5. …….. ऐसे डिवाइस हैं जिनका प्रयोग टेलीकम्युनिकेशन लाइनों पर डाटा ट्रान्समिट करने के लिए किया जाता है-
(अ) ड्राइव्स (ब) ड्राइव बेज (स) मॉडेमी (द) प्लैटफार्म (इ) इनमें से कोई नहीं
6. निम्नलिखित में से कौन-सा पद केवल नेटवर्क का कनेक्शन है जिसे साथ जोड़ा जा सकता है ?
(अ) वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (ब) इंटरनेट (स) इंट्रानेट (द) एक्स्ट्रानेट
(इ) इनमें से कोई नहीं
7. अनसॉलिसिटेड-ई-मेल को क्या कहते हैं ?
(अ) न्यूजग्रुप (ब) यूजनेट (स) बैकबोन (द) फ्लेमिंग (इ) स्पैमा
8. ……. का प्रयोग करते हुए वेब पेज का कोड लिखा जाता है।
(अ) फिफ्थ जनरेशन लैंग्वेज (ब) विनजिप (स) पर्ल (द) हाइपरटेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज
(इ) URL
9. छोटे एप्लिकेशन प्रोग्राम, जो वेब पेज पर चलते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि फॉर्म स पूरा हो गया है या एनिमेशन प्रोवाइड करते हैं उन्हें …… कहते हैं।
(अ) फ्लैश (ब) स्पाइडर्स (स) क्रूक्रीज (द) एप्लेट्स (इ) स्पार्क्स
10. एक पाॅइंटर……. पर पोजिशन किया जाता है, तब इसका आकार हाथ जैसा होता है।
(अ) ग्रामर एरर (ब) हाइपरलिंक (स) स्क्रीन टिप (द) स्पेलिंग एरर
(इ) फार्मेटिंग एरर
11. आपको ऐसे किसी से ई-मेल प्राप्त होता है जिसे आप नहीं जानते हैं, आपको क्या करना चाहिए?
(अ) इसे सीधा पुलिस को भेजना चाहिए
(ब) बिना खोले इसे मिटा देना चाहिए
(स) खोलकर आप उन्हें नहीं जानते हैं बताते हुए उसका उत्तर देना चाहिए
(द) उत्तर देकर उनकी वैयक्तिक जानकारी माँगनी चाहिए
(इ) उत्तर देकर बताइए की आप उनसे संपर्क बनाये रखना चाहते हैं
12. भारत की पहली राजनीतिक पार्टी का नाम बतावें जिसने इंटरनेट पर अपना वेबसाइट बनाया।
(अ) भारतीय जनता पार्टी (ब) लोक जनशक्ति पार्टी
(स) राष्ट्रीय जनता दल (द) समाजवादी पार्टी
(इ) जनता पार्टी
13. भारत में सर्वप्रथम किस राज्य ने इंटरनेट पर टेलीफोन डायरेक्टरी उपलब्ध कराई है?
(अ) सिक्किम (ब) अरुणाचल प्रदेश (स) आन्ध्र प्रदेश (द) बिहार
(इ) उत्तर प्रदेश
14. HTML का पूरा नाम है
(अ) Hyper Transrfer Mail Language (ब) High Tech Mail Language
(स) Hyper Text Mark up Language (द) Hyper Tech Make up Language
(इ) Hyper Tech Mail Language
15. इन्टरनेट निम्नलिखित में से किसके द्वारा चलाया जाता है ?
(अ) I& B (ब) IETF (स) Inter NIC (द) VSNL (इ) None of these
16. ………वह डिवाइस है जो दो या अधिक नेटवर्कों को जोड़ता है।
(अ) गेटवे (ब) पाथवे (स) रोडवे (द) बस (इ) NSFk~ Net
17. ……..HTTP का उपयोग करती है।
(अ) वर्कबुक का (ब) सर्वर (स) वर्कशीट पानी (द) वेबपेज का (इ) बैकबोन
18. w.w.w…….. प्रोटोकॉल का उपयोग करता है।
(अ) थ्ज्च् (ब) भ्ज्ज्च् (स) ॅठब् लाशना (द) डज्च् (इ) इनमें से कोई नहीं
19. एक वेबसाइट समूह है………….।
(अ) वेब पेजेस या भ्ज्डस् डॉक्यूमेंट का (ब) ग्राफिक फाइलों का (स) लॉक कुंजी (द) उपर्युक्त सभी
(इ) इनमें से कोई नहीं
20. ‘स्पैम‘ निम्नलिखित में से किसे कहते हैं?
(अ) डिलीटेड ई-मेल (ब) अनसॉलिसिटेड ई-मेल (स) इनकमिंग ई-मेल (द) व्यूड ई-मेल
(इ) इनमें से कोई नहीं
21. कोई वेबसाइट एक्सेस करने पर सबसे पहले जो पेज या मेन पेज दिखाई पड़ता है उस क्या कहते हैं?
(अ) Master Page (ब) Home Page (स) First Page (द) Banner Page (इ) Grand Page
22. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) इंटरनेट से जुड़ा कोई कम्प्यूटर इंटरनेट से जुड़े किसी अन्य कम्प्यूटर से जुड़ सकता है।
(ब) हाइपरटेक्स्ट को हाइपरलिंक के नाम से भी जाना जाता है।
(स) प्रोटोकॉल नियमों एवं कानूनों का एक सेट नहीं है।
(द) इंटरनेट एक ब्वउउमतबपंस प्दवितउंजपवद ैमतअपबम भी है।
(इ) इंटरनेट एक एकल एवं बहुत बड़ा नेटवर्क है।
23. नेटवर्क पर दस्तावेजों की अदला-बदली के लिए जरूरी नहीं है ।
(अ) फ्लापी (ब) टेलीफोन लाइन (स) कनेक्टर (द) उपग्रह (इ) इनमें से कोई नहीं
24. कम्प्यूटर को इंटरनेट में जोड़ने में मदद करता है-
(अ) ब्राउजर (ब) नेट फिट (स) विंडोज-95 (द) केबल (इ) इनमें से कोई नहीं
25. ‘वतह‘ का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है ?
(अ) शिक्षा (ब) गैर-व्यावसायिक (स) व्यावसायिक (द) संगठन (इ) इनमें से कोई नहीं
26. ‘.com’ डोमेन का संबंध है?
(अ) व्यक्तिगत विशेषता (ब) कला से संबंधित (स) व्यापारिक संस्था
(द) सूचना से संबंधित (इ) इनमें से कोई नहीं
27. भारत में इंटरनेट की शुरुआत कब हुई ?
(अ) 15 अगस्त, 1995 (ब) 9 अगस्त, 1995 (स) 8 अगस्त, 1994
(द) 7 अगस्त, 1996 (इ) इनमें से कोई नहीं
28. भारत में इंटरनेट की सुविधा कब से प्रारंभ हुई थी?
(अ) अगस्त 1992 (ब) 1993 (स) 1994 (द) 1995 (इ) 1996
29. संचार के उद्देश्य से कम्प्यूटर में क्या प्रयोग होता है ?
(अ) मेटसर्किंग (ब) सॉफ्टवेयर (स) भाषा (द) मॉडम (इ) इनमें से कोई नहीं
30. इटरनेट से सम्बन्धित एफ० टी० पी० शब्द का पूरा मतलब क्या है?
(अ) फाइल ट्रान्सफर प्रोटोकाल (ब) फाइल ट्रान्सफर प्रॉबलम्ब (स) फाइल ट्रान्सफर प्रीवियस
(द) फाइल ट्रान्सफर परफेक्ट (इ) इनमें से कोई नहीं
31.w.w.w. से शुरू होने वाला पता किससे सम्बन्ध रखता है ?
(अ) मोडेम से (ब) इंटरनेट से (स) टेलीफोन से (द) वेबसाइट (इ) इनमें से कोई नहीं
32. दूर बैठे व्यक्ति इंटरनेट के द्वारा सम्पर्क करके वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद-बिक्री तथा लेन-देन का कार्य किस तरह से करते हैं?
(अ) ई-कामर्स के माध्यम से के माध्यम से (ब) इंटरनेट के माध्यम से (स) ई-मेल के माध्यम से
(द) वेबसाइट के माध्यम से (इ) इनमें से कोई नहीं
33. वेबसाइट काaddress निम्नलिखित में से कहलाता है
(अ) User ID (ब) URL (स) Time Stamp (द) उपर्युक्त सभी (इ) इनमें से कोई नहीं
34. एक कम्प्यूटर का डाटा दूर स्थित किसी अन्य कम्प्यूटर पर इंटरनेट से भेजने के लिए निम्न में किसका प्रयोग किया जाता है?
(अ) टैलेक्स (ब) मॉडेम (स) फैक्स (द) टेलीग्राफ (इ) इनमें से कोई नहीं
35. भारत में इंटरनेट की सेवायें किसके द्वारा उपलब्ध हो रही हैं ?
(अ) टैछस् के द्वारा (ब) डज्छस् के द्वारा (स) उपर्युक्त दोनों के द्वारा (द) ॅस्स् के द्वारा
(इ) इनमें से कोई नहीं
36. मोडेम का पूरा नाम क्या है?
(अ) मोडूलेटर डिमोडूलेटर (ब) मोडूलेटर डिमोडूलेशन (स) मोडूलेटर डिस्कशन
(द) उपर्युक्त सभी (इ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
37. ई-मेल का पूरा नाम क्या है ?
(अ) इंग्लिश मेल (ब) इलेक्ट्रिक मेल (स) इलेक्ट्रॉनिक मेल (द) इसेन्सियल मेल
(इ) इनमें से कोई नहीं
38. इंटरनेट का पूरा नाम है
(अ) इंटरकांटिनेंटल नेटवर्क (ब) इंटरनेशनल नेटवर्क (स) इंटरनल नेटवर्क (द) इंटरकॉम नेटवर्क
(इ) इनमें से कोई नहीं
39. वह युक्ति जिसके द्वारा आंकड़ों को टेलीफोन के माध्यम से बाइनरी सिग्नलों की सहायता से भेजा जाता है, कहलाता है
(अ) मोडेम (ब) मॉनीटर (स) माउस (द) व्ण्ब्ण्त्ण् (इ) इनमें से कोई नहीं
40. ‘सूचना राजपथ‘ किसे कहते हैं ?
(अ) ई-मेल को (ब) पेजर को (स) सेल्यूलर फोन को (द) इंटरनेट को (इ) इनमें से कोई नहीं
41. ई-मेल (म्.डंपस) का जन्मदाता किसे माना जाता है ?
(अ) बिल गेट्स (ब) टिमोथी बिल (स) लिंकन गोलिटसबर्ग (द) रेटामलिंसन (इ) इनमें से कोई नहीं
42.w.w.w. का पूर्ण रूप है-
(अ) वेब वर्किंग विंडो (ब) विंडो वर्ल्ड वाइड (स) वर्ल्ड वाइड वेब (द) वर्ल्ड वर्किंग वेब
(इ) इनमें से कोई नहीं
43.w-w.w. के आविष्कारक तथा प्रवर्तक हैं-
(अ) बिल गेट्स (ब) ली. एन. फियोंग (द) टिमबर्नर्स ली (स) एन रसेल
(इ) इनमें से कोई नहीं
44. याहू, गूगल एवं डैछ हैं –
(अ) इन्टरनेट साइट्स (ब) कम्प्यूटर ब्राण्ड (स) स्विटजरलैंड निर्मित घड़ियाँ
(द) शनि ग्रह के छल्ले (इ) इनमें से कोई नहीं दिया
45. निम्नलिखित में कौन-सी सूचना प्रौद्योगिकी शब्दावली नहीं है?
(अ) साइबर स्पेस (ब) अपलोड (स) प्रकाश भण्डारण (द) मोडेम (इ) इनमें से कोई नहीं
46. ‘स्पैम‘ किस विषय से सम्बन्धित शब्द है?
(अ) कम्प्यूटर (ब) कला (स) संगीत (द) खेल (इ) इनमें से कोई नहीं
47. निम्नांकित में से कौन-सी सूचना प्रौद्योगिकी पारिभाषिकीय नहीं है?
(अ) लॉग इन (ब) मोडेम (स) पासवर्ड (द) पिनाका (इ) इनमें से कोई नहीं
48. भारत में सर्वप्रथम दिखाई देने वाला कम्प्यूटर वायरस है
(अ) सी-ब्रेन (ब) कोलम्बस (स) मैक बग (द) माइकल एंजेलो वायरस
(इ) इनमें से कोई नहीं
49. जब इंटरनेट का उपयोग सन्देश प्रेषित करने में किया जाता है तो यह सुविधा कहलाती है
(अ) साइबर स्पेस (ब) निकनेट (स) E-मेल (द) आईनेट (इ) इनमें से कोई नहीं
50. हार्डवेयर के उस टुकड़े को क्या कहते हैं जो आपके कंप्यूटर के डिजिटल सिग्नल को अनालॉग में बदलता है और टेलिफोन लाइनों के जरिए यात्रा कर सकता है ?
(अ) रेड वायर (ब) ब्लू कॉर्ड (स) टॉवर (द) मोडम (इ) इनमें से कोई नहीं

उत्तरमाला

1. (ब) 2. (स) 3. (अ) 4. (ब) 5. (स) 6. (ब) 7. (इ) 8. (द) 9. (अ) 10. (ब) 11. (ब) 12. (अ) 13. (अ)
14. (स) 15. (इ) 16. (अ) 17. (द) 18. (अ) 19. (अ) 20. (ब) 21. (ब) 22. (अ) 23. (अ) 24. (अ) 25. (स) 26. (स)
27. (अ) 28. (4) 29. (द). 30. (अ) 31. (द) 32. (अ) 33. (ब) 34. (ब) 35. (स) 36. (अ) 37. (स) 38. (ब) 39. (अ)
40. (द) 41. (द) 42. (स) 43. (द) 44. (अ) 45. (स) 46. (अ) 47. (द) 48. (इ) 49. (स) 50. (द)