एक परमाणुक अणु का एक उदाहरण दीजिए। an atom molecule example

प्रश्न 12 : एक परमाणुक अणु का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर : हीलियम (He) एक परमाणुक अणु का ही एक उदाहरण है , क्यूंकि इसमें एक ही परमाणु उपस्थित होता है अर्थात यह अणु केवल एक ही हीलियम के परमाणु से बना हुआ होता है।
सबसे पहले हम अणु के बारे में अध्ययन करते है कि अणु क्या होता है ?
जब दो या दो से अधिक परमाणु आपस में रासायनिक बन्धो द्वारा जुड़े हुए रहते है तो इस प्रकार एक अणु का निर्माण होता है , जब कोई भी परमाणु आपस में जुड़ते है तो ये हमेशा एक अणु का निर्माण करते है। अणु में उपस्थित तत्व एक ही प्रकार के होते है।
अब बात करते है कि यौगिक क्या होता है ?
जब दो या दो से अधिक अणु या अलग अलग प्रकार के तत्व आपस में किसी प्रकार के रासायनिक बन्धो द्वारा आपस में जुड़ते है तो इस प्रकार यौगिक का निर्माण होता है।
याद रखिये कि सभी यौगिक अणु होते है लेकिन सभी अणु यौगिक नहीं हो सकते है या नहीं होते है , जैसे इसे एक उदाहरण द्वारा अच्छी तरह से समझा जा सकता है हाइड्रोजन गैस (H2) , यह एक अणु होता है लेकिन यह यौगिक नहीं हो सकता है क्यूंकि यह अणु एक ही प्रकार के तत्वों से मिलकर बना होता है अर्थात इसमें केवल हाइड्रोजन गैस उपस्थित है इसलिए यह एक अणु है लेकिन यौगिक की परिभाषा के अनुसार अलग अलग प्रकार के तत्व आपस में किन्ही रासायनिक बन्धो द्वारा जुड़ते है और यौगिक का निर्माण करते है , इसलिए हाइड्रोजन गैस एक अणु है लेकिन यौगिक नहीं हो सकती है।
इसी प्रकार जल (H2O) को हम अणु कह सकते है क्यूंकि यह दो या दो  से अधिक तत्वों से मिलकर बना हुआ है और इसी प्रकार इसे यौगिक भी कह सकते है क्यूंकि इसमें दो अलग अलग प्रकार के तत्व उपस्थित है , अत: यौगिक को अणु कहा जा सकता है लेकिन अणु को यौगिक नहीं कहा जा सकता है।
tag : an atom molecule example .