वृक्षों की आयु वर्षों में निर्धारित की जाती है age of tree can be estimated by in hindi or determined by वृक्ष की आयु मापी जाती है | एक वृक्ष की आयु का पता किसके द्वारा लगाया जा सकता है ?
उत्तर : वार्षिक वलयों की गिनती करके किसी वृक्ष की आयु का अनुमान लगाया जाता है अर्थात किसी वृक्ष के तने में वलयों की वार्षिक वृद्धि की गिनती करके उसके आधार पर उसकी आयु या उम्र का पता लगाया जाता है | एक वलय एक वर्ष को प्रदर्शित करती है और इस वलय की मोटाई उस वर्ष हुई वर्षा को प्रदर्शित करती है |
7. पादप ऊतक (Plant Tisue)
1. वह ऊतक जो द्वितीयक वृद्धि के लिये उत्तरदायी है-
(अ) जाइलम (ब) फ्लोएम
(स) कैम्बियम (द) कार्टेक्स
2. व्यापारिक कॉर्क प्राप्त होती है-
(अ) जाइलम से
(ब) फ्लोएम से
(स) कॉर्क कैम्बियम से
(द) संवहन कैम्बियम से
3. पौधों में ‘फ्लोएम‘ मुख्यतः उत्तरदायी है-
(अ) आहार वहन के लिए
(ब) अमीनो अम्ल वहन के लिए
(स) ऑक्सीजन वहन के लिए
(द) जल वहन के लिए
[UPPCS 2015]
4. पेड़े-पौधों में ‘जाइलम‘ मुख्यतः जिम्मेवार है-
(अ) आहार-वहन के लिए (ब) अमीनो एसिड वहन के लिए
(स) जल वहन के लिए (द) ऑक्सीजन वहन के लिए
[UPPCS 2015]
5. एक वृक्ष की आयु का पता किसके द्वारा लगाया जा सकता है ?
(अ) इसकी ऊँचाई माप कर
(ब) वार्षिक वलयों की गिनती करके
(स) शाखाओं की संख्या गिन कर
(द) आयु मापने का कोई तरीका नहीं है
[Sc~ 2012]
6. वायूतक (Aerenchyma) किन पौधों में पाया जाता है?
(अ) लिथोफाइट्स (ब) हाइड्रोफाइट्स
(स) जीरोफाइट्स (द) मीसोफाइट्स
7. आर्किड (Orchid) में विलामेन ऊतक पाया जाता है-
(अ) प्ररोहों में (ब) मूलों में
(स) पत्तियों में .(द) पुष्पों में
8. निम्न में से किसकी सक्रियता के कारण वृद्धि वलय बनती है ?
(अ) अन्तःरम्भीय एधा की (ब) अंतविष्ट एधा की
(स) बाह्यरम्भीय एधा की (द) प्राथमिक एधा की
9. समुद्र के किनारे उगने वाले वृक्षों में वार्षिक वलय नहीं होते हैं, क्योंकि-
(अ) भूमि बलुई होती है
(ब) जलवायवीय विभिन्नता होती है
(स) स्पष्ट जलवायवीय विभिन्नता नहीं होती है
(द). वायुमण्डल में प्रचुर नमी होती है
10. एक वृक्ष के पुराने तने की अनुप्रस्थ काट में 50 वार्षिक वलय मिलते हैं। वृक्षकी आयु होगी-
(अ) 25 वर्ष (ब) 49 वर्ष
(स) 50 वर्ष (द) 100 वर्ष
11. यदि सन 1985 में एक वृक्ष में एक साइनबोर्ड की कील भूमि से 5 फीट की ऊंचाई पर लगायी गई। सन् 1998 में यह कील कितनी ऊंची होगी, यदि वृक्ष प्रतिवर्ष 4 इंच लम्बाई में बढ़ता है-
(अ) 5 फीट (ब) 8 फीट
(स) 9 फीट (द) 14 फीट
12. जलोद्भिद निम्न में से किसकी उपस्थिति के कारण जल पर तैरते हैं?
(अ) वायुतक की (ब) मृदुतक की
(स) हरित ऊतक की (द) दृढ़ोतक की
13. शीर्षस्थ विभाज्योतक उत्तरदायी होता है-
(अ) लम्बाई में वृद्धि के लिए (ब) मोटाई में वृद्धि के लिए
(स) मृदुतक में वृद्धि के लिए (द) वल्कुट में वृद्धि के लिए
14. रन्ध्रों की संख्या संख्या न्यूनीकृत होती है तथा ये धंसे होते हैं-
(अ) समद्भिदों में (ब) लवणोद्भिदों में
(स) जलोद्भिदों में (द) मरुद्भिदों में
15. शाखाओं से पत्तियां झड़ जाती है, निम्न के कारण से-
(अ) अपना जीवन काल पूर्ण करने से
(ब) वायुमण्डलीय तापमान में गिरावट से
(स) कॉर्क के बाहर विलगन परत के बन जाने से
(द) दैनिक काल के छोटा हो जाने से
16. विलामेन (Vellamen) की आवश्यकता होती है-
(अ) पौधों में श्वसन के लिए (ब) ऊतकों की सुरक्षा के लिए
(स) नमी के अवशोषण के लिए (द) इनमें से कोई नहीं
17. पार्श्व विभाज्येतक उत्तरदायी होता है-
(अ) लम्बाई में वृद्धि के लिए (ब) मोटाई में वृद्धि के लिए
(स) मृदुतक में वृद्धि के लिए (द) वल्कुट में वृद्धि के लिए
18. एक काष्ठीय पौधे की आंतरिक छाल का मुख्य कार्य क्या है ?
(अ) जड़ों से पत्तियों को खनिज और जल का परिवहन करना
(ब) एक झिल्ली की तरह कार्य करना जो जल और गैस के प्रति अपारगम्य है
(स) पत्तियों से पौधों के अन्य भागों को खाद्य परिवहन करना
(द) पौधों की शाकभक्षी जन्तुओं से रक्षा करना
[NDA/NA 2011]
19. वाणिज्यिक मूल्य वाला कॉर्क किससे प्राप्त होता है ?
(अ) सीड्रस देवदार (ब) साइकस
(स) फाइकस (द) क्वेर्कस सुबेर
[Sc~ 2015]
20. निम्नलिखित में से किस एक भारतीय वैज्ञानिक ने पादपों में जल की लम्बी दूरी के अभिगमन का सिद्धांत प्रस्तुत किया ?
(अ) जे. सी. बोस ने (ब) बीरबल साहनी ने
(स) पी. माहेश्वरी ने (द) एन. एस. परिहार ने
[NDA/NA 2011]
21. पौधे के कुछ भाग मोड़ने पर बिना टूटे आसानी से मोड़े जा सकते हैं। कुछ भागय जैसे पत्ते और तने की इस नम्यता का कारण किसकी बहुतायत को माना जा सकता है ?
(अ) मृदुतक (ब) श्लोषोतक
(स) दृढ़ोतक (द) दारू और पोषवाह
उत्तरमाला
1. (स) 2. (स) 3. (अ) 4. (स) 5. (ब) 6. (ब) 7. (ब) 8. (अ) 9. (स) 10. (स) 11. (अ) 12. (अ) 13. (अ)
14. (द) 15. (स) 16. (स) 17. (ब) 18. (स) 19. (द) 20. (अ) 21. (स)